समाचार (Muzaffarnagar News)
दो को पकडा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एक युवक को चाकू सहित गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 ललित कुमार शर्मा द्वारा 01 अभियुक्त तसव्वर पुत्र सनव्वर निवासी हाजीपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को गन्दा कुआँ नई बस्ती प्रेमपुरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद हुआ।
वहीं दूसरी ओर थानाध्यक्ष भौराकलां नवीन भाटी द्वारा 01 अभियुक्त सतेन्द्र उर्फ पप्पू पुत्र तिलकराम निवासी खरौंदा महाजन थाना फुगाना जनपद मुजफ्फरनगर को भौराकलां चौराहा से 50 मीटर की दूरी पर गिरफतार किया गया।
श्रद्धासुमन किये अर्पित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कांग्रेस नेता रामकुमार कौशिक की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धांजलि सभा मे पहुंचे गणमान्य लोगों ने अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए। उल्लेखनीय है कि नगर की पान मन्डी निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कांग्रेस नेता रामकुमार शर्मा का बिमारी के चलते विगत 27 जनवरी 2022 दिन गुरूवार को निधन हो गया था। आज झांसी की रानी के समीप स्थित सनातन धर्म सभा भवन मे आयोजित रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धांजलि सभा मे पहुंचे विभिन्न राजनैतिक,राजनैतिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ के पदाधिकारियो,जिला एवं सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियो सहित अनेक गणमान्य लोगो ने स्व.रामकुमार कौशिक के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान परिवारजनो मे राजकुमार कौशिक,डॉ.आदित्य कौशिक,अतुल्य कौशिक एडवोकेट,संजय शर्मा,नलिन कौशिक, पुनीत कौशिक,शलभ कौशिक एडवोकेट,यजुर कौशिक,रिजुर कौशिक आदि मौजूद रहे।
कपिलदेव अग्रवाल के पक्ष मे मतदान की अपील की


एक्टीविटी का कार्य किया
खतौली।(Muzaffarnagar News) बाल विकास परियोना अधिकारी, खतौली के नेतृत्व में आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा राशन वितरण कार्य आकृति का ज्ञान एवं शारीरिक व्यायाम फूल एवं फलो का ज्ञान पोषण वाटिका मे कार्य करना एवं प्री स्कूल एक्टीविटी का कार्य किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के दिशा निर्देशानुसार एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी खतौली के कुशल नेतृत्व में तहसील खतौली के आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा राशन वितरण कार्यक्रमग् सुबह के समय प्रार्थना में पी०टी० अभ्यास एवं ०३ से ०६ वर्ष के बच्चों को प्रीस्कूल एक्टिविटी के अंतर्गत बच्चों को रंगों का ज्ञान, आकृति का ज्ञानग् फूलो और फलो का ज्ञानग् पोषण वाटिका में कार्य किया एवं विभिन्न सेंटरों पर वैक्सीनेशन भी किया गया तथा बच्चों को कहानियों एवं चित्रों के माध्यम से ज्ञानवर्धक कविताएं सुनाई गई।
केंद्रों का निरीक्षण किया


