Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बाबा खाटू श्याम जी की मनोकामना झंडा यात्रा धूमधाम के साथ निकाली

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शिव चौक से बाबा खाटू श्याम जी की मनोकामना झंडा यात्रा शुक्रवार को निकाली गई जिसमें अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के द्वारा मनोकामना यात्रा का शुभारंभ किया गया। श्री श्याम जन्मोत्सव पर शुक्रवार सुबह शिव चौक से निशान यात्रा का शुभारंभ किया गया। श्री गणपति खाटूश्याम मंदिर परिवार के तत्वावधान में निकाली गई निशान यात्रा का संचालन मंदिर के संस्थापक संयोजक भीमसेन कंसल ने किया।

विशाल निशान यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री गणपति खाटूश्याम मंदिर की ओर बढ़ी।श्री गणपति खाटूश्याम मंदिर नई मंडी के तत्वावधान में चार दिवसीय श्याम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। बुधवार को श्रीराम रथयात्रा और गुरुवार को मेहंदी श्याम नाम का कार्यक्रम आयोजन के बाद शुक्रवार सुबह शिव चौक से निशान यात्रा का शुभारंभ किया गया।

मन की मुराद पूरी करने के लिए शिव चौक से निशान हाथ में उठाए हजारों श्रद्धालु यात्रा में खाटू श्याम के जयघोष के साथ शामिल हुए।यात्रा शिव चौक से बालाजी चौक, मदन स्वीट्स, नई मंडी, पैठ बाजार, बिंदल बाजार से चैंबर स्कूल के सामने होते हुए मंदिर की ओर बढ़ी। मंदिर संचालन समिति के महामंत्री अमित गोयल ने बताया कि बाबा का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

देवउठनी एकादशी के मौके पर आयोजित बाबा की निशान यात्रा धार्मिक एवं पारंपरिक अंदाज में निकाली गई। हजारों की संख्या में शामिल बाबा के चाहने वालों ने अपने मन की मुराद पूरी करने के लिए निशान हाथों में उठाए और यात्रा में उत्साह के साथ आगे बढ़े।यह झंडा यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होकर झांसी की रानी पार्क, करनाल रोड, बालाजी चोक, मालवीय चौक से होते हुए भारतीय कॉलोनी स्थित श्री गणपति धाम एवं खाटू श्याम मंदिर पर जाकर समाप्त हुई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 18 =