News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

जहरीले पदार्थ का किया सेवनः मौत
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अज्ञात कारणो के चलते एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसकी उपचार से पूर्व ही मौत हो गई। इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह अज्ञात कारणो के चलते गांव घिस्सुखेडा निवासी एक व्यक्ति ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराये परिजनो व पडौसियों की मदद से उक्त व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां उक्त व्यक्ति की उपचार से पूर्व ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

 

शातिर वाहन चोर गिरफ्तारMuzaffarnagar News
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना खतौली पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान ०२ शातिर वाहन चोर अभियुक्त गिरफ्तार किये। जिनके कब्जे से चोरी की ०६ मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद। शातिर वाहन चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस विनीत जायसवाल महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा रात्रि को दौराने चेकिंग ०२ शातिर वाहन चोर अभियुक्तगण को आदमपुरमोचड़ी-कढली चौराहा से मय चोरी की ०२ मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र के गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशादेही पर चोरी की ०४ मोटरसाइकिल अभियुक्त आसिफ उर्फ लोहरु के मसकन से बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम व पता आसिफ उर्फ लोहरु पुत्र इंसाद निवासी सद्दीकनगर कस्बा व थाना खतौली, मुजफ्फरनगर, अजीम पुत्र महरुद्दीन उर्फ कल्लू निवासी मौ० सराफत कस्बा व थाना खतौली, मुजफ्फरनगर। जिनके कब्जे से ०२ मोटरसाइकिल हीरो होण्डा स्पलैण्डर बिना नम्बर प्लेट, ०२ मोटर साइकिल स्पलैण्डर प्लस बिना नम्बर प्लेट, ०१ मोटरसाइकिल सुपर स्पलैण्डर बिना नम्बर प्लेट, ०१ मोटरसाइकिल बजाज सीबीजेड बिना नम्बर प्लेट, ०१ चाकू नाजायज बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि मोटरसाइकिल चोरी करके अपने घर पर खड़ी कर लेते थे तथा कुछ दिनों बाद सस्ते दामों में बेच कर अवैध लाभ अर्जित करते थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० मांगेराम कर्दम , उ०नि० मशकूर अली, का० राहुल, का० कुलदीप कुमार, का० मोहित कुमार, का० मोहित कुमार थाना खतौली मुजफ्फरनगर शामिल रहे।

 

नेत्र शिविर आयोजित
मोरना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भोकरहेड़ी में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन हिमालयन हॉस्पिटल द्वारा किया गया। जिसमें निःशुल्क उपचार के साथ मुफ्त दवाओं व चश्मे आदि का वितरण किया गया । शिविर में भारी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। वहीं गणमान्य व्यक्तियों ने शिविर में सहयोग किया। भोकरहेड़ी स्थित इन्टर कॉलिज में हिमालयन हॉस्पिटल जोली ग्रान्ट देहरादून के तत्वाधान में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आँखों की जाँच सहित ओषधि चश्मे आदि का निरूशुल्क वितरण किया गया।शिविर में सैंकड़ों मरीजों का उपचार किया गया डॉ.तानिया,डॉ.प्रियंका,डॉ.आशीष,मनोज कुमार वर्मा , रश्मि,कुलेन्द्र, केशव की टीम ने ४६५ व्यक्तियों के नेत्र की जाँच कर उन्हें निःशुल्क दवा दी।साथ ही मोतिया बिन्द वाले मरीजों की निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की गयी। तथा बस द्वारा सभी को ऑपरेशन के लिए जौली ग्रांट भेजा गया इस अवसर सहयोगी के रूप में पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार सहरावत,ऋषिराज सिंह,डॉ.कर्णवीर सिंह,मनोज कुमार, देवेन्द्र बाबा,जयवीर सिंह,मरगूब मलिक आदि रहे।

 

बीमारी की रोकथाम तथा टीकाकरण को लेकर बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर की अध्यक्षता में एलएसडी बीमारी की रोकथाम तथा टीकाकरण की प्रगति बढ़ाने हेतु आवश्यक बैठक का आयोजन विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार डॉ दिनेश कुमार मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर की अध्यक्षता में एलएसडी बीमारी की रोकथाम तथा टीकाकरण की प्रगति बढ़ाने हेतु आवश्यक बैठक का आयोजन विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें समस्त उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तथा पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

भाजपा की बैठक आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गाँधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर नगर निकाय चुनाव