पैदल फ्लैग मार्च निकाला
रामराज। (Muzaffarnagar News)आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर थाना अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने क्षेत्र में पुलिस व सीआरपीएफ फोर्स के साथ पैदल फ्लैग मार्च निकाला। आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिये पुलिस व सीआरपीएफ फोर्स के साथ देहात क्षेत्र में पैदल फलैगमार्च किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों के बीच जाकर कहा की चुनाव में किसी से डरने की आवश्यकता नही है सभी नागरिक निडर होकर मतदान करें तथा किसी भी नेता के दबाव में न आए उन्होने बताया कि चुनाव को लेकर फोर्स के सौ के करीब जवान विधानसभा क्षेत्र में आ चुके हैं। ये जवान फ्लैग मार्च के साथ ही क्षेत्र में नियंत्रण बनाये रखेंगे। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि उन्हें किसी भी चीज से घबराने की जरूरत नहीं है. मतदान को लेकर सभी स्वतंत्र हैं. लालच और प्रलोभन में नहीं आना है और निष्पक्ष मतदान करना है. जो भी असामाजिक तत्व चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ त्वरित कार्यवाही के लिए पुलिस को सूचना दें। रामराज के साथ साथ हासिमपुर पुट्ठी ईब्राहिमपुर टिकोला हुसैनपुर नयागांव हनसा वाला देवल सहित आदि गांवो में पैदल फ्लैगमार्च निकाला गया।
भाजपा के लिए किया जनसम्पर्क
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकत्रियों ने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन मे नई मन्डी क्षेत्र की कालोनियो मे भ्रमण कर जनसम्पर्क किया। प्रत्याशी कपिलदेव अग्रवाल के लिए कपिलदेव अग्रवाल की धर्मपत्नि सहित भाजपा महिला मोर्चा की दर्जनो कार्यकत्रियो ने जानसठ रोड स्थित सुरेन्द्र नगर,भरतिया कालोनी,लक्ष्मण विहार,अग्रसैन विहार आदि मे भ्रमण कर जनसम्पर्क किया। इस दौरान भाजपा नेत्री रेणू गर्ग,एकता गुप्ता,रूबि सिंघल, चित्रा शर्मा आदि मौजूद रही।
समाचार (Muzaffarnagar News)
अलाव व्यवस्था कार्य कराया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)समस्त विकासखंड, नगर पालिका एवं नगर निकाय द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम हेतु खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा साफ-सफाई, एंटी लारवा, फागिंग एवं शीतलहर से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था संबंधित क्षेत्रों में कराया गया। शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन के क्रम में समस्त विकासखंड, नगर पालिका, नगर निकायध्नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु साफ-सफाई, एंटी लारवा का छिड़काव कार्य,शीत लहर से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था एवं रात्रि में फागिंग का कार्य कराया जा रहा है वायु प्रदूषण के नियंत्रण हेतु पानी का छिड़काव कार्य भी कराया जा रहा है। वर्तमान समय में चल रही शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए तथा जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नगर पंचायत मीरापुर द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने का कार्य कराया गया।
आब्जर्वर ने किया निरीक्षण
जानसठ। (Muzaffarnagar News)ऑब्जर्वर विधानसभा मीरापुर द्वारा तहसील जानसठ में मतदेय स्थल ग्राम ढांसरी, जटवाड़ा, टंडेडा, कटिया जड़वड, ककरौली एवं बेड़ा सादात गांवों का निरीक्षण किया गया। ऑब्जर्वर विधानसभा मीरापुर, द्वारा तहसील जानसठ में मतदेय स्थल ग्राम ढांसरी, जटवाड़ा, टंडेडा, कटिया जड़वड, ककरौली एवं बेड़ा सादात, गांवों का निरीक्षण किया गया, महोदय के साथ अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, नायब तहसीलदार जानसठ उपस्थित रहे, बूथो पर साफ सफाई दुरस्त पायी गयी, सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए बूथों को बनाने के दिशानिर्देश दिए।
पालिका चेयरमैन ने किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करने आये उत्तर प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा का नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल एवं समाजसेवी अभिषेक अग्रवाल ने बिंदल फार्म हाउस पर मुजफ्फरनगर आगमन पर स्वागत किया।
वहा उपस्थित सभी व्यापारियों और प्रबुद्धजनों से उपमुख्यमंत्री व नगरपालिका अध्यक्षा जी ने आने वाली १० फरवरी को भाजपा के पक्ष में मतदान करने और कपिल देव अग्रवाल सहित सभी भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया।
शराब सहित तस्कर गिरफ्तार


इसके अलावा ककरौली पुलिस ने गांव भुआपुर के जंगल में छापा मारकर वहां कच्ची शराब बना रहे खतौली निवासी अंकुर पुत्र सुंदर को 550 लीटर कच्ची शराब व अन्य उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। रतनपुरी पुलिस ने मथेडी के जंगल में शराब बना रहे मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सराय निवासी अमित पुत्र श्रीपाल को सैकडों लीटर शराब व उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है।
वहीं ४० पेटी अवैध देशी शराब व ०१ सैन्ट्रो कार सहित ०१ तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार किया। थाना तितावी पुलिस द्वारा ढोलरा अड्डा से ०१ सैन्ट्रो कार में अवैध शराब को जब्त करते हुए ०१ अवैध शराब तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में वसीम पुत्र अयूब निवासी बरनावी थाना कैराना जनपद शामली। जिसके कब्जे से ४० पेटी (२००० पव्वे) अवैध देशी शराब- हरियाणा मार्का (कीमत लगभग १.५ लाख रुपये), ०१ सैन्ट्रो कार (घटना में प्रयुक्त) बरामद किया। अभियुक्त द्वारा चुनाव के दृष्टिगत हरियाणा से तस्करी कर शराब को लाया गया था।
इसके अलावा तितावी पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर लाई गयी एक लाख रूपये की शराब बरामद की है। पुलिस ने बताया कि सैन्टरों कार से चालीस पेटी देशी शराब लेकर आ रहे शामली जनपद के कैराना थाना क्षेत्र के गांव बरनावी निवासी वसीम पुत्र अयूब को गिरफ्तार किया गया है। खतौली पुलिस ने जानसठ बस स्टेंड के पास से ककरौली के गांव तेवडा निवासी जागम पुत्र जमील को 175 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
सुन्दरकाण्ड का हुआ पाठ


