Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: तितावी में भीषण सड़क हादसा, दो महिलाओं की मौत, एक व्यक्ति घायल

तितावी।Muzaffarnagar News: सडक हादसे में दो महिलाओ की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार तितावी थाना क्षेत्र की छतैला नहर पटरी के समीप अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर गांव जसोई निवासी अनवरी व मुन्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जाता है कि महिला अनवरी व मुन्नी आज दोपहर के वक्त अपने गांव जसोई से गांव गढी दौलतपुर जाने के लिए छतैला नहर की पटरी पर खडी होकर किसी रिश्तेदार का इंतजार कर रही थी कि इसी बीच उधर से आए अज्ञात वाहन चपेट मे आकर गंभीर रूप से घायल हो गई जिनकी उपचार से पूर्व ही मौत हो गई।

उधर से जा रहे वाहन चालकों व ग्रामीणो ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार दोनो मृतकाओ के सम्बन्ध मे जानकारी लेते हुए उनके परिवारजनो को इस हादसे की जानकारी दी।

मुन्नी व अनवरी की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा रोआराट मच गई। परिजन व पडौसी टै्रक्टर-ट्रालियों मे सवार हो छतैला पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर दोनो महिलाओ के शवो को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस हादसे से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21534 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 4 =