Muzaffarnagar News: कलांगन द्वारा आयोजित कला प्रदर्शनी में हुआ कला का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कलांगन द्वारा आयोजित कमलांगन आर्ट गैलरी गली नंबर २ आदर्श कॉलोनी निर्मल भवन में महान शिल्पी पदम भूषण श्री राम विस्तार जी के जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित कला प्रदर्शनी का आज ८ दिन है ।र
विवार होने के कारण आज दर्शकों को काफी जमावड़ा प्रदर्शनी में देखने को मिला प्रदर्शनी में मेरठ से डॉ० राजेंद्र राजन ,डॉ० अर्चना रानी ,शबाहत ,डॉ ०सुनील कुमार के चित्र दर्शकों को पसंद आ रहे है ।दिल्ली से आलोक उनियाल ,सुनील कुमार ,सहारनपुर से शिवानी, सचिन, पारुल ,हिमांशु का भी काम खूब सराहा गया वहीं मुजफ्फरनगर के डॉ० अमित कुमार, अनमोल सोनी ,रवि कुमार, सागर कल्याण ,ममता सैनी ,डॉक्टर राजपाल सैनी के अमूर्त चित्र भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं
खतौली के कलाकारों में नीतू वशिष्ठ और ऋचा जैन के चित्र भी प्रदर्शनी में मुख्य केंद्र के रूप में दिखे प्रदर्शनी में लगभग ३०० कलाकृतियां सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं प्रदर्शनी के संयोजक डॉक्टर राजबल सैनी ने बताया कि इस गैलरी की स्थापना से निश्चित रूप से कला के क्षेत्र में मुजफ्फरनगर के एक नई क्रांति आएगी
उभरते हुए नए कलाकारों को उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा प्रदर्शनी के सफल आयोजन मैं जनेश्वर दास आदित्य विनशू मित्तल ,अंजली सैनी ,प्राची ,इंदु ,पुनीत ,राठी , मोहिनी धीमान ,सोनिया सैनी ,प्रीति प्रजापति ,कार्तिक धीमान ,समय आदि का सहयोग रहा।

