समाचार (Muzaffarnagar News)
छेडछाड व जानलेवा हमला करने वाले पांच दबोचे
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना ककरौली पुलिस द्वारा नाबालिग युवतियों से छेडखानी करने वाले व जानलेवा हमला करने के अभियोग में वांछित ०२ बाल अपचारी सहित कुल ०५ वांछित अभियुक्तगण को २४ घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार। जनपद में वारण्टी/वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी भोपा डा० रवि शंकर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना ककरौली श्री नोवेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना ककरौली पुलिस द्वारा नाबालिग युवतियों से छेडछाड करने व जानलेवा हमला करने के अभियोग में वांछित ०२ बाल अपचारी सहित कुल ०५ वांछित अभियुक्तगण को २४ घण्टे के अन्दर ग्राम बेहडा सादात व चैरावाला के बीच निर्माणधीन मकान से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे व निशादेही से घटना में प्रयुक्त ०१ लोहे का सरिया व ०२ डण्डे बांस के बरामद किए गए। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना ककरौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय हैकि वादी द्वारा थाना ककरौली पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि मेरा भतिजा तथा भतिजी अपनी सहेलियों के साथ किसान मजदूर इन्टर कॉलिज चैरावाला से पढकर बस द्वारा अपने घर आ रही थी कि चार लडको द्वारा उनका पीछा करते हुए बस में चढकर लडकियों के साथ छेडखानी करने लगे व फबतिया कसते हुए गन्दे इशारे किये गये। उक्त लडकियों तथा वादी के भतिजे विशाल ने इसका विरोध किया तो चारो लडको द्वारा अपने गांव के ७-८ लडको को बुलाकर वादी के भतिजे को लाठी व डण्डो की सहायता से गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया। जिससे वादी का भतिजा जमीन पर गिर गया। मौके पर ग्राम खोकनी के कुछ व्यक्ति आ गये तो यह सभी लोग जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गये। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस द्वारा मामला पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना ककरौली पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा ०२ बाल अपचारी सहित कुल ०५ अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से ०१ लोहे का सरिया, ०२ डण्डे बांस के। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में व०उ०नि० शिवनन्दन शर्मा, उ.निर. देवेन्द्र सिंह, आकाश शर्मा, शिवराज तोमर, है. कां. विजेन्द्र सिंह, राजकुमार, का. नरेन्द्र कुमार, हो.गा. जितेन्द्र सिंह थाना ककरौली शामिल रहे।
दुखों का पहाड टूटने पर भी किया नेक काम
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) धमीजा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब सैकड़ों लोगों को अपने रक्त व प्लेटलेट्स द्वारा जीवन दान दे चुके हर्षित धमीजा के पिता का आकस्मिक निधन हो गया। ऐसे विकट समय में भी हर्षित व उनका परिवार समाज की सेवा को नहीं भूला और हर्षित के पिता श्री विनोद अपने नेत्रदान द्वारा दुनिया से जाते जाते दो लोगों को जीवन ज्योति व समाज को प्रेरणा दे गए। धमीजा परिवार के हर्षित धमीजा, प्रज्वल धमीजा व शिवम धमीजा समर्पित युवा समिति के माध्यम से नियमित रक्तदान व प्लेटलेट्स डोनेट कर सैकड़ों लोगों का जीवन बचा चुके हैं। आज गांधी कॉलोनी निवासी समर्पित युवा के सदस्य हर्षित धमीजा के पिता विनोद धमीजा का आकस्मिक निधन हो गया । समर्पित युवा समिति के सदस्य संजीव अरोड़ा ने परिवार को दिवंगत श्री विनोद धमीजा के नेत्रदान के लिए प्रेरित किया तो उनके परिवार से पत्नी मीनू, पुत्र हर्षित पुत्री प्रेरणा एवम दिव्या ने सर्वसम्मति से पिता जी के नेत्रदान करने का साहसिक निर्णय लिया और तुरंत ही समर्पित युवा समिति की टीम संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में नेत्रदान के पुण्य कार्य को संपन्न करने के प्रयास में लग गई और मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में संपर्क किया गया जहां से कुशल एवं अनुभवी डाक्टर एवं उनकी टीम ने समय से पहुंच कर नेत्रदान संपन्न करवाया। टीम का नेतृत्व कर रहे अमित त्यागी के अनुसार दोनों कॉर्निया स्वस्थ हैं व अतिशीघ्र २ सुपात्र व्यक्तियों को प्रत्यारोपित कर दिए जायेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक श्री अनिल धमीजा जी, धमीजा परिवार के सदस्य श्री अशोक धमीजा, प्रेम धमीजा, रामप्रकाश धमीजा, अभिनव, अनिकेत, विकास आहूजा उपस्थित थे। संजीव अरोड़ा ने बताया कि पिछले वर्ष समर्पित युवा समिति के माध्यम से पाँच महादानियों ने अपने परलोक गमन के बाद नेत्रदान किए थे इस वर्ष की शुरुवात में ही समर्पित युवा समिति के माध्यम से २ लोग का नेत्रदान हुआ है अब तक कुल १० नेत्रदान समर्पित युवा समिति के माध्यम से हो गए है। समर्पित युवा अमित पटपटिया ने बताया की समर्पित युवा समिति रक्तदान के साथ-साथ नेत्रदान के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर रही है मृत्यु के ६ घंटे के भीतर नेत्रदान कराया जा सकता है सभी को धमीजा परिवार से प्रेरणा लेकर इस प्रकार के पुण्य कार्य को करना चाहिए हितेश आनंद ने कहा कि समिति जिले में विभिन्न स्थानों पर शीघ्र ही कई नेत्रदान पंजीकरण शिविर लगाएगी और समाज को जागरूक कर भविष्य के लिए नेत्रदाता तैयार करेगी।
