समाचार (Muzaffarnagar News)
शस्त्र सहित कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्रों सहित गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0राहुल कुमार द्वारा अभियुक्त विशाल पुत्र मनोज निवासी शाहबुद्दीनपुर रोड थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगरको काली नदी पुल शामली रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 छुरी नाजायज बरामद की गयी। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 विजयपाल द्वारा अभियुक्तगण अंकित पुत्र पप्पू निवासी कस्बा व थाना मवाना, मेरठ, दिलशाद पुत्र नौशाद निवासी कल्याण सिंह मौहल्ला था मवाना, मेरठ, शादाब पुत्र यामीन निवासी भैंसा थाना मवाना, मेरठ को टूटी पुलिया रामराज रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 तमंचे मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं 01 छुरी नाजायज बरामद की गयी।
वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त निरीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त पवन सैनी पुत्र रामवीर सैनी निवासी कोताना थाना बडौत जनपद बागपत को कूकडा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 सतेन्द्र नागर द्वारा अभियुक्तगण शौहेल पुत्र सोनी खान नि0 ग्राम गाऊमपुरा थाना मलेल कोटा जिला संगरूर पंजाब, कासिम पुत्र रफीकअहमद नि0 मौ0 खटीकान बघरा थाना तितावी मुजफ्फरनगर, शफीक अहमद पुत्र अब्दुल वहाब नि0 ग्राम सैदपुरा खुर्द थाना तितावी मुजफ्फरनगर को कल्याणकारी इण्टर कालेज बघरा के मैदान से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना फुगाना पर नियुक्त उ0नि0 संजय राघव द्वारा वांछित अभियुक्त राजन पुत्र मोहन निवासी सरनावली थाना फुगाना मुजफ्फरनगर को फुगाना गेट से गिरफ्तार किया गया।
गांजा सहित सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। अवैध नशीले पदार्थ सहित शातिर के गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त जाकिर पुत्र अनवर निवासी सरवट थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर को भोपा पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 500 ग्राम चरस बरामद की गयी।
बाइक सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। चोरी की बाइक सहित शातिर को गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा अभियुक्त बल्ली पुत्र हाजरा निवासी भोकरहेडी थाना भोपा मुजफ्फरनगर को जावन कांटे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा 01 चोरी की मोटरसाइकिल स्पलैण्डर प्रो बरामद की गयी।
ठेली वाले ने रुपये लौटाए
मुजफ्फरनगर। खतौली के इस्लामनगर मोहल्ला निवासी सुहैल पुत्र नूर मोहम्मद जानसठ तिराहा पर मूंगफली का ठेला लगाता है। उसे जानसठ तिराहा पर ८०५० रुपये पड़े मिले। उसने ईमानदारी पेश देते हुए जानसठ तिराहा पर तैनात कांस्टेबल मनीष कुमार को रुपये सुपुर्द कर दिए।
दीपोत्सव मनाया
मुजफ्फरनगर। भारत तिब्बत सहयोग मंच के महामंत्री विजय वर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि सनारत संस्कृति के पर्व पर महालक्ष्मी एवं श्री गणेश की आराधना के उपरांत सत्य पर असत्य की जीत अधर्म पर धर्म की स्थापना का प्रतीक दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर शहर की हृदय स्थली शिव चौक पर तुलसी पार्क में चाइना की दमानकारी नीतियों के विरोध एवं चाइना के सामान का विरोध करते हुए स्वदेशी सामान को स्वीकार करने के लिए उत्प्रेरित करते हुए 5100 दीप प्रज्जलवित किए। इस दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी संदीपदास एडवोकेट सहित संगठन के समस्त पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शराब सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। त्यौहारों के मद्देनजर विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अवैध शराब सहित शातिरों को गिरफ्तार करने में पुलिस को लगातार कामयाबी हासिल हो रही है। थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 विरेन्द्र कुमार द्वारा अभियुक्त गुलफाम उर्फ कल्लू पुत्र रमरानी निवासी ग्राम बंदोडा थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम बंदोडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 30 पव्वे देशी शराब बरामद की गयी।
