Muzaffarnagar News: नन्हे मुन्हों की किलकिलारी से गूंजी एम्बुलैंस
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में सचालिंत १०८ और १०२ सरकारी एम्बुलेंस में आज तीन महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया गया, जिसमें तीनो नवजात शिशु स्वस्थ है,तीनों केस अलग अलग क्षेत्र से आये है।
पहला केस|: १०८ एम्बुलेंस मे १४ जुलाई की सुबह मे करीब ०५:०७ बजे पर कुकड़ा क्षेत्र के गांव सिमली निवासी रीता (२८) पति भूरा को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने १०८ एम्बुलेंस बुलाई थी। एम्घ्बुलेंस उन्हें लेकर अस्घ्पताल जा रही थी लेकिन रास्घ्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ गई। जिसके बाद एम्घ्बुलेंस कर्मचारी ईएमटी कुलदीप कुमार ने अपने समझदारी से सुरक्षित प्रसव कराया।
दूसरा केस – १०८ एम्बुलेंस मे १४ जुलाई की रात मे करीब ०२ः४७ बजे पुरकाजी क्षेत्र के गांव बसेड़ी निवासी रेखा (२२) पति राहुल को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने १०८ एम्बुलेंस बुलाई थी, लेकिन प्रसव पीड़ा बढ़ने से एम्बुलेंस कर्मचारी ईएमटी नकुल कुमार ने पीड़िता का घर पर ही सुरक्षित प्रसव कराया, और उसके बाद एम्घ्बुलेंस से पुरकाजी अस्पताल में ले भर्ती कराया।
तीसरा केस-पुरकाजी क्षेत्र के गांव जो खाईखेड़ी निवासी काजल (२५) पति मोहित, को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने आशा द्वारा १०८ एम्घ्बुलेंस बुलाई थी।एम्बुलेंस उन्हें लेकर अस्घ्पताल जा रही थी लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ गई। जिसके बाद एम्बुलेंस कर्मचारी ईएमटी रिंकू ने अपने पायलट अमरीश उर्फ मुन्नू को एंबुलेस को रोड के किनारे लगाने को कहा। ईएमटी रिंकू ने अपनी सूझबूझ से महिला का एम्घ्बुलेंस में ही डिलीवरी किट की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया गया।
परिजनों ने सुरक्षित प्रसव कराने के लिए सरकारी एम्बुलेंस सेवा और एम्बुलेंस कर्मचारियों की सराहना की
१०२ एवं १०८ एम्घ्बुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर राजेश रंजन ने बताया कि मुजफ्फरनगर जिले में इस वर्ष अभी तक लगभग ४८ महिला का एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराए जा चुके हैं .इस सराहनीय कार्य के लिए संस्था की ओर से कर्मचारी को सम्मानित भी किया जाता है।हम लोग सेवा को और बेहतर बनाने के लिए दिन रात तत्पर है इसके लिए समय-समय पर ईएमटी की ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाती है।

