Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नगर निकाय चुनाव व सेवा पखपाडा अभियान को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गाँधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर नगर निकाय चुनाव व सेवा पखपाडा अभियान को लेकर एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन जिला महामंत्री विनित कात्यायन द्वारा किया गया।

सर्व प्रथम मंचासीन पदाधिकारियो द्वारा भारतमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं वंदे मातरम् गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल जी को पुष्प गुच्छ भेंट व पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल जी ने बताया कि भारत यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस सेवा पखवाडा १७ सितंबर से २ अक्टूबर तक जनपद प्रत्येक मण्डल में सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल जी ने निकाय चुनाव २०२२ की तैयारी की समीक्षा की।

उन्होंने सभी मण्डल अध्यक्ष व प्रभारियो से आवहान किया की सभी अपने-अपने मण्डलो के शक्ति केन्द्रो पर बैठक कर बूथ समिति के प्रबन्धन (गठन ) को दूरूस्त करने का कार्य करें सभी पदाधिकारी एवं कार्यकताओ से आवहान किया कि सभी मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारी अपने-अपने मण्डलो में सम्पर्क व शक्ति केन्द्र व बूथ स्तर पर बैठक कर नये मतदाता बनवाने का कार्य करें व छुटे मतदाताओ के नामों को मतदाता सूची में सूचीबद्ध कराने का कार्य करें और भारतीय जनता पार्टी के सभी छरू पर्व बूथ स्तर पर मनाने का कार्य करें एवं मोदी जी के मन की बात माह के अंतिम रविवार २५ सितम्बर को प्रत्येक बूथ पर अवश्य सुने ।

क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल जी ने सेवा पखवाडा अभियान १७ सितम्बर को रक्तदान शिविर १८ सितम्बर को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण (स्वास्थ्य मेला), १९ सितम्बर को मोदी व्यक्तित्व प्रदर्शनी २०-२१ सितम्बर को स्वच्छता अभियान २२ सितम्बर जल ही जीवन ( जागरूकता अभियान ), २३ सितम्बर को वोकल फार लोकल, २४ सितम्बर को कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरण कैम्प, २५ सितम्बर को पं० दीनदयाल जयंति ध् मन की बात ध् पुष्पांजलि एवं गोष्ठी २६ सितम्बर को विविधता में एकता, २७ सितम्बर को शुभकामनाए एवं अभिनन्दन पत्र २८ सितम्बर को प्रबुद्धजन ध् बुद्धिजीवी सम्मेलन, २९ सितम्बर को कोविड टिकाकरण केन्दों पर स्टॉल, ३० सितम्बर को टी०बी० मुक्त राष्ट्र १ अक्टूबर को वृक्षारोपण, २ अक्टूबर गाँधी जयंति सेवा पखवाडा कार्यक्रम रहेंगे।

जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला जी ने बैठक का समापन करते हुए सभी का धन्यवाद किया और कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर अभियानों को सफल बनाने के लिए कहा। बैठक में मुख्य रूप से विधायक खतौली विक्रम सैनी क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखविन्द सोम, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक प्रमोद ऊटवाल, अशोक कंसल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, क्षेत्रीय मंत्री डॉ० पुरूषोत्तम, जिला निकाय संयोजक बिजेन्द्र पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेन्द सैनी, सुधीर सैनी, सुरेन्द्र देव शर्मा, जिला महामंत्री सुषमा पुण्डीर, विजय सैनी, रोहिल वाल्मीकि, संजय गर्ग, राकेश आडवाणी, अमित चौधरी, राजीव सिंह गुर्जर, राहुल वर्मा, रेणु गर्ग, वैभव त्यागी, सचिन सिंघल, बोबिन्द्र सहरावत, सुधीर खटीक, रमेश खुराना, अचिंत मित्तल, विकास अग्रवाल, रक्षित नामदेव, सचिन सैनी, मनीष ऐरन कार्तिक काकरान मौ० सलीम, अमित रावल, राजकुमार सिद्धार्थ, समस्त मण्डल प्रभारी व अध्यक्ष आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 8 =