इसके अलावा थाना फुगाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा अभियुक्तगण विनित पुत्र राजकुमार, शोएब पुत्र मतलूब निवासीगण खेडामस्तान थाना फुगाना मुजफ्फरनगर को खेडा मसतान सरनावली रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुकतगण के कब्जे से 42 पववे देशी शराब बरामद की गयी।
डेंगू-मलेरिया के खिलाफ जंग, मोर्चे पर स्वास्थ्य विभाग
जनपद में १७ नवंबर तक चलेगा विशेष संचारी रोग अभियान
मुजफ्फरनगर। मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण पाने के लिए १९ अक्टूबर से शुरू हुए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में स्वास्थ्य विभाग डेंगू मलेरिया के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया- कि मौसम में बदलाव के कारण डेंगूं-मलेरिया का प्रकोप बढ़ रहा है। जनपद में डेंगू की १२४५ लोगों की डेंगू की जांच कराई गई है,। जिनमें ११ लोग पॉजिटिव मिले थे, जबकि मलेरिया की २१९६२ लोगों की मलेरिया की जांच हुई, जिनमें २० लोगों में मलेरिया की पुष्टी हुई। हालांकि उन्होंने कहा इस समय जिले में अब डेंगू का कोई सक्रिय केस नहीं है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि हर परिवार का प्रत्येक सदस्य घर में रखे गए गमले की ट्रे, कूलर, फ्रीज, पानी की टंकी आदि को खाली कर सुखाने के पश्चात उपयोग करें,। जिससे मच्छर के अंडे व लार्वा को नष्ट किया जा सके। इसके अलावा पुरानी कुर्सियां, मटके, कबाड़ आदि में बरसात का पानी एकत्र नना होने दें और घर के बाहर छोटे गड्ढों में मिट्टी का भराव करें,। जिससे मच्छरों के प्रजनन को खत्म किया जा सके।
जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया- कि विभाग द्वारा डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं इसके अलावा विशेष संचारी रोग अभियान के तहत पहले दो सप्ताह में गांवों को मच्छर ब्रीडिंग से मुक्त करने के मामले में विभाग ने करीब ८० फीसदी लक्ष्य पूरा कर लिया है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न सार्वजनिक संपत्तियों, विद्यालयों, ग्राम पंचायत सचिवालय में साफ-सफाई, नाली में रुके पानी की निकासी, कूड़े का निस्तारण, एंटी लार्वा का छिड़काव करवाया गया। इसके साथ ही नंगला पिथौरा, साल्हखेड़ी, जलालपुर नीला, जंधेड़ी, कैथौड़ा, कुतुबपुर, बिहारी, लच्छेड़ा. सीमली, उमरपुर, रियावली नंगली और सिंकदरपुर में स्वस्छता स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया- कि विशेष अभियान १७ नवंबर तक जारी रहेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी स्तर से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। पूरे जनपद में फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव किया जा रहा है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारियों से बचने के लिए लोगों को आगाह किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में डोर-टू-डोरघर-घर संपर्क कर नागरिकों को डेंगू एवं मलेरिया के कारण एवं निवारण की जानकारी भी देंगेदे रहे हैं। यह कर्मचारी आम नागरिकों को अवगत करा रहे हैं कि वह अपने आस-पास जलभराव न होने दें, कूलर व गमले इत्यादि से पानी बाहर फैंके तथा जल एकत्र न होने दें, जिससे मच्छर पैदा होने की संभावना समाप्त हो जाएगी। फॉगिंग एवं छिड़काव में इस्तेमाल दवा के भरपूर स्टॉक की व्यवस्था कराई जा रही है।
आनलाइन घोषणा पत्र भरने के लिए गन्ना किसानों को मिला अन्तिम अवसर
मुजफ्फरनगर। खरीफ फसल की कटाई एवं त्योहारों में किसानों की व्यस्तता के दृष्टिगत राज्य सरकार ने अब गन्ना किसानों को घोषणा पत्र भरने के लिए एक और अंतिम अवसर प्रदान करते हुए पूर्व घोषित तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। गन्ना किसानों की सुविधा हेतु घोषणा पत्र भरने की अन्तिम तिथि को ३१ अक्टूबर, २०२१ से बढ़ाकर १५ नवम्बर, २०२१ कर दिया गया है। अन्तिम तिथि तक घोषणा-पत्र न भरने वाले गन्ना किसानों का सट्टा संचालित नहीं हो सकेगा।
जिला गन्ना अधिकारी डा. आरडी द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश के गन्ना किसानों की सुविधा के दृष्टिगत ई.आर.पी. की वेबसाइट-इन्क्वायरी केन यूपी डॉट इन पर आनलाइन घोषणा पत्र भरने की अन्तिम तिथि को ३१ अक्टूबर, २०२१ से बढ़ाकर १५ नवम्बर, २०२१ करते हुए एक और अन्तिम अवसर प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में आयुक्त, गन्ना एवं चीनी, संजय आर. भूसरेड्डी ने विस्तृत आदेश जारी कर दिया है। पूर्व में आनलाइन घोषणा पत्र भरने की अन्तिम तिथि ३१ अक्टूबर, २०२१ निर्धारित की गयी थी, परन्तु खरीफ फसल की कटाई एवं त्योहारों में व्यस्तता के कारण कुछ गन्ना किसान घोषणा पत्र भरने से वंचित रह गये।
इन किसानों की सुविधा एवं विभाग के टोल फ्री नम्बर पर गन्ना किसानों द्वारा किये जा रहे अनुरोध के दृष्टिगत गन्ना किसानों को घोषणा पत्र भरने के लिए अन्तिम अवसर प्रदान करते हुए अन्तिम तिथि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि स्मार्ट गन्ना किसान यएसजीकेद्ध प्रोजेक्ट के अन्तर्गत आसन्न पेराई सत्र २०२१-२२ हेतु गन्ना किसानों द्वारा सुविधा पूर्वक अपने घोषणा पत्र आनलाइन भरे जा रहे हैं। गन्ना आयुक्त ने किसानों से अपील की है कि प्रत्येक दशा में इस अन्तिम अवसर का लाभ लेते हुए आसन्न पेराई सत्र २०२१-२२ हेतु १५ नवम्बर, २०२१ तक घोषणा पत्र भर दें। इसके बाद घोषणा पत्र भरने की तिथि को बढ़ाया जाना सम्भव नहीं होगा। अन्तिम तिथि तक घोषणा पत्र न भरने वाले गन्ना किसानों का सट्टा संचालित नहीं हो सकेगा। उन्होंने जनपद के गन्ना किसानों से इस अंतिम अवसर का लाभ उठाते हुए १५ नवम्बर से पूर्व तक अपना घोषण पत्र आनलाइन भरने की अपील की है।
समाजसेवी को दी श्रृद्धाजलि
मुजफ्फरनगर। नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी उद्योगपति धर्मपरायण एवं जैन समाज के प्रमुख स्तंभ एवं श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना की प्रबंध समिति के महामंत्री राजकुमार जैन नावला वालो की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धांजलि सभा में पहुंचे विभिन्न राजनैतिक,सामजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं,धार्मिक संस्थाओ एवं शैक्षणिक संस्थाओ के पदाधिकारियो ने स्व.राजकुमार जैन के चित्र पर पुष्प चढा कर अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए।
उल्लेखनीय है कि श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना की प्रबंध समिति के महामंत्री राजकुमार जैन नावला वाले पिछले कुछ महीनो से काफी बीमार चल रहे थे। जिनका बीते दिन उपचार के दौरान गुडगांव मे मेदान्ता अस्पताल मे निधन हो गया था। आज भोपा रोड स्थित वृन्दावन गार्डम मे आयोजित रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धाजलि सभा मे पहुंचे गणमान्य लोगों ने स्व.राजकुमार जैन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रृद्धाजलि दी। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान,मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,समाजसेवी सुरेन्द्र अग्रवाल,संजय जैन,भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, काग्रेस नेता शिवनारायण अग्रवाल उर्फ मुन्नू जी,समाजसेवी इंजि.अशोक अग्रवाल,पालिकाध्यक्षव श्रीमति अंजू अग्रवाल,सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी,भाजपा नेता राजीव गर्ग,राजेश जैन गर्ग डुप्लैक्स,कांग्रेस नेता तारिक कुरैशी,सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी,अजय जैन सीए, सहित जैन समाज की समस्त संस्थाओ के पदाधिकारी,व्यापारी नेता संजय मित्तल, भाजपा नेता अचिन्त मित्तल,राकेश त्यागी,व्यापारी नेता कृष्णगोपाल मित्तल,भूरा कुरैशी,युवा नेता तरूण मित्तल,व्यापारी नेता इन्द्रसैन बिन्दल,उद्यमी राकेश बिन्दल,समाजसेवी डा.मुकेश जैन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एसएसपी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। त्यौहारो के परिपेक्षय मे जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ रखने व सुरक्षा के दृष्टिगत एसएसपी अभिषेक यादव ने अधिनस्थ अधिकारियों के साथ नगर के मुख्य बाजारों,भीड-भाड वाले चौराहों,मार्किट एरिया,सर्राफा बाजारों व संवेदनशीन स्थानो पर पैदल गस्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी अभिषेक के निर्देश पर एसपी सिटी के निर्देशन मे पुलिस टीम द्वारा गस्त करते हुए चैकिंग की गई। पुलिस द्वारा बस स्टैण्ड,रेलवे स्टेशन,मॉलल व बाजारों मे सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सीओ सिटी कुलदीप कुमार,शहर कोतवाल आनन्द देवे मिश्रा,इंस्पैक्टर सिविल लाईन बिजेन्द्र सिहं रावत,महिला थाना प्रभारी संध्या वर्मा,इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली पंकज पंत ने अपने-अपने थाना क्षेत्रो मे पुलिसबलल के साथ पैदल गश्त की।
एसएसपी अभिषेक यादव त्यौहारों के मद्देनजर सड़कों पर निकले, एसएसपी ने सिटी के नई मंडी थाना प्रभारी पंकज पंत के साथ चौराहों पर पुलिस ड्यूटी का लिया जायजा। वही स्स्क्क ने शिव चौक पर शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा के साथ ट्रैफिक और पुलिस ड्यूटी का जायजा लिया, इसी के साथ साथ एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय और एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव भी त्यौहारों के मद्देनजर क्षेत्र में पैदल फ्लैग मार्च करने के साथ व्यापारियों से कर रही है बातचीत, बुढ़ाना में सीओ विनय गौतम व इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने किया पैदल फ्लैग मार्च, वही मीरापुर में सीओ शकील अहमद और थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध ने इलाके में फ्लैग मार्च के साथ-साथ व्यापारियों से बाजारों में बातचीत कर त्यौहारों को भाईचारे के साथ बनाने की अपील की, वही ककरोली में सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी व थानाध्यक्ष सुनील शर्मा ने किया पैदल फ्लैग मार्च, खतौली में सीओ राकेश कुमार शर्मा व थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने क्षेत्र में त्यौहारों को लेकर फ्लैग मार्च किया और व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बातचीत की, इसी के साथ साथ फुगाना, शाहपुर, जानसठ, छपार, पुरकाजी, आदि थानों में पुलिस का पैदल फ्लैग मार्च।
बच्चों में बांटी, दीपावली की खुशियां
मुजफ्फरनगर। ऑल इण्डिया एन्टीक्रप्शन कमेटी ने समाज सेवा कार्यक्रम के तहत गांधी कालोनी स्थित आदर्श बाल गृह गली नं.8 मे दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे गांधी कालोनी पुलिस चौकी इंचार्ज उपस्थित रहे। ऑल इंडिया एन्टी करप्शन कमेटी के राष्ट्रीय सहायक महासचिव राजकुमार रहेजा,प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप गोयल व मुख्य अतिथि गांधी कालोनी चौकी प्रभारी संजय कुमारने आदर्श बाल गृह के बच्चों को मिठाईयों के अलावा मोमबत्ती, प्रदूषण रहित पटाखे भेंट किए। दीपावली पर ये सब उपहार पाकर बच्चे गदगद हो गए। अपने सम्बोधन मे राजकुमार रहेजा ने कहा कि बच्चो के संग दीपावली की खुशियां बांटने मे जो आनन्द मिलता है। वह अपने आप मे अनूठा है। समारोह मे संचालिका श्रीमति मिथलेश शर्मा,समाजसेवी अशोक शर्मा,कान्सेटेबल अंकित,पी.आर.ओ.डा.संजय अग्रवाल सहित एन्टीक्रपशन की पूरी टीम उपस्थित रही।
दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर। मदर्स प्राइड स्कूल मुजफ्फरनगर में दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। । स्कूल की डायरेक्टर डॉ रिंकू एस गोयल जी ने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाये दी। शिक्षकों के साथ ही बच्चों ने भगवान गणेश-लक्ष्मी की पूजा की। इसके बाद विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने तेज आवाज वाले पटाखे और धुआं रहित आतिशबाजी का संकल्प दिया। साथ ही स्कूल संचालकों ने पटाखा जलाते वक्त सावधानी बरतने की सलाह दी। बच्चो ने जमकर डांस किया और मिठाई खाई और द्गष्श इको फ्रेन्डली पत्तो से बन्दरवा बनाई। स्कूल की शिक्षिकाओ ने बताया कि दिवाली का त्योहार बहुत उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है।इस दिन भगवान श्री राम १४ वर्षों का वनवास काटकर और लंका पर विजय करने के बाद अयोध्या लौटे थे। जिसकी खुशी में सारे अयोध्यावासी इस दिन पूरे नगर को अपने राजा प्रभु राम के स्वागत में दीप जलाकर उत्सव मनाया था। इसी कारण से तब से ये परंपरा चली आ रही है। दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व भी होता है। इस दिन शाम और रात के समय शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और माता सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन को सफल बनाने मै स्कूल की सभी शिक्षिकाओ ने अपना सहयोग दिया।
मिस फ्रेशर चुनी गयी अनुष्का
ककरौली। बेहड़ा सादात गांव स्थित स्वामी कल्याणदेव ओमानंद गर्ल्स डिग्री कालेज में फ्रेशर पार्टी व दीपावली सेलीब्रेशन पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्राओं ने कैटवाक व नृत्य तथा रंगोली प्रतियोगिता में हुनर दिखाया। मिस फ्रेशर के रूप में अनुष्का भोकरहेड़ी, जबकि रनरअप तनु बेहड़ा सादात व खुशी गंगदासपुर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में खुशी, मनीषा की जोड़ी प्रथम रही। छात्रा तनु, तानिया द्वितीय, मोनी, विक्की तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी मो. अली ने की। बबलू प्रधान बेहड़ा सादात मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान प्रबंधक अमित कुमार व प्राचार्य सुमैया आदि मौजूद रहे।
कार्यशाला का आयोजन
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में यातायात पुलिस द्वारा नई दिशाएं वेलफेयर सोसाइटी के सौजन्य से याता यात सुरक्षा माह के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया ।इस कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों ने छात्र और छात्राओं को यातायात संबंधी नियमों का पालन करने की व सड़क सुरक्षा के संबंध में संबंध में जानकारी दी पुलिस अधिकारी गुलशन चौधरी ने यातायात संबंधी जानकारी में यह बताया कि वाहन चलाते समय वाहन के समस्त कागजात रखने चाहिए तथा दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अवश्य प्रयोग करना चाहिए ।उन्होंने बताया कि अधिकांश दुर्घटनाएं चालक की गलती से होती है इस वर्ष मुजफ्फरनगर में १ जनवरी २०२१ से अब तक ३८७ दुर्घटनाएं हो चुकी हैं तथा इन दुर्घटनाओं में २५१ लोगों की जान जा चुकी है। यदि हम सभी यातायात के नियमों का पालन करें तो इन दुर्घटनाओं से हम अपने आप को एवं दूसरों को बचा सकते हैं। इस कार्यशाला में नई दिशाएं वेलफेयर सोसाइटी के नादिर राणा वह शरद शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यशाला में अरविंद कुमार मंच मंच संचालन किया व राज बल सैनी, राहुल कुमार, यशपाल सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा ।विद्यालय के प्रधानाचार्य सोहनपाल सिंह ने छात्रों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया ।
विंध्याचल समूह की छात्राएं अव्वल