कस्बे के न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल में शनिवार की देर रात्रि में बसंत उत्सव का शुभारंभ पंडित राधेश्याम शर्मा ने मां सरस्वती के दरबार के समक्ष विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना से कराया। सुंदरकांड समिति के माध्यम से सामूहिक सुंदरकांड पाठ में के के वत्स ममता शर्मा, राजकुमार रोहिल्ला, हर्ष नारंग, कोमल शर्मा, राज कुमार कंसल, अन्य ने सामूहिक मनन किया। सुंदरकांड पाठ संपूर्ण करने के पश्चात मां सरस्वती का गुणगान भजनों की शानदार प्रस्तुति से हिमांशु जुनेजा, ब्रज भूषण उपाध्याय, श्यामसुंदर नारंग, योगेश रोहिल्ला, प्रदीप कश्यप, अवनीश आहूजा, शकुंतला आहूजा ने किया। कार्यक्रम में बसंत उत्सव के बारे में डॉ मुकेश शास्त्री ने बताया कि यह पर्व मां सरस्वती के प्राकट्य उत्सव के रूप में मनाया जाता है। प्राचीन समय से ग्रामीण अंचलों में बसंत पंचमी पर गो गोबर से निर्मित कंडो को अग्नि में स्थापित किया जाता है। धर्म की खातिर वीर हकीकत राय ने भी अपने प्राणों का बलिदान बसंत पंचमी पर किया था। बसंत आगमन पर प्रकृति नव श्रंगार धारण कर लेती है। प्रकृति में चारों और खेतों में हरियाली सरसों के पीले फूलों की बहार दिखाई देती है। मां सरस्वती ज्ञान की देवी है। ज्ञान व संगीत माता की आराधना से ही हासिल होता है। देवता भी मां सरस्वती का गुणगान करते हैं। अवनीश आहूजा ने बताया कि मां सरस्वती के जन्म पर बसंत आगमन प्रारंभ होता है। पीले वस्त्र पहनने की भी परंपरा रही है। ब्रज क्षेत्र में बसंत के आगमन पर ही होली उत्सव का प्रारंभ हो जाता है। कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने बसंत पंचमी पर्व पर जमकर फूलों की होली खेली। देर रात्रि तक मौजूद श्रद्धालु मां सरस्वती का गुणगान कर, नाचते गाते रहे । कार्यक्रम को सफल बनाने में लव, एकता शर्मा, उत्तम शर्मा, अनमोल, वासु गौड़, छवि शर्मा, डॉ शिवकुमार शर्मा, अंकित गोयल, मोहित गोयल, अंकुर, कन्हैया शर्मा, रघुवीर पच्चीसिया ,राम कुमार नायक, रविकांत शर्मा, महेश नायक, अन्य रहे
त्रेता युग की याद को ताजा करने के लिए सरकार हर संभव काम कर रही है- योगी आदित्यनाथ


वहीं दूसरी ओर खतौली में आयोजित प्रभावी मतदाता जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ ने प्रत्याशी विक्रम सैनी को जिताने की जनता से अपील की। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले बिजली नहीं मिलती थी, सपा बसपा वाले अंधेरे में रहने के आदी थे, चांदनी रात चोरों को अच्छी लगती है, विकास के मार्ग में डकैती, अराजकता, राहजनी, छिनैती को बढ़ावा देते थे। आज बिजली की रोशनी से हर घर जगमगा रहा है। पीएम मोदी ने हर गरीब को घर दिया, राशन दिया, बिजली दी, यह प्रधानमंत्री मोदीजी के कारण और भाजपा के कारण प्राप्त हो रहा है।








