Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोडः शस्त्र व उपकरण किये बरामद

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पुलिस ने छापा मारकर चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड करते हुए भारी मात्रा में बने व अधबने तमंचो, उपकरणों व कच्चे माल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद शस्त्रों का आगामी विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल होना था।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना ककरौली पुलिस द्वारा जंगल ग्राम टंढैडा से अवैध शस्त्र फैक्ट्री को जब्त करते हुए ०१ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में फरमान उर्फ फोरमैन पुत्र उस्मान निवासी ग्राम कम्हैडा थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।

जिसके कब्जे से ९ तमंचे १२ बोर, ४ तमंचे ३१५ बोर, २ देशी एकनाली बन्दूक, ०३ अधबने तमंचे, ०२ कारतूस (३१५ व १२ बोर), १५ नाल लोहे की (३१५ व १२ बोर), अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण , १ बट लकडी, १ पंखा, १ ड्रिल मशीन, १ शिकंजा, १ वैल्डिंग मशीन, २ रेती, २ हथौडी, ४ सिंडयासी, १ प्लास, १ आरी, ३ ब्लैड, १ छेनी छौटी, १ छैनी बडी, ३ सुम्भी बडी, ८ बर्मा, २ लकडी की फट्टी, २९ गोल पत्ती दांतेदार

२२ पत्ती लम्बी दांतेदार, १० लोहे की बनी अधबनी पत्ती, १० छोटी बडी स्प्रिंग, १ ग्राईण्डर, ४ पत्ते रेगमाल, १ पिन्नी पैक पैकेट ग्राईण्डर ब्लैड, २० ग्राईण्डर स्तेमाली ब्लेड, १ आरी लकडी काटने की, १० बैल्डिंग आदि बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी यह शस्त्र आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए बना रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)थाना तितावी पुलिस द्वारा ०१ अभियुक्त को धौलरा अडडे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त थाना तितावी का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।

गिरफ्तार अभियुक्त घनश्याम पुत्र गजे सिंह निवासी ग्राम हैदरनगर जलालपुर थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर जिनके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर। गिरफ्तार अभियुक्त पर लूट, चोरी, गुण्डा अधिनियम जैसी धाराओं में आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − two =