Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: All India Anti corruption Committee ने बच्चों में बांटी, दीपावली की खुशियां

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। All India Anti corruption Committee ने समाज सेवा कार्यक्रम के तहत गांधी कालोनी स्थित आदर्श बाल गृह गली नं.8 मे दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे गांधी कालोनी पुलिस चौकी इंचार्ज उपस्थित रहे। ऑल इंडिया एन्टी करप्शन कमेटी के राष्ट्रीय सहायक महासचिव राजकुमार रहेजा,प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप गोयल व मुख्य अतिथि गांधी कालोनी चौकी प्रभारी संजय कुमारने आदर्श बाल गृह के बच्चों को मिठाईयों के अलावा मोमबत्ती, प्रदूषण रहित पटाखे भेंट किए।

दीपावली पर ये सब उपहार पाकर बच्चे गदगद हो गए। अपने सम्बोधन मे राजकुमार रहेजा ने कहा कि बच्चो के संग दीपावली की खुशियां बांटने मे जो आनन्द मिलता है। वह अपने आप मे अनूठा है।

समारोह मे संचालिका श्रीमति मिथलेश शर्मा,समाजसेवी अशोक शर्मा,कान्सेटेबल अंकित,पी.आर.ओ.डा.संजय अग्रवाल सहित एन्टीक्रपशन की पूरी टीम उपस्थित रही।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21058 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + seven =