व्यापारियों की समस्याओं हेतु संबंधित विभाग अधिकारियों को कराया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी,अध्यक्ष सर्राफा एसो पवन वर्मा,जिला उपाध्यक्ष प्रवीण त्यागी,जिला महामंत्री विशाल जैन,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल,द्वारा जानसठ रोड इकाई अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह,ठाकुर किरणपाल सिंह,ठाकुर मामचंद सिंह के निमंत्रण पर रोड के व्यापारियों की समस्या हेतु नगर स्वच्छता अभियान प्रभारी सरदार बलजीत सिंह एवं अन्य संबंधित विभाग अधिकारियों के साथ निरीक्षण कराया गया,जानसठ रोड के व्यापारियों व कॉलोनीवासियो की कूड़े संबंधित समस्याओं का मौके पर ही समाधान सरदार बलजीत सिंह द्वारा चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप व ई ओ प्रज्ञा सिंह को अवगत कराते हुए कराया गया,एवं हाल ही में रोड निर्माण होने के पश्चात बारिश होने पर एक साइड के व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के आगे पानी भरने की समस्या से भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराते हुए पानी निकासी हेतु समाधान की बात की गई उपस्थित व्यापारियों द्वारा कूड़ा उठाने की समस्या के त्वरित समाधान हेतु स्वच्छता अभियान प्रभारी सरदार बलजीत सिंह का स्वागत करते हुए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप व ई ओ प्रज्ञा सिंह को धन्यवाद प्रेषित किया गया
खेल गतिविधियों में नन्हे मुन्हो ने लिया भाग
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गॉड ब्लेस एकेडमी प्ले स्कूल जानसठ रोड में नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल गतिविधियों मे भाग लिया। प्रधानाचार्या दीपाली कौशिक ने विद्यार्थियों को बताया कि हमें मोबाइल का प्रयोग ना करके शारीरिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। खेल हमें अनुशासन,धैर्य एवं समूह में कार्य करने की शिक्षा देता है। अंत में सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
युवक का मिला शव
मंसूरपुर।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)सीएचसी के समीप युवक का शव पडा देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचन पर मौके पर पहंुची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई।
सूत्रों के अनुसार मंसूरपुर सीएचसी के समीप एक युवक का शव पडा देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो कुछ ही देर गंाव मे पहंुची पुलिस ने जब ग्रामीणो की मदद से मृतक की पहचान का प्रयास किया तो मृतक की पहचान मंसूरपुर निवासी आशु पुत्र याकूब के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को हादसे से अवगत कराया। युवक आशू की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस का मानना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।
महिला ने की आत्महत्या
मंसूरपुर। अज्ञात कारणो के चलते महिला द्वारा की गई आत्महत्या से परिजनो मे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की जंाच पडताल शुरू की।
जानकारी के अनुसार कस्बा खतौली निवासी तनु का विवाह कुछ समय पूर्व मंसूरपुर थाना क्षे त्र के समीपवर्ती गंाव जडौदा निवासी अभिषेक के साथ हुआ था। विवाहिता का फंासी लगा शव देख परिजनो मे कोहराम मच गया। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही पडौसियों सहित पडौसियों सहित कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं दूसरी और जैसे ही विवाहिता तनु के परिवारजनो को उसकी मौत की खबर मिली तो घर मे कोहराम मच गया। परिजन तथा रिश्तेदार तुरंत ही जडौदा के लिए रवाना हो गए। चर्चा रही मृतका के परिजनो मे ससुराल वालों पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामे का प्रयास किया। पुलिस द्वारा गुस्साये परिजनो को किसी प्रकार समझा-बुझाकर मामले को शान्त कराया तथा पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूखें का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की जंाच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।
स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित
जानसठ। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा विश्व हिन्दू परिषद् स्थापना दिवस कार्यक्रम किया गया। जिसमे मुख्य वक्ता सुरेन्द्र भगत प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रहे। उन्होंने बताया कैसे विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हुई और संगठन के क्या क्या कार्य है के बारे में बताया और हिन्दुओं को संगठित होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष बृजेश, मुख्य अतिथि कपिल, एवम् विहिप जिला संगठन मंत्री शुभम, जिला गौ रक्षक प्रमुख प्रशांत, प्रखंड संयोजक अंशुल, प्रखण्ड मंत्री विनायक और बजरंगदल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)एस.डी. कन्या इंटर कॉलेज, झांसी की रानी, मुजफ्फरनगर में जनपद स्तरीय कला उत्सव २०२४ की विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर सविता सिंह, ए डीआई ओ एस महोदय श्री शैलेंद्र त्यागी व कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री अनिल कुमार जी मुजफ्फरनगर के द्वारा मां सरस्वती के श्री चरणों में दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम के तहत संगीत, गायन, शास्त्रीय व पारंपरिक लोकगीत, संगीत, वादन, नृत्य (शास्त्रीय, लोक नृत्य) दृश्य कला (द्विआयामी, त्रिआयामी) स्थानीय खिलौने एवं खेल व एकल अभिनय इत्यादि प्रतियोगिताओं में जनपद के सभी विद्यालयों के लगभग १०० छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें बालक व बालिका वर्ग के अंतर्गत प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। निर्णायक मंडल में विभिन्न विद्यालयों के विषय पारंगत अध्यापक व अध्यापिकाओं द्वारा प्रतिभागियों के कला प्रदर्शन के आधार पर आगामी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता हेतु बालक और बालिका वर्ग में चयन किया गया। निर्णायक मंडल की टीम में श्रीमती साक्षी देशवाल, श्रीमती पूनम, श्रीमती दीपा सोनी, शैली रंजन ने सहयोग दिया। दृश्य कला के निर्णायक मंडल में श्री अनिल कुमार, अनिल सैनी, प्रवीण कुमार सैनी जी ने कलाकृतियों का अवलोकन कर मंडल स्तरीय प्रतियोगिता हेतु विभिन्न विधाओं में छात्र-छात्राओं को चयन किया। शास्त्रीय नृत्य में प्रथम स्थान बालक वर्ग में तेजस व बालिका वर्ग में प्रियांशी ने प्राप्त किया। शास्त्रीय गायन में अपूर्वा शर्मा प्रथम, पारंपरिक लोकगीत में विनीत, लोक गायन में प्रिंस, वादन में प्रियांशु, शिवम व दीपिका, दृश्य कला में रुद्राक्ष सोहनिया, राधिका पांडे ,आस मोहम्मद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्थानीय खेल खिलौने प्रतियोगिता में शहरीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल अभिनय में बालक वर्ग में रिहान व बालिका वर्ग में सरण्या मित्तल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पारंपरिक गायन में दिव्या शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रथम स्थान प्राप्त छात्र- छात्राओं का मंडल स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ। कार्यक्रम के सफल संयोजन में विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं व स्टाफ का सहयोग रहा। विद्यालय स्तर पर डॉक्टर रितु चावला, श्रीमती रीना यादव, श्रीमती प्रतिमा तायल श्री पूनम शर्मा जी ने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में सहयोग दिया। श्रीमती निधि सिंघल, श्रीमती भावना सूर्या, सुधा अग्रवाल, कल्पना चैबे,हिमानी जैन, प्रिया त्यागी, नूपुर, शिवानी वर्मा, दीपा, सलोनी पांडे, सिमरन सभी के अथक प्रयास से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित हुआ। कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर सविता सिंह ने सभी आयोजक मण्डल के सदस्यों,अध्यापकों, प्रतिभागी छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त किया।
मेजर ध्यानचंद जयंती ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में धूमधाम से संपन्न
मुजफ्फरनगर। ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में मेजर ध्यानचंद जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ हुआ । इसके पश्चात विद्यालय के डायरेक्टर डॉ मनोज कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी ने मेजर ध्यानचंद जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया । इस अवसर पर विभिन्न हाउस द्वारा श्री ध्यानचंद जयंती के उपलक्ष में हॉकी मैच प्रतियोगिता एवं विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं जैसे शतरंज, कैरम, बैडमिंटन आदि का आयोजन किया गया जिसमें अधिक से अधिक बच्चो ने प्रतिभाग कर अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । इस मैच के रेफरी विद्यालय के स्पोर्ट्स अध्यापक शीलू कुमार व अभिलाष रहे । अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर ने बताया कि मेजर ध्यानचंद जी की जन्म तिथि को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेल हॉकी में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता । उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता है । जब वह मैदान में खेलने को उतरते थे तो गेंद मानो उनकी हॉकी स्टिक से चिपक सी जाती थी, उनके रहते हुए भारत कभी विश्व स्तर हॉकी मैच में कभी नहीं हारा । कार्यक्रम का संचालन कु० हर्षिता मिश्रा एवं श्रीमती निशा तोमर ने किया । कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रगान के साथ हुई ।
