समाचार (Muzaffarnagar News)
पांच शातिर डकैती की योजना बनाते दबोचे
भोपा। सीओ भोपा, थाना प्रभारी निरीक्षक भोपा के निर्देशन में भोपा थाना पुलिस का गुड वर्क, डकैती की योजना बनाते पांच गिरफ्तार, -चोरी की कई घटनाओं को दे चुके है अंजाम -चोरी का समान, तमंचा व कारतूस बरामद गिरफ्तार आरोपी सूरज निवासी मोरना, गौरव निवासी भेड़ाहेड़ी, शिवम निवासी भेड़ाहेड़ी, शुभम निवासी छछरौली, बिजू निवासी मनफोड़ा जानसठ गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक ललित राजपूत, रणवीर सिंह, गोपाल सिंह, हेड कांस्टेबल रोहताश सिंह, हेड कांस्टेबल विक्रांत कुमार, कांस्टेबल नरेश कुमार, मोहम्मद अलीम, रोहित राठौर, विनय कुमार शामिल रहे।
चकबंदी कार्यालय पर किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भाकियू कार्यकर्ताओं ने चकबन्दी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नवीन राठी के नेतृत्व मे कचहरी परिसर स्थित चकबन्दी कार्यालय पर एकत्रित भाकियू कार्यकर्ताओं ने चकबन्दी विभाग से जुडी समस्याओ को लेकर सीओ चकबन्दी कार्यालय पर धरना दिया तथा इस सम्बन्ध मे एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष नवीन राठी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इच्छामृत्यु की लगाई गुहार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। गांधी नगर निवासी एक युवक सुमित सैनी ने सोमवार को मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर आत्महत्या की अनुमति मांगी। हाथ में पोस्टर-बैनर लेकर आए युवक ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है।सुमित का कहना है कि वह अपनी पत्नी से मानसिक रूप से इतना परेशान हो चुका है कि अब जीवन समाप्त करने की इजाजत चाहता है। युवक ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी पिंकी लगातार उसे प्रताड़ित करती है, जिससे वह मानसिक रूप से टूट चुका है और अब जीवन जीने की इच्छा नहीं बची है। कलेक्ट्रेट परिसर में हाथ में बैनर लिए खड़े सुमित के पोस्टर पर लिखा था कि मैं गरीब हूं। अपनी पत्नी पिंकी से परेशान हूं। आपसे इच्छा मृत्यु की मांग करता हूं। इस घटनाक्रम ने कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों का ध्यान खींचा। सुरक्षा कर्मियों ने सुमित को समझाने का प्रयास किया और उसे अधिकारियों के पास ले जाया गया। सुमित ने अधिकारियों को बताया कि उसने राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री कार्यालय को भी अपनी व्यथा लिखकर भेजी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं मिला है। सुमित के अनुसार, उसकी पत्नी घरेलू विवादों को लेकर उसे आए दिन प्रताड़ित करती है। मामले में स्थानीय थाने में भी कई बार शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर कोई सार्थक कार्यवाही नहीं हुई। पत्नी से उसको खतरा बना हुआ है और उसके साथ कोई भी अनहोनी घटना घटित हो सकती है। इस मामले को लेकर प्रशासन ने संज्ञान लिया है और युवक की शिकायतों की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, युवक की मानसिक स्थिति और पारिवारिक पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है।
हादसे में स्कूटी सवार हुआ घायल
मुजफ्फरनगर। सडक हादसे मे स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी खालापार निवासी साजिद पुत्र इरफान स्कूटी द्वारा बुढाना मोड से लौटते वक्त पीछे की और से तेजगति के साथ आ रही कार की चपेट मे आकर युवक साजिद घायल हो गया। जिसे राहगीरों ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
सडक हादसो मे कई घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अलग-अलग सडक हादसे मे कुछ व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जौहरा निवासी सचिन पुत्र प्रभुदयाल अपने चचेरे भाई मनोज के साथ बाईक द्वारा खतौली जा रहा था। मेरठ रोड हाईवे पर डीसीएम की चपेट मे आने से सचिन तथा मनोज घायल हो गए। जिन्हे ग्रामीणो ने उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कॉलिज भिजवाया तथा परिजनों को हादसे की जानकारी दी। एक अन्य सडक हादसे मे बुढाना के गांव विज्ञाना निवासी किसान सुरेन्द्र अपने खेतो से चारा लेकर वापिस लौट रहा था कि इसी बीच सडक हादसे मे घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।
एसएसपी ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। एसएसपी संजय वर्मा द्वारा जनसुनवाई में आये फरियादियों की समस्याएं/ शिकायतों को सुना गया । जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया । एसएसपी संजय वर्मा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो साथ ही सभी थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें ।जनसुनवाई के दौरान सीओ सिटी राजू साव व सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह व सीएफओ अनुराग सिंह भी मौजूद रहे।
पशु चिकित्सा अधिकारी ने गौ आश्रय स्थल का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।पशु चिकित्सा अधिकारी बड़सू द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल समौली का निरीक्षण किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में डॉ अमिशी पशु चिकित्सा अधिकारी बड़सू द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल समौली का निरीक्षण किया गया। सभी गोवंश सामान्य पाये गए। हरा चारा एवं भूसा प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध मिला। सभी गोवंशो को संतुलित हरा चारा, भूसा, चोकर खिलने एवं पीने हेतु स्वच्छ पानी पिलाने के लिए निर्देशित किया गया। साफ सफाई संतोषजनक पाई गई। केयरटेकर उपस्थित मिले।
ओवरसाइज्ड डीजे का प्रयोग न करें
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2025 के मद्देनजर ओवरसाइज्ड डीजे संचालकों को नोटिस भेजे हैं और उनसे अपील की है कि वे कांवड़ यात्रा में ओवरसाइज्ड डीजे का प्रयोग न करें।
कांवड़ यात्रा और ओवरसाइज्ड डीजे श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2025 दिनांक 11 जुलाई 2025 से प्रारंभ हो रही है, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए जनपद से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। ओवरसाइज्ड डीजे के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और श्रद्धालुओं व आमजनमानस को परेशानी का सामना करना पड़ता है, साथ ही दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है।
दो शातिर बदमाशों को मुठभेड में लंगड़ा किया
मीरापुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।दो दिन पूर्व मीरापुर क्षेत्र में सिकन्दरपुर-जड़वड मार्ग पर मीट व्यापारी से 1 लाख 23 हजार रुपये की लूट करने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली से कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। घायल बदमाशों के अलावा पुलिस ने मौके से भाग रहे चार अन्य बदमाशों में से दो को पीछा कर दबोच लिया। जबकि दो बदमाश फरार हो गए।मीट व्यापारी से लूटी गई रकम में से 90,000 रुपये भी बदमाशों से मिलें।मुठभेड़ की सूचना पर सीओ जानसठ यतेंद्र नागर समेत आसपास के थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गयी।
मीरापुर इंस्पेक्टर बबलू कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि दो दिन पूर्व सिकन्दरपुर के समीप मीट व्यापारी से लूट करने वाले बदमाश एक और घटना को अंजाम देने की फिराक में है। तथा बदमाश दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर उपाध्याय कैंटीन के समीप एक बन्द पड़े कोल्हू के पीछे कुछ संदिग्ध किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है। सूचना के बाद पुलिस ने बताए गए स्थान की घेराबंदी की। तो पुलिस को देखकर वहां मौजूद बदमाशों ने तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग में कई पुलिसकर्मी गोली लगने से बाल बाल बच गए,पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, तो पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए तथा वही गिर गए जबकि चार बदमाश जंगल की ओर भाग लिए। पुलिस ने दौड़कर घायल दोनों बदमाशों को दबोच लिया तथा भाग रहे चारों बदमाशों का पीछा शुरू किया। पुलिस पूछताछ में घायल बदमाशों ने अपना नाम नवाजिश पुत्र शमशाद निवासी गांव तिस्सा थाना भोपा व एयाज पुत्र इश्तखार निवासी कूकड़ा थाना नई मंडी बताया। पुलिस ने मौके से भाग रहे शेष चार बदमाशों में से दो बदमाशों सुहैल पुत्र इनाम निवासी कूकड़ा व शारिक पुत्र साजिद निवासी गांव बिलासपुर थाना नई मंडी को भी गिरफ्तार कर लिया।जबकि इनके दो अन्य साथी फरार हो गए। पुलिस को बदमाशों के कब्जे से एक बाइक, दो तमंचे 315 बोर, दो चाकू व दो जिंदा व दो खोखा कारतूस मिले। तथा बदमाशों से मीट व्यापारी से लूटी गई रकम में से 90,000 हजार रुपये भी बरामद हुए। मुठभेड़ की सूचना पर सीओ यतेन्द्र नागर व जानसठ,रामराज व ककरौली पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।पुलिस ने घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया।
मेधावियों का हुआ सम्मान
मुजफ्फरनगर। श्री नामदेव जनसेवा मंच द्वारा मेधावी छात्र-छात्रा अलंकरण कार्यक्रम दर्पण बैंकट हॉल में आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रमोद टांक एवं संचालन योगेश वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्रीनरेशवर्मा(गाजियाबाद), घनश्यामजी, सुखवीर सिंह, अरूण कुमार(मवाना), अशोकगेत्रा (शामली), मनमोहनसप्पलअभिषेक वर्मा पेट्रोल पम्प वाले ने पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सुखबीर सिंह ने बताया कि बच्चों को प्रशासनिक सेवा में जाना चाहिए। अरूण कुमार जी ने बताया ऐसे कार्यक्रम लगातार होते रहने चाहिए, अशोक गोत्रा जी ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को मोटीवेशन मिलता है। श्री नामदेव जनसेवा मंच के अध्यक्ष प्रमोद टांक ने बताया कि समाज के बच्चों ने कड़ी मेहनत करके जो उच्च अंक प्राप्त किए है इससे उनके माता पिता को तो प्रसन्नता हुई है उन्हे सम्मानित करके हम अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे है। बच्चों को शिक्षा के साथ समाज के कार्यो में भी हिस्सा लेते रहना चाहिए जैसे अमन नामदेव व वंश नामदेव ने शामली मे एक चौक का नाम श्री नामदेव जी के नाम से कराया। मुजफ्फरनगर में भी किसी एक चौक का नाम श्री नामदेव जी के नाम पर कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में निम्न सदस्यों का सहयोग रहा। श्री मन्नू लाल नामदेव, अजय नामदेव, प्रदीप नामदेव, दिनेशनामदेव(चरथावल), मनोजनामदेव, संजय बिट्टू, विजय कुमार, संदीप नामदेव, श्रीमती चन्द्रलेखा जी, अनुज कुमार, लोकेश कुमार, संदीप गिरधारवाल, प्रमोद चाटवाले आदि का सहयोग रहा।
महामना मालवीय इंटर कालेज में वृक्षारोपण किया
मुजफ्फरनगर। महामना मालवीय इंटर कालेज के प्रांगण में इको क्लब फॉर्मेशन लाइफ के तत्वाधान में एक पेड़ मां के नाम 2.0 कार्यक्रम के आयोजन के अंतर्गत आज शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ रंजन सिंह पुंडीर जी ने छात्रों को एक पेड़ मां के नाम रोपण हेतु प्रेरित किया। साथ ही विद्यालय के अध्यापकों एवं कर्मचारियों से भी मां के नाम एक-एक पेड़ लगाने का अनुरोध किया। वृक्षारोपण के दौरान कालेज के प्रवक्ता नरेश कुमार, खेल शिक्षक राजीव शर्मा, इको क्लब प्रभारी संजय कुमार मोघा, डॉ अनिल सैनी, अभिषेक गिरी एवं रवि राठी आदि का सहयोग रहा।
संचारी रोगों के प्रति किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। राजकुमार जनता इंटर कालेज में संचारी रोगों पर मनोरंजन गतिविधियो का आयोजन किया गया । राजकुमार जनता इंटर कालेज, फलौदा, मुजफ्फरनगर में संचारी रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कक्षाओं में मनोरंजन गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे उन्हें खेल-खेल में संचारी रोगों से बचाव के उपायों और स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी मिली।
भोलो की सेवा कर अ.भा. विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट करेगा भोलो को सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति वल ट्रस्ट परिवार की मासिक बैठक संस्था के जिला सचिव श्री संदीप धामान मास्टर जी के गांव नगर स्थित आवास पर संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता श्री प्रदीप धामान फोरमेन जी एवं संचालन श्री वीरेन्द्र धामान जी ने किया । बैठक में आगामी श्रावण मास माह में पवित्र गंगा जल लेकर आने वाले शिव भक्तों के सम्मान (सेवा) को संपन्न कराने हेतु सभी सदस्यों के साथ चर्चा कर सम्मान पत्र आदि बनवाने पर सहमति ली गई तथा सभी सदस्यों ने संस्था को भविष्य में भी सार्थक सहयोग देकर प्रचार प्रसार व जन सहयोग देने की बात कही तथा संस्था के के राष्ट्रीय कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक में जिला कमेटी को विस्तृत रूप देते हुए राष्ट्रीय कमेटी में परिवर्तित कर दिया जाएगा । उपस्थित सभी सदस्यों ने साफ मन व स्वस्थ मस्तिष्क से निर्णय लिया कि पूर्व से अपनी सेवा से जाने – जानी वाली अपनी संस्था अखिल भारतीय, विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट रजि० में बढ़ चढ़कर सपोर्ट करेंगे । और किसी अन्य के बहकावे में नही आयेंगे संस्था की राष्ट्रीय कमेटी ने सभी का साधुवाद किया । बैठक में जल कोश जमा करने का निर्णय लिया गया ताकि कावड़ सेवा मे संस्था बढचाड़कर भोलो की सेवा कर सके। बैठक मे संजय धामान राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुजफ्फरनगर ,प्रदीप धामान फॉरमैन, संदीप धामान बैंक वाले , विरेन्द्र कुमार धामान फैक्ट्री वाले, संदीप धामान मास्टर, श्रीमती नीलम धामान बुटीक वाले,मोहित धामान कमल नगर,ब्रिजेश धामान, आशीष धामान, श्रीमती मंजू धामान, गौरव धामान खतौली वाले आदि मौजूद रहे।
गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के संकल्प में कावड़ लाने वाले शिव भक्त कावड़िये का हिंदू संघर्ष समिति ने किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर कावड़िया काफी संख्या में अब मुजफ्फरनगर शहर से लगातार निकलते जा रहे हैं। इसी क्रम में मेरठ का एक भोला तुषार बजरंगी कावड़िया गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के संकल्प के साथ हरिद्वार से 151 लीटर जल लेकर पुरा महादेव के लिए निकला हुआ है। इस शिव भक्त कावड़िया का मुजफ्फरनगर शिव चौक पर हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारीयों ने फूलमाला एवं पटका पहनकर स्वागत किया एवं भगवान भोले से मनोकामना की कि उनकी यह यात्रा सफल हो और हमारी गौ माता को शीघ्र राष्ट्रीय माता का दर्जा प्राप्त हो। इस अवसर पर हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार साधु अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय महासचिव अरुण प्रताप सिंह एवं जिला अध्यक्ष डॉ संजीव शर्मा नगर अध्यक्ष पंकज ठाकुर करणी सेना के जिला अध्यक्ष धीरज राणा शहीद भगत सिंह एकता मंच के जिला अध्यक्ष पवन मित्तल अखिल भारतीय हिंदू शक्तिदल के जिला कोषाध्यक्ष सुनील सिंघल,कार्तिक उपस्थित रहे।
किसानों के धरने पर पहुंचे राकेश टिकैत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चांदपुर मखियाली में किसानों द्वारा मैडिकल वेस्टेज फैक्ट्री के विरोध में चल रहे धरने पर पहुंचे और किसानों का समर्थन करते हुए कहा कि जब से वो इस धरने पर आये हैं तब से इन फैक्ट्रियों का धुआं रुकने का नाम नहीं ले रहा चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि केवल एक फैक्ट्री का विरोध करने से काम नहीं चलेगा इस क्षेत्र में प्रदूषण फैला रही सभी फैक्ट्रियों की जांच करने की अत्यंत आवश्यकता है उन्होंने कहा कि एक बार ये आवाज उठाई गयी थी तो प्रदूषण विभाग के अधिकारियों को खेत के आर पार जाने पर ही कपड़ों का रंग काला हो गया था तो मेडिकल वेस्टेज फैक्ट्री पर तो 13 जिलों का चिकित्सीय कचरा जिसमें प्लास्टिक रुई दवाइयां और शारीरिक अपशिष्ट अवशेष आदि इकट्ठा होकर आएगी जिसके कारण इस गांव में और आसपास के क्षेत्र में बीमारियां फैलेंगे और यहां का पानी भी प्रदूषित होगा इसीलिए इस तरह की फैक्ट्री और कारखानों को लगाने की अनुमति प्रशासन को बिल्कुल भी नहीं देनी चाहिए उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का किसान आंदोलन करें भारतीय किसान यूनियन और उसके सभी कर्मठ किसानों के साथ है इस अवसर पर उनके साथ भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष चौधरी नवीन राठी प्रदेश महासचिव चौधरी धार्ज लटियाल प्रदेश सचिव चौधरी श्याम पाल अध्यक्ष मुरादाबाद मंडल प्रभारी अशोक घटायन चौधरी शक्ति सिंह जिला मीडिया प्रभारी सुमित चौधरी जिला महासचिव तहसील अध्यक्ष सदर देव अहलावत ब्लॉक अध्यक्ष सदर गुलशन चौधरी महानगर अध्यक्ष गुलबहार राव ब्लॉक उपाध्यक्ष सदर हैप्पी बालियांन, परमजीत चौधरी, नवीन चौधरी, परविंदर चौधरी, संजय चौधरी, संजय त्यागी, अनुज राठी, बॉबी राठी, आयुष चौधरी, अबरार अहमद आदि के साथ-साथ सैकड़ो कार्यकर्ता में पदाधिकारी और किसान उपस्थित रहे।


