Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने फिर किया लाखों के माल पर हाथ साफ…

मुजफ्फरनगर । चोरों ने दो घरों में लाखों रुपए के जेवर एवं नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के पिनना गांव में चोरों ने देर रात दो घरों में लाखों रुपए की चोरी को अंजाम दे डाला।

बताया जा रहा है कि चोरों द्वारा दोनों घरों से करीब15 से 20 लाख रुपए के जेवर एवं 5 से ₹6 लाख के बीच की लगदी चोरी कर ली। शहर कोतवाल संतोष कुमार से जब इस बाबत बात की गई तो उन्होंने बताया कि पूर्व में भी पिन्ना में इस तरह की चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है।

जिसकी कार्रवाई अभी भी शहर कोतवाली पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट एवं डॉग स्क्वायड की मदद से जांच पड़ताल शुरू की है। साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंचकर अपनी तफ्तीश कर रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =