Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: देश और धर्म के खिलाफ बोलने वाले को दी जाए सरेआम दी जाए फांसी की सजा- अखिल भारत हिंदू महासभा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अखिल भारत हिन्दू महासभा के ग्यारह सदस्यों का एक प्रतिनिधि मण्डल जिला अधिकारी से मिला और अपनी सात सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया।

जिसमें हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विशाल शर्मा, राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार राणा एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण चौधरी के नेतृत्व में दिये गये ज्ञापन में प्रथम मांग की कि एक विशेष समुदाय द्वारा हिन्दू धर्म को लेकर आपत्ति जनक टिप्पणी की जा रही है ऐसे लोगों के खिलाफ रासुका का तहत कार्यवाही हो दसूरी माग जितने भी मंदिर विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा तोड़े गये उनका सर्वे कराया जाये।

तीसरी मांग विदेशी आक्रमणकारियों के नाम पर जितने भी नगरों व सड़के के नाम है उनके नाम देश के वीर सैनिकों एवं महान क्रान्तिकारियों के नाम पर किया जाये। चौथी माग देश के खिलाफ बोलने वालों के खिलाफ जिनमें ओवेसी एवं महबूबा मुफ्ती शामिल है के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा दर्ज कराया जाये।

पांचवी मांग जिस प्रकार मस्जिदों के भौलवी को वेतन मिलता है उसी प्रकार मन्दिरों के पुजारियों को भी वेतन मिलना चाहिए। छठी मांग देश की सुरक्षा करने वाले सैनिकों एवं प्रदेश की सुरक्षा करने वाले सिपाही को वही सुविधा मिलनी चाहिए जो देश के विधायकों एवं सांसदों को मिलती है।

सातवीं एवं अन्ति मांग है कि एक ऐसे कानून का निर्माण हो जो देश के खिलाफ बोलने वालों को तुरन्त सजा दे। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से योगेन्द्र वर्मा, विशाल वर्मा, साक्षी वर्मा, सुशील राणा, सचिन कपूर जोगी, अरुण चौधरी, एड० नीलम देवी, मनोज चौहान, आशीष शर्मा, कमल त्यागी, राजबीर सिंह, कमलेश देवी, सरोज शर्मा, गुड्डी कश्यप, भारत सीमा देवी उपस्थित रहीं।

अखिलेश यादव के पुतले का दहन

अखिल भारत हिंदू महासभा आज अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हिंदू धर्म के खिलाफ अशोक में टिप्पणी करने वाले अखिलेश यादव के पुतले का दहन किया गया इस अवसर पर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा एवं राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी सचिन पप्पू जोगी ने एक बयान में कहा कि अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह द्वारा 1990 एवं 1991 में निर्दोष कारसेवकों पर गोली चलवा कर जो मौत का खेल खेला था उसके लिए हिंदू उन्हें कभी माफ नहीं करेगा

इसके बाद उन्होंने रेप करने पर कहा था कि लड़कों से गलती हो जाती है उन्हें माफ कर देना चाहिए अब उस के सुपुत्र द्वारा एक ने बयान दिया गया है कि हिंदुओं द्वारा राम जन्मभूमि में चोरी से मूर्ति रखी गई थी अखिलेश यादव को बता देना चाहते हैं कि 1949 में ब्रह्मलीनदिग्विजय सिंह नाथद्वारा एक महायज्ञ का आयोजन किया गया था

जिसमें तंत्र मंत्र की शक्ति द्वारा भगवान श्री राम की प्रतिमा प्रकट हुई थी इसकी पुष्टि उस समय राम जन्मभूमि में ड्यूटी दे रहे एक मुस्लिम सिपाही द्वारा अपने बयान में की गई थी अखिलेश यादव को इतिहास पढ़ना चाहिए उन्होंने नया बयान दिया है कि हिंदू तो कहीं भी पत्थर रखकर झंडा लगा देते हैं और मंदिर बनाने का दावा ठोक देते हैं

यह सरासर हिंदू धर्म का अपमान है हिंदू महासभा से कतई बर्दाश्त नहीं करेगी इनके पिता द्वारा उससे पहले भी निर्दोष उत्तराखंड वासियों पर गोलियां चलाई गई थी जिसमें सैकड़ों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया गया और अनेक लोगों ने अपनी जान गवाई अखिलेश यादव द्वारा मुस्लिम तुष्टिकरण को बढ़ावा देने के लिए ऐसे बयान दिए जा रहे हैं

हिंदू महासभा मांग करती है कि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी की सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाए और अखिलेश यादव पर हिंदू धर्म का अपमान करने करोड़ों हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाना चाहिए

इस अवसर पर मुख्य रूप से हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार राणा राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी सचिन कपूर जोगी महिला प्रकोष्ठ से सोना सिंह कमलेश देवी गुड़िया सिंह सीमा देवी जिला अध्यक्ष मनोज चौहान जिला अध्यक्ष के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष अरुण चौधरी एवं वरिष्ठ हिंदूवादी नेता विशाल वर्मा युवा जिला अध्यक्ष आशीष शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

 

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Shyama Charan Panwar has 357 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 19 =