मुजफ्फरनगर। मोरना स्थित इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में दीपावली महोत्सव पर हुई रंगोली प्रतियोगिता में विंध्याचल समूह की छात्राएं अव्वल रहीं। विजेता छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्या विजय लक्ष्मी के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में विंध्याचल, नीलगिरि, अरावली, शिवालिक, वीनस, गंगा, यमुना व लक्ष्मी समूह की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई।
आईआईए चेयरमैन के खिलाफ एफआईआर से उद्यमियों में आक्रोश
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका प्रकरण में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन मुजफ्फरनगर चौप्टर के चेयरमैन विपुल भटनागर के खिलाफ दर्ज की गई FIR के संदर्भ में आयोजित की गई . बैठक में उद्यमियों के द्वारा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार के आचरण के साथ ही पुलिस विभाग पर भी बिना जांच पड़ताल किए ही मुकदमा लिखने को लेकर रोष जताया गया। उद्यमियों ने विपुल भटनागर के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमा को निरस्त करने की मांग जिला प्रशासन से की है।
आज इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की आपातकालीन बैठक आई.आई.ए कार्यालय पर आहूत की गई। बैठक में उपस्थित प्रदेश संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ भाजपा श्री कुश पुरी ने आई.आई.ए के चेयरमैन विपुल भटनागर के खिलाफ स्नढ्ढक्र दर्ज करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि बिना तथ्यों के जांचे परखे एक प्रतिष्ठित उद्यमी के खिलाफ इस प्रकार एफआईआरदर्ज होना बहुत ही निंदनीय है और उन्होंने प्रशासन से अपील की कि तथ्यों की जांच परख करके तुरंत विपुल भटनागर का नाम इस एफआईआर से हटाया जाए और झूठी एफ आई आर दर्ज कराने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
बैठक में उपस्थित आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव श्री अश्वनी खंडेलवाल ने कहा की कार्रवाई न्याय संगत प्रतीत नहीं हो रही और यह एफआईआर तुरंत रद्द की जानी चाहिए। फिस्मे के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व आई.आई.ए के वरिष्ठ सदस्य श्री नीरज केडिया ने कहा कि यह एफआईआर पूर्णता दुर्भावना से की गई है और प्रशासन को इस पर संज्ञान लेकर यह एफआईआर निरस्त कराई जानी चाहिए।
आईआईए के पूर्व चेयरमैन सुधीर गोयल ने कहा कि वहां की वीडियोग्राफी से स्पष्ट है कि विपुल भटनागर ने इस प्रकार का कोई कार्य नहीं किया। जिस प्रकार कि उनके खिलाफ रिपोर्ट की गई है। अगर सदन में जनसमस्या उठाने पर इस प्रकार की दुर्भावनापूर्ण गलत एफआईआर होंगी तो जनप्रतिनिधी तो छोड़ो आम आदमी भी कुछ कहने से पहले सोचेगा एवं बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दीपावली के बाद आईआईए का एक डेलिगेशन संबंधित अधिकारियों से मिलेगा। बैठक में सचिव मनीष भाटिया, पवन गोयल, सुशील अग्रवाल, मनीष जैन, उमेश गोयल ,मनीष कपूर, तरुण गुप्ता, अनुज स्वरूप बंसल, अरविंद मित्तल, पंकज जैन, अमित गर्ग, दीपक सिंघल आदि अनेकों उद्यमी उपस्थित रहे।
मंत्रियों ने दी दीपावली की बधाई
मुजफ्फरनगर। केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान,मंत्री कपिलदेव अग्रवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने दिपावली के त्यौहार के ममदेनजर नगर की हृदय स्थली शिवचौक,भगत सिह रोड,हनुमान चौक आदि विभिन्न बाजारों का भ्रमण कर व्यापारिरयों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। जन सभी जन प्रतिनिधियो को अपने बीच देखकर व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी व्यपारियों की समस्याओं खास तौर पर रेहडी,पटरी व्यापारियो के प्रति पूरी तरह गंभीर हैं तथा सरकार द्वारा व्यापारियो के हित मे विभिन्न घोषणाए/कार्ययोजनाएं प्रारम्भ की गई है। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा श्रमिक वर्ग एवं रेहडा,पटरी व्यापारियो के हित मे विभिन्न कार्ययोजनाए,व्यापारी बीमा योजना की घोषणा की गई है। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,व्यापारी नेता सुरेन्द्र अग्रवाल,व्यापारी एवं भाजपा नेता राहुल गोयल के.सन्स वाले,व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल,युवा नेता तरूण मित्तल,नितिन जैन आदि मौजूद रहे।
भारतीय विकास पार्टी की बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। भारतीय विकास पार्टी की एक बैठक मौहल्ला बंजारान कहारान पर समाजसेवी नन्हे सिह कश्याप के निवास पर आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता सेमपाल नामदेव ने की व संचालन राजा वर्मा ने किया।
भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत देश त्यौहारों व पर्वो का देश है। जिसमें समस्त देशवासी दीपावली,गोवर्धन,भैया दूज के पावन पर्व को बडी खुशी व हर्षोल्लास के साथ आपस मे मिलजुल कर मनायें। श्री कश्यप ने इस पावन पर्व पर समस्त देशवासियो से अपील की है कि इस वर्ष प्रदुषण मुक्त, भय मुक्त,अमराधस मुक्त होकर समस्त देशवासी मोदी,योगी सरकार के बधाई के पात्र हैं। जिन्होने समस्त देश मे विकास ही विकास किया है। दीपावली के पावन पर्व पर उपस्थित बुद्ध कश्यप,अमन सैनी, सुशील, दुर्गेश, शिवम, भोपा,रविन्द्र, इन्द्रराज, निखिल कश्यप, अंकित, शिवांशु,अंजली,रजत,कार्तिक आदि उपस्थित रहे।
लुटेरे को साढ़े पांच साल की सजा
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने लूट और डकैती के मामले में बहराइच जिले के रुपइडीहा थाना क्षेत्र के निमिया गांव निवासी गंगाराम के खिलाफ वर्ष २०१६ में गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। मामले की सुनवाई स्पेशल गैंगस्टर कोर्ट-पांच में चल रही थी। कोर्ट ने आरोपित गंगाराम को साढ़े पांच साल की सजा और दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
रंगोली बनाकर मनाई दीपावली
मुजफ्फरनगर। तितावी में दीपावली व धनतेरस के अवसर पर मंगलवार को स्कूलों व संस्थाओं में रंगोली प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने रंगोली बनाकर कला का प्रदर्शन किया।
सैदपुरा खुर्द के होली एंजेल पब्लिक इंस्टीट्यूट में प्रधानाचार्य सीमा व मुख्य अतिथि राहुल और पार्थ ने फीता काटकर रंगोली प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहने वाले बच्चो को पुरस्कार दिया गया। उधर, जसोई स्थित कस्तूरी देवी पब्लिक स्कूल में प्रधानचार्य विकास शर्मा ने रंगोली प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे बच्चो को पुरस्कार दिया गया।
बच्चों से प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का आह्वान
मुजफ्फरनगर। भोपा स्थित सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल में दीपावली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य मोनिका चौधरी, संस्थापक ओमपाल सिंह, प्रबंधक संजय कुमार तथा अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने किया। बच्चों को इको फ्रेंडली व प्रदूषण रहित दीपावली मनाने की शपथ दिलाई गई। नर्सरी से एक तक के बच्चों ने ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। नर्सरी में अनाया, आराध्य, एलकेजी में यशार्थ, गौरी, वानी तथा यूकेजी में विराज राठी, गार्गी, प्रियांशी, लवी, एक में अलीशा, जाह्नवी, विहान, अनिरुद्ध ने स्थान प्राप्त किया। कक्षा दो से पांच तक के बच्चों ने पेंटिग तथा कक्षा सज्जा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। नर्सरी से कक्षा पांच तक के छात्रों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कक्षा पांच से १२वीं तक के छात्र-छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कक्षा नर्सरी से कक्षा ५ तक के छात्र-छात्राओं की फैंसी ड्रेस व डांस प्रतियोगिता हुई। सभी बच्चों ने कैंडल मेकिग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रधानाचार्य मोनिका चौधरी ने सभी छात्रों व शिक्षकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

