Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जिले में अपराध की बाढ़, सफीपुर पट्टी में तीन घरों से सोने चांदी के जेवरात समेत लाखो की चोरी

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  जिले में अपराध की बाढ़ सी आ गई है। अभी एक दिन पूर्व ही दस लाख रुपये की डकैती की वारदात के बाद अब बुढ़ाना में सफीपुर पट्टी में तीन घरों से अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवरात समेत लाखो की चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी गृह स्वामियों को सुबह को हुई। सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कस्बे के निकट सफीपुर पट्टी क्षेत्र निवासी गुलफाम पुत्र हसन ने तहरीर देते हुए बताया कि वह रात्रि में छत के ऊपर बने कमरे में सो रहे थे। सोमवार की अलसुबह दूसरे कमरे में खटपट की आवाज सुनने पर शोर मचाया तो अज्ञात चोर मौके से भाग निकले। कमरे का सामान बिखरा पड़ा था।

अलमारी में रखे करीब १ लाख ७५ हजार की नकदी और सोने चांदी के जेवरात तथा दो मोबाइल चोरी हो गए। इस रात्रि को ही हसमती पत्नी इलियास के घर से ३० हजार की नकदी व जेवरात चोरी हो गए। उसी मोहल्ले के जुल्फकार पुत्र शकरु के घर से अज्ञात चोर १० हजार की नकदी चुरा ले गए। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

वहीं मुजफ्फरनगर के खतौली में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई पर उतर आया है। सोमवार को सीओ ने नगर पालिका कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर दुकानों के आगे सफेद पट्टी खिंचवाई है। इसके साथ ही जानसठ तिराहे पर बस रोककर खड़े भैंसाली डिपो के चालक को सख्त हिदायत देकर आगे रवाना किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहन व अवैध पार्किंग के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए पुलिस को चेताया है।सोमवार को शिव राकेश कुमार सिंह इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ जीटी रोड पर बुढ़ाना तिराहे से जानसठ तिराहे तक गस्त कर सड़क किनारे रखे सामान को हटवाया और व्यापारियों को कड़ी चेतावनी दी।

इसके बाद नगर पालिका कर्मियों को बुलाकर दुकानों के आगे सफेद पट्टी खींचने के निर्देश दिए। वही जानसठ तिराहे पर बस रोककर खड़े भैंसाली डिपो के चालक सीओ ने जमकर हड़काया। बस रुकने के कारण किराए पर जाम की स्थिति बनी थी। वही पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात सिपाहियों को समुचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 5 =