Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कपिलदेव अग्रवाल के पक्ष मे मतदान की अपील की

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भोपा रोड स्थित वृन्दावन गार्डन मे आयोजित प्रबुद्ध मतदाता संवाद कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभी लोगो से एक जुटता के साथ सदर विधानसभा सीट के प्रत्याशी कपिलदेव अग्रवाल के पक्ष मे मतदान की अपील की।

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा को जनता का समर्थन मिल रहा है तथा भाजपा पिछला रिकार्ड तोडेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी छोडकर गये लोगों में से ज्यादातर लोगों ने पुनः वापसी कर ली और जो लोग पार्टी छोड चुके है उन्हे १० मार्च के बाद पछतावा होगा। उन्होने कहा कि विपक्ष छदम रूप धारण कर काम कर रहा है। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि विपक्ष कभी छात्र आन्दोलन तो कभी किसान आन्दोलन को आगे ला रहा है।

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने २०१३ के दंगो का जिक्र करते हुए कहा कि दंगो के दौरान हम लोगों ने दंगा पीडितो की मदद की उनकी पैरवी की तथा दंगा पीड़ितों के मुकदमे भी वापस कराये। उप मुख्यमंत्री पं.दिनेश शर्मा ने भाजपा मे ही हर वर्ग का हित सुरक्षित बताते हुए बैठक मे मौजूद व्यापारियो,सभ्रान्त नागरिकों तथा सर्वसमाज से भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव अग्रवाल के समर्थन मे मतदान की अपील की।

नई मंडी मंडल द्वारा उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा के स्टार प्रचारक विदेश शर्मा को फंसा बैठकर उनका स्वागत किया गया वही वरिष्ठ युवा भाजपा नेता पुनीत वशिष्ट ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया वही स्वागत की कड़ी में श्री श्याम परिवार सुखी परिवार द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया

 इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया, प्रत्याशी कपिलदेव अर्ग्रवाल, वरिष्ठ नेता संजय गर्ग, महादेव आश्रम जी महाराज, डा.देशबन्धु तोमर,ललित अग्रवाल, विशाल गर्ग,चमन बाल्मिकी, नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर ,नई मंडी मंडल युवा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, व्यापारी सुरेंद्र अग्रवाल, आशुतोष शर्मा, अरविंद राज शर्मा, पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा, मनीष अग्रवाल, सचिन सागर गर्ग प्रदीप शर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्री भगवान शर्मा, कुंवर देवराज पवार सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 2 =