बुढाना में 31 अगस्त को अटल भू-जल योजना (जलकोष यात्रा) प्रस्तावित
मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया ने बताया कि जलकोष यात्रा मा० जल शक्ति मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति एव ंनिदेशक भूगर्भ जल विभाग की अध्यक्षता में दिनांक-१६ जुलाई को पूर्वाहन १०.०० बजे लखनऊ स्थित १०९० चैराहा, गोमती नगर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जा चुका है। यह यात्रा दिनांक-३० अगस्त को जनपद मुजफ्फरनगर के विकासखण्ड बुढाना में प्रस्तावित है। अतः जल कोष यात्रा को मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में जल संचयन एवं संरक्षण के प्रति उल्लेखनीय कार्य कर रहे व्यक्तियो , चयनित जलवीरो, जिला प्रशासन के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं जन समुदाय के जल संरक्षण हेतु चर्चा, क्षेत्रीय ग्राम पंचायत के जलश्रोतो , नदी-कुआ, तालाब आदि का पूजन करते हुए क्षेत्र के प्रगतिशीलो किसानो , विद्यार्थियो, महिलाओ, पंचायतीराज के सदस्यो, कार्यदायी विभागो सदस्यो, नेहरु युवा केन्द्रो , युवक मंगलदल के सदस्यो तथा ग्राम पंचायत में कार्य कर रहे स्वंय सहायता समूहो के सदस्यो की जनसहभागिता को सुनिश्चित किये जाने की अपेक्षा की गई है, जो सम्बन्धित अधिकारियो द्वारा सम्पादित की जायेगी , खण्ड विकास अधिकारी, डी०पी०एम०यू०, खण्ड विकास अधिकारी अ०भू०यो० प्रकोष्ठ सहायता समूह सहित अन्य अधिकारियो द्वारा कार्यक्रम आयोजित कराये जायेगे।
सदस्यता अभियान चलाने को जुटे भाजपाई
मोरना। भारतीय जनता पार्टी के आगामी सदस्यता अभियान के संदर्भ में मंडल स्तरीय बैठको के क्रम में शुकतीर्थ मंडल की बैठक मोरना में आयोजित की गयी जिसमे कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया गया। मोरना स्थित डिग्री कॉलिज में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल ने सदस्यता अभियान की पूर्ण जानकारी कार्यकर्ताओं को प्रदान करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान को सफलता पूर्वक पूर्ण करने में कार्यकर्ताओं की विशेष योग्यता रही है ।यह अभियान पार्टी का एक बेहद अहम अभियान है जो अपनी सफलता के उच्च मुकाम हासिल करेगा ।बैठक में मंडल के पदाधिकारी , मोर्चों ,प्रकोष्ठो के पदाधिकारी और मंडल में निवास करने वाले सभी पदाधिकारी आमंत्रित रहे। जिनमे प्रमुख रूप से पंकज माहेश्वरी मण्डल अध्यक्ष डॉ.वीरपाल सहरावत, रामकुमार शर्मा, महामंत्री अरुण पाल,महामंत्री योगेश गुर्जर, महेंद्र सिंह चैहान, जयकरण गुर्जर,प्रदीप कुमार निर्वाल राहुल कुमार आदि उपस्थित रहे।
यश पँवार ने जीता गोल्ड
मोरना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)चार युवकों ने मेरठ में आयोजित बॉडी बिल्डिंग व पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के विभिन्न वर्ग में गोल्ड मेडल व सिल्वर मैडल जीतकर क्षेत्र का सम्मान बढाया है। ग्रामीणों द्वारा विजेताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। मोरना स्थित जिम सेंटर के मुख्य प्रशिक्षक संजीव प्रजापती ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरठ में चैधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मे डीके क्लासिक बॉडीबिल्डिंग और पॉवर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत डेड लिफ्ट में ८० किलोग्राम वर्ग में यश पँवार ने गोल्ड मेडल व ६० किलोग्राम वर्ग में उज्ज्वल कुमार मोहित व शोएब ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। तथा विजेताओं को शील्ड भी प्रदान की गयी। प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।यश पंवार शोएब उज्जवल कुमार मोहित ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल व शल्विर जीता। गोल्ड जीतने पर युवा खिलाड़ी यश पँवार व उज्जवल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच संजीव प्रजापति को दिया। यश पँवार भोकरहेडी इंटर कॉलेज में १२ वीं कक्षा का छात्र है। कस्बा में पहुंचने पर विजेताओं का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। पूर्व चैरमैन राजेश कुमार अध्यक्षा सरला देवी वामन सचिन वामन ललित कुमार,भाकियू नेता उदयवीर सिंह,बृजवीर सिंह,मनोज कुमार,देवेन्द्र बाबा,समाजसेवी जयवीर सिंह,देवेन्द्र सभासद,अमजद अली,डॉ.अलीशेर अंसारी,मरगूब मलिक, प्रदीप निर्वाल,नूर मोहम्मद,प्रवीण कुमार आदि ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
खण्डर में सामुदायिक शौचालय हो रहा तब्दील
मोरना। सरकार की महत्वपूर्ण योजना स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत लाखों की लागत से बना सामुदायिक शौचालय उदासीनता के चलते खण्डर में तब्दील हो चुका है। ग्रामीणों ने सामुदायिक शौचालय को सुचारू रूप से चलाने की मांग प्रशासन से की है। मोरना ब्लॉक क्षेत्र के गांव रुड़कली फतहेअली में सरकार द्वारा चलाई जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत लाखों रुपए की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। किन्तु प्रशासनिक उदासीनता के चलते सामुदायिक शौचालय खण्डर में तब्दील हो रहा है। शौचालय में महिला पुरुषों के लिये अलग अलग व्यवस्था की गयी थी।शौचालय की दुर्दशा का हाल यह है कि शीटें धँसकर टूट गयी हैं।पानी की पाइप लाइन टूटी पड़ी है। टँकी के पाइप डालकर वहाँ भारी गन्दगी फैला दी गयी है।शौचालय निर्माण में लाखों का खर्च कर रख रखाव की कोई व्यवस्था न होने से सरकारी धन की बर्बादगी के अलावा सुलभ शौचालय की सुविधा को समाप्त होने पर ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से इस ओर ध्यान देने व शौचालय का पुनर्निर्माण कराने की माँग की है।
भगवान कृष्ण की रासलीला का भागवत कथा में वर्णन किया
मुजफ्फरनगर। श्री बालाजी धाम मंदिर सत्संग भवन में हो रही भागवत कथा के सातवें दिन राजस्थान से आए कथावाचक मिथिलेश शास्त्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भगवान कृष्ण की रासलीला का वर्णन तथा एकादशी व्रत के बारे में विस्तार से बताया, आज की कथा के मुख्य यजमान पूर्व विधायक अशोक कंसल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, सचिन सिंघल, राकेश कंसल, चतर सेन, अनिल नामदेव आदि ने भगवान की आरती कर प्रसाद ग्रहण किया।
पूर्व विधायक अदालत मे हुए पेश
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नंगला मंदौड मे हुई पंचायत के मामले मे पूर्व भाजपा विधायक उमेश मलिक कोर्ट मे पेश हुए। उल्लेखनीय है 27 अगस्त 2013 को कवाल मलिकपुरा निवासी गौरव व सचिन हत्या के विरोध में हिन्दू समाज के लोगों द्वारा भारतीय इण्टर काॅलेज नंगला मंदौड स्कूल परिसर में एक सभा आयोजित करने की प्रशासन से अनुमति मंागी थी। प्रशासन द्वारा जनपद मे धारा 144 आईपीसी लागू होने के कारण जनपद मे शांति व्यवस्था को देखते हुए अनुमति प्रदान नही की थी। इस प्रस्तावित सभा को देखते हुए भोपा नहर, खतौली नहर पर बैठक मे आने वालो को रोकने के लिए पुलिस बल लगाया गया था। पुलिस ने उक्त मामले मे 16 आरोपियों श्यामपाल चेयरमैन दौलतपुर,भाजपा नेता उमेश मलिक, कंुवर भारतेन्दु सिंह,पूर्व संासद सोहनवीर सिंह, पूर्व संासद हरेन्द्र मलिक, विरेन्द्र सिंह पूर्व प्रमुख,भाजपा नेता कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व विधायक सुरेश राणा, पूर्व विधायक अशोक कंसल आदि के खिलाफ विधि विरूद्ध सभा करने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने के लिए भाषण देना आदि विभिन्न आरोपो के चलते मुकदमा दर्ज किया गया था। न्यायालय मे चल रहे उक्त मामले तारीख लगने के कारण े आज पूर्व विधायक उमेश मलिक सिविल जज सिविल डिविजन फस्र्ट देवेन्द्र सिंह फौजदार की कोर्ट मे पेश हुए। इस दौरान पूर्व विधायक उमेश मलिक के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रिजेन्द्र मलिक, अधिवक्ता आदेश सैनी, एड.पुष्पेन्द्र कुमार, एड.श्यामबीर सिंह आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।
डीएम को कराया समस्याओं से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से जुडी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रान्तीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक कंसल के नेतृत्व मे कलैक्टैªट स्थित डीएम कार्यालय पहंुचे व्यापारियों ने जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी को सौपे गए ज्ञापन में अवगत कराया कि व्यापारी सरकार का कलैक्टिव एजेंट है। सरकार को तरह तरह का टैक्स इकटठा करके देता है। इसलिए पंजीकृत व्यापारियों को 60 वर्ष के बाद पेंशन मिलनी चाहिए तथा उन व्यापारियों का आयुष्मान कार्ड बनना चाहिए। विभिन्न चुनावों यथा एमएलए, एमपी, जिला पंचायत, नगरपालिका परिषद व उपचुनावो मंडियो का अधिग्रहण महीनो पहले कर लिया जाता है। फलस्वरूप मंडियो को बन्द रखना पडता है। अब बसें भी मन्डी स्थल से भेजी जाने लगी है। जिसके फलस्वरूप मंडियो को कई दिन बन्द रखना पडता है। केन्द्रीय व प्रदेश चुनाव आयोग अपनी जगह खरीदकर वहां पर मतगणना कराये व मशीन या मतपेटी रखे या अन्यत्र डिग्री काॅलेज, इंटर काॅलेज, स्टेडियम, वेयर आउस आदि मे मशीन रखवाई जाए। मेरठ से मुजफ्फरनगर रेपिडरेल का विस्तार होना चाहिए। प्रदेश मे केवल 2 लैब है। जबकि पूरे देश मे 31 लैब हैं। उक्त विभिन्न समस्याओ के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा। इस दोैरान सुलक्खन सिंह, दिनेश बंसल, बाबुराम मलिक, राजेश जैन, संजय मित्तल, हिमांशु कौशिक, अजय गुप्ता, अनिल तायल, पंकज अपवेजा, अमित मित्तल, बिजेन्द्र धीमान, हर्षवर्धन बंसल, अभिजीत गंभीर, प्रियांक गुप्ता, अमित गर्ग एडवोकेट, शशांक त्यागी, अलका शर्मा, अंजू शर्मा, रूपक शुक्ला, रोशनी पंचाल, मयंक अग्रवाल, शोभित गुप्ता, रजत गुप्ता, प्रवीण जैन, प्रमोद अरोरा आदि मौजूद रहे।
दरिद्र नारायण सेवा के द्वारा किया सांस्कृतिक सप्ताह का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)भारत विकास परिषद की नारायणी शाखा द्वारा आम जनमानस की सेवार्थ चलाए जा रहे हैं संस्कृति सप्ताह के प्रथम कार्य के रूप में दरिद्र नारायण सेवा का आयोजन नई मंडी स्थित संकीर्तन भवन मंदिर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अजय कुमार अग्रवाल एडवोकेट – प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी गुरु तेग बहादुर जयंती, राजेंद्र सिंघल – प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी स्थाई प्रकल्प एवं श्रीमती मोनिका शर्मा जी- प्रांतीय संयोजक फागुन एवं वसंत उत्सव उपस्थिति रही। आए हुए मुख्य अतिथियों ने अपने वक्तव्य में कहा की नारायणी शाखा अकेली ऐसी महिला शाखा है जो समाज सेवा के कार्यों में पूर्ण रूप से सक्रिय एवं अग्रणी है, उन्होंने कहा आप लोगों ने जिस प्रकार समाज की ज्यादातर संभ्रांत महिलाओं को अपने परिषद का सदस्य बनाकर समाज सेवा के लिए कार्य किए हैं वह निश्चित रूप से ही प्रशंसनीय है। कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों को पटका पहनाकर की गई, कार्यक्रम संयोजक के रूप में श्रीमती ममता अग्रवाल, श्रीमती अनु गुप्ता एवं श्रीमती पारुल महेश्वरी उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन कर रही कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती कनिका अग्रवाल ने बताया कि नर सेवा ही नारायण सेवा है इसीलिए दरिद्र नारायण सेवा एक सर्वोच्च सेवा है तथा उनकी शाखा समय-समय पर इस प्रकार के सेवा कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। कार्यक्रम में शाखा की सभी महिलाओं ने बच्चों के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में शाखा सचिव श्रीमती रेखा गोयल ने सभी अतिथियों व परिषद सदस्यों को धन्यवाद अर्पित किय।
सीएम योगी के शासन काल में महिलाओं के विरुद्ध अपराध पर कड़ी कार्यवाही हो रही हैः अशोक बालियान
मुजफ्फरनगर। पीजेंट वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान एडवोकेट ने जारी पे्रस विज्ञप्ति में कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कुछ समय पहले मुजफ्फरनगर के बीआईटी संस्थान मीरापुर में बोलते हुए कहा था कि उत्तरप्रदेश में महिलाओं के साथ कोई खिलवाड़ करेगा, तो उसका किसी भी चैराहे पर यमराज इंतजार करेगा। उन्होंने कहा, श्याद करिए यह वही मुजफ्फरनगर है, जो पहले दंगों में जूझ रहा था। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने यह भी कहा था कि समाजवादी पार्टी का मोरल वही है, जो पहले मुजफ्फरनगर और अब कन्नौज में दिख रहा है। यह बात बिलकुल सच है कि सन २०१३ में उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार में न्याय का गला घोटा जा रहा था। कवाल की घटना को लेकर हमारा समुदाय न्याय की मांग कर रहा था, लेकिन मुस्लिम तुष्टीकरण के कारण न्याय देने के बजाय हमारे समुदाय के साथ अन्याय किया जा रहा था।
वर्ष २०१३ में हम अपने कवाल की घटना पर अपने समुदाय के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार से न्याय मांगते हुए मुख्यमंत्री से कह रहे थे कि मुजफ्फरनगर के जानसठ थाना क्षेत्र के गाव कवाल में लडकियों के साथ छेड़- छाड़ के कारण हुए संघर्ष में लड़की के दो भाइयों व छेड़-छाड़ के आरोपी की मौत हो गई है। ग्राम कवाल के पड़ौस के गाँव मलकपुरा की पढ़ने वाली लड़की के साथ छेड़छाड़ को लेकर पहले लड़की के दोनो भाइयों व छेड़-छाड के आरोपी के बीच मारपीट हुई, जिसमें छेड़-छाड का आरोपी घायल हो गया था और जानसठ अस्पताल ले जाते हुये उसकी मौत हो गयी थी। इस प्रतिशोध में आरोपी के पक्ष ने लड़की के दोनो भाइयों को मौत के घाट उतार दिया था।दिनदहाड़े बीच चैराहे पर हुई इस वारदात से वहां पर भय व् आतंक का वातावरण है। घटना के बाद पकड़े गये कुछ संदिग्ध लोगों को एक सताधारी दल के पूर्व सांसद व एक वर्तमान विधायक के कहने पर उनको छोड़ दिया गया है। घटना के बाद तुरंत प्रभावी कार्यवाही करने पर उन्ही के कहने पर जिलाधिकारी व एसएसपी का ट्रान्स्फर हुआ है।इसके बाद दोनो भाइयों के परिवार वालों के विरुद्ध झूठा केस भी इन्ही सत्ताधारी नेताओं ने दबाव में दर्ज कराया गया है, जिससे समाज में रोष बढ़ रहा है। जनपद में रोष के कारण हालात अत्यंत खराब हो सकते है। पीड़ित पक्ष व समाज के लोग अपराधियों की गिरफ्तारी व पीड़ित पक्ष के परिवार के विरुद्ध दर्ज झूठा केस खघ्त्म करने की माँग कर रहे है।
पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान ने समाज के जिम्मेदार लोगों के साथ पीड़ित परिवार से दिनांक २९ अगस्त २०१३ को उनके निवास पर मुलाकात की और उनके युवा पुत्रो की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। तथा दिनांक २९ अगस्त २०१३ को उत्तर प्रदेश के डी जी पी श्री देव राज नागर से दूरभाष पर यहाँ के हालत पर वार्ता की और अपराधियों पर कड़ी कार्य वाही करने के लिए अनुरोध किया गया। शाम के समय हमने आई जी मेरठ से भी यहाँ के हालत पर वार्ता की। लेकिन न्याय की उम्मीद घूमिल हो रही थी।
हमने उस समय की सरकार से यह भी कहा था कि वर्तमान में जनपद में स्कूल में पढने वाली लडकियों के साथ छेड़-छाड़ की घटनाये बढ़ रही है। और यदि आरोपी वर्ग विशेष से है, तो पुलिस कार्यवाही करने से बचती रहती है। इन घटनाओं पर राजनैतिक हस्तक्षेप के कारण अपराधियों पर कड़ी कार्य वाही नहीं होती है,इस लिए अपराधियों के होसले बढ़ रहे है।
अपराधियों के मामलो में राजनेतिक हस्तक्षेप बंद होना चाहिए। पुलिस को अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्य वाही करनी चाहिए,तभी ये घटनाये रुक सकती है। इस समय जनपद के हालात से लग रहा है कि इस घटना में वर्तमान सरकार, कुछ एक समुदाय के नेता व सत्ताधारी दल के कुछ नेता मरने वाले दोनो भाइयों के परिवार को न्याय न देकर उनके पूरे समुदाय को कुचलना चाहती है, जबकि ये नही होना चाहिए।
यदि इस प्रकरण में न्याय न मिला तो जनपद के हालात बिगड़ सकते है और जनपद दंगों की चपेट में आ सकता है।हमने अपने समुदाय की तरफ से कवाल में मीटिंग कर रहे सत्ताधारी दल के कुछ नेताओं से मिलकर न्याय हेतू वार्ता की थी, लेकिन हमें वहाँ से निराशा मिली है। हम उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री से माँग करते है कि कवाल प्रकरण में लड़की के भाइयों की निर्मम हत्या में शामिल अपराधियों के विरुद्ध अविलम्ब उचित व कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। तथा पीड़ित पक्ष के विरुद्ध राजनैतिक दबाव में लिखा गया झूठा केस खघ्त्म किया जाना चाहिए।इस तरह गम्भीर घटनाओं पर भी उलटे हमारे समाज को कुचलने का कार्य हो रहा था और आरोपियों को सत्ता का संरक्षण दिया जा रहा था। जनपद में ईमानदारी व निष्पक्ष कार्य करने वाले जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी का कवाल कांड में प्रभावी व निष्पक्ष कार्यवाही करते ही ट्रांसफर कर दिया गया था।
आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के शासन काल में महिलाओं के विरुद्ध अपराध पर कड़ी कार्यवाही हो रही है।और इस तरह की घटनाओं पर सभी समाज को न्याय मिल रहा है।
छेडछाड का आरोपः मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। नई मन्डी क्षेत्र मे चिकित्सक किशोरी के साथ छेडछाड का आरोप लगाते हुए परिजनो ने पुलिस से कार्यवाही की मंाग की।
नई मन्डी थाना क्षेत्र के भोपा रोड स्थित एक हाॅस्पिटल के डाॅक्टर पर एक किशोरी के परिजनो ने छेडछाड का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों का आरोप है कि शहर के प्रतिष्ठित सर्जन ने किशोरी की पथरी का आॅपरेशन किया था। आरोप है कि आॅपरेशन े के बाद वार्ड मे भर्ती किशोरी के साथ राउंड के दौरान उक्त चिकित्सक ने छेडछाड की। इसी बीच हालत खराब होने पर किशोरी को मेरठ रैफर कर दिया गया। हालत मे सुधार के बाद किशोरी ने परिजनो को आपबीती बताई। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर आरोपी डाॅक्टर के खिलाफ पाॅक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच-पडताल शुरू की।
शोकसभा में दी श्रृद्धंाजलि
मुजफ्फरनगर। पूर्व विधायक सोमंाश प्रकाश की रस्म तेरहवी एवं श्रृद्धंाजलि सभा मे पहंुचे गणमान्य लोगो ने अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किये।
उल्लेखनीय है कि एक बार शहर विधायक एवं दो बार थानाभवन विधायक रहे वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक सोमंाश प्रकाश का बीमारी के चलते नई दिल्ली मे उपचार के दौरान 19 अगस्त 2024 को निधन हो गया था। आज भोपा रोड स्थित दा एसडी पब्लिक स्कूल पं्रागण मे आयोजित रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धंाजलि सभा मे पहंुचे विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ के पदाधिकारियों, व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों, धार्मिक संस्थाओ तथा शिक्षण संस्थाओ के पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक स्व.सोमांश प्रकाश के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धंाजलि दी। श्रृद्धंाजलि अर्पित करने वालो मे मुख्य रूप से पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान, पूर्व संासद सोहनवीर सिंह,बिजनौर संासद चन्दन चैहान, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पालिकाध्यक्षव मिनाक्षी स्वरूप, पूर्व पालिकाध्यक्ष डा.सुभाषचन्द शर्मा, कैबीनेट मंत्री अनिल कुमार,पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, जिला बार संघ महासचिव सुरेन्द्र कुमार मलिक, सिविल बार संघ अध्यक्ष ब्रिजेन्द्र मलिक, सिविल बार संघ महासचिव जितेन्द्र कुमार, आदेश सैनी एडवोकेट, भाजपा जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, मनु मलिक एडवोकेट, व्यापारी नेता इन्द्रसैन बिन्दल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, व्यापारी नेता कृष्णगोपाल मित्तल,युवा व्यापारी नेता तरूण मित्तल सहित अनेक गणमान्य लोग पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा परिवारजनो में उद्यमी सुधीश प्रकाश, निधिश प्रकाश, सर्व सिद्धिसाधन स्वरूप, राघव स्वरूप, निरंकार स्वरूप, कंर्दप स्वरूप, रविन्द्र शर्मा, शशंाक स्वरूप, अमित स्वरूप, प्रणय स्वरूप, स्कन्ध स्वरूप, वेदान्त स्वरूप, कौस्तुब स्वरूप, धनप्रकाश गर्ग, संजय सिंघल आदि मौजूद रहे।
दलित समाज से प्रत्याशी बनाए उपचुनाव मे कंाग्रेस:नरेन्द्र त्यागी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पूर्व संासद धर्मवीर त्यागी विचार मंच की एक बैठक गाजावाली स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक मे मंच के अध्यक्ष नरेन्द्र त्यागी ने कहा कि कंाग्रेस सांसद राहुल गंाधी ने कांग्रेस को आगे बढाने के लिए पदयात्रा की जिससे कंाग्रेस का जनाधार लगातार बढ रहा है। नरेन्द्र त्यागी ने कहा कि उनके चाचा स्व.धर्मवीर त्यागी ने जीवन पर्यन्त कंाग्रेस को आगे बढाने का प्रयास किया। अब वे खुद भी आगे बढाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रो मे जागरूकता अभियान चला रहे हैं। उन्होने कहा कि आने वाला समय कंाग्रेस का है। श्री त्यागी ने कहा कि जनपद में शीघ्र ही मीरापुर विधानसभा उप चुनाव होना है। राहुल गंाधी दलित उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसलिए मीरापुर उपचुनाव के लिए कंाग्रेस दलित समाज के व्यक्ति को अपना प्रत्याशी बनाए। नरेन्द्र त्यागी ने कहा कि पिछले 40 वर्षो से दलित नेता जयकुमार कंाग्रेस के लिए कार्य कर रहे हैं। इसलिए मीरापुर उपचुनाव मे कंाग्रेस दलित समाज को अपना प्रत्याशी बनाएगी तो निश्चित रूप से दलित, पिछडे और कंाग्रेस के परम्परागत वोट कंाग्रेस को मिलेंगे और निश्चित ही कंाग्रेस की जीत होगी। बैठक मे राजेन्द्र त्यागी उर्फ बिल्लू, मंागेराम त्यागी, सुशील कुमार, सरफराज सूजडू, पुरूषोत्तम शर्मा आदि ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि कंाग्रेस उपचुनाव मे दलित जयकुमार को प्रत्याशी बनायेगी तो निश्चित रूप से मीरापुर विधानसभा सीट कंागे्रस की झोली मे आएगी।
समिति का गठन
मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण मंदिर प्रांगण में परम पूजनीय महंत श्री माधव व्यास गुरुजी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन हुआ जिसके पदाधिकारी एवम सदस्य निम्न प्रकार से हैं…..अध्यक्ष सुभाष साहनी, कोषाध्यक्ष अजय अरोड़ा, मंत्री दीपक चड्ढा, उपाध्यक्ष मोनू मंगवानी, उपकोष अध्यक्ष रमेश अरोड़ा, प्रचार मंत्री चमन लाल सेठी, उप प्रचार मंत्र वासु सेठी, मीडियाप्रभारी गौरी शंकर गौरी, सदस्य सुरेश साहनी, नरेंद्र साहनी, सचिन आनंद, संजय ग्रोवर, रजत लोहिया, हनी ग्रोवर, प्रवीण ठकराल, निक्कू साहनी, उमेश आनंद, अरविंद अरोड़ा, सचिन तनेजा, राजेंद्र तनेजा, मदन छाबडा, सुशील नागपाल, विनीत ठाकुर मनोनीत किये गए यह कार्य मंदिर प्रांगण में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में हुआ।
वांछित अभियुक्त पकड़ा
मुजफ्फरनगर। थाना खालापार पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद मे शातिर अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत कार्यवाही करते हुए थाना खालापार पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त अक्षय पुत्र मनोज निवासी शुक्रताल थाना भोपा जिला मु०नगरको गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार वांछित अभियुक्त को समय से मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० गनेश कुमार शर्मा (चैकी प्रभारी किदवईनगर), है०का० जयदीप नागर, है०का० मोनू सिंह, म०का० पूजा शामिल रहे।
फर्जी अस्पतालो पर कार्यवाही शुरू, खतौली में तीन फर्जी अस्पतालों को किया गया सील
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के आदेशों के अनुपालन में व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार के दिशा निर्देशों के अनुपालन में तथा अपंजीकृत चिकित्सा अभ्यास कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध प्राप्त शिकायती पत्र के क्रम में आज खतौली नगरीय क्षेत्र में तीन अपंजीकृत चिकित्सा अभ्यास कर रहे अस्पतालो पर कोई भी वैध पंजीकरण अथवा शैक्षिक अहर्ता के अभिलेख ना मिलने तथा कोई भी संतोषजनक जवाब ना मिलने पर सीलिंग की कार्यवाही करते हुए नियमानुसार नोटिस चस्पा किया गया है। सील किये फर्जी अस्पतालो के नाम १जोया क्लिनिक, शराफत कॉलोनी खतौली मु० नगर, आफताब क्लिनिक,शराफत कॉलोनी खतौली मु० नगर, अजहान क्लिनिक,इस्लामाबाद गली, खतौली। मु० नगर शामिल है।


