Muzaffarnagar News: मुलायम सिंह का धूमधाम के साथ मनाया जन्मदिन,पूर्व सांसद का स्वागत
Muzaffarnagar News:
मुजफ्फरनगर। विगत दिनों बसपा को छोड़कर सपा में शामिल हुए दिग्गज नेता पूर्व सांसद कादिर राणा का सपा कार्यालय पर प्रथम आगमन पर सपा नेता साजिद हसन,डॉ इसरार अल्वी,शलभ गुप्ता एडवोकेट,शौकत अंसारी,सलमान त्यागी,नवेद रँगरेज व अन्य पदाधिकारियो द्वारा जोरदार स्वागत,किया गया।
पूर्व सांसद कादिर राणा सपा कार्यालय पर सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के ८३ वे जन्मदिन पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुचे थे।
कादिर राणा सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के समक्ष पिछले दिनों बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए थे।
मनाया मुलायम का जन्मदिन
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा संरक्षक एवं उत्तर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिह यादव का 83 वॉं जन्मदिन बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ ने अपने प्रिय नेता मुलायम सिह यादव के दीर्घायु एवं निरोगी जीवन की मंगल कामना की।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि संगठन मे ही शक्ति नीहित है। अतः 2022 के चुनाव के मददेनजर सभी साथी एकजूटता के साथ बों से कंधा मिलाकर कार्य करें। कार्यक्रम को पूर्व सांसद कादिर राणा,पूर्व सांसद राजपाल सिह सैनी,पूर्व विधायक अनिल कुमार,जिया चौधरी, वरिष्ठ नेता गौरव जैन,महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एड. आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओ ने मुलायम सिह यादव के कार्यकाल एवं उनके द्वारा कराये गए कार्यो पर प्रकाश डाला।
बैठक को सम्बोधित करते हुए हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि सपा का परिवार बढ रहा है। यह एक शुभ संकेत है। इस दौरान वरिष्ठ नेता अबदुल्ला राणा, शौकत अंसारी, महानगर अध्यक्ष अलीम सिददकी, चन्दन चौहान,शाहिद रूढकली,साजिद हसन,पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढती आदि मौजूद रहें।
मुलायम सिंह का 83वां जन्मदिन मनाया
मुजफ्फरनगर। पूर्व राज्य मंत्री स्वर्गीय चितरंजन स्वरूप के आवास पर सपा के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का ८३ वा जन्मदिवस धूमधाम से मनाते सपा कार्यकर्ता, इस दौरान स्वर्गीय चितरंजन स्वरूप के पुत्र सौरभ स्वरूप बंटी ,पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, मुफ्ती जुल्फिकार आदि ने केक काटकर नेताजी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की। बाद में जिला चिकित्सालय एवं कुष्ठ आसरम जाकर फलाहार वितरित किया गया सौरभ स्वरूप बंटी ने कहा कि नेता जी द्वारा दिखाई राह पर चलकर कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी को और ज्यादा मजबूत बनाएंगे
खतौली। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ८३ साल के हो गये हैं।इसी अवसर पर आज खतौली नई आबादी में सपा नेताओ व कार्यकर्ताओ द्वारा केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घायु जीवन, सुख-वैभव तथा समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
नगर अध्यक्ष इरशाद जाट ने कहा कि हम सभी को धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव द्वारा बताये गये समाजवाद एवं संघर्षों के रास्ते पर चलकर आगामी विधानसभा चुनाव २०२२ में उत्तर प्रदेष में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर प्रदेश के चहुमुखी विकास में अपना सहयोग देना होगा।इस शुभ अवसर पर यूथ ब्रिगेड विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट ने सभी कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरण कर मुंह मीठा करवाया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ मंसूर उल हक, शाहिद कुरैशी, हाजी वसीम, हाजी यूसुफ, इरशाद जाट, अरशद मुल्तानी, हाजी इकबाल, अभिषेक गोयल, देवेंद्र कुमार, वसीम कुरैशी, पंकज सैनी, नौशाद मोनी, सुधीर वाल्मीकि, सलीम सिद्दीकी, शमीम अब्बासी, नईम मलिक, सुशील गुर्जर, सरताज सलमानी, फरमान मलिक, अर्पित गुप्ता, गुलजार मलिक, शाह आलम, अरशद अंसारी, गुफरान अंसारी, शहजाद अंसारी , नदीम फारूखी आदि उपस्थित रहे।

