Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अजय कुमार लल्लू की हुंकार, उत्तर प्रदेश में इस बार बनेगी कांग्रेस की सरकार

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar News:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने संगठन की समीक्षा तथा मेरठ में प्रस्तावित पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की रैली की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियो समीक्षा बैठक के दौरान दावा किया है कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ रही है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आज यहां पहुंचे तथा उन्होंने पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों के साथ संगठन तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की मेरठ में प्रस्तावित रैली की तैयारियांं पर चर्चा की।

प्रियंका गांधी की २९ सितंबर को मेरठ में प्रस्तावित महारैली की तैयारियों को लेकर उन्होंने तमाम पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में फिर से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसके लिए सभी को तैयार रहना है। उन्होंने मेरठ की रैली को भी सफल बनाने की अपील की।

इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता पंकज मलिक, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार शर्मा समेत तमाम नेता उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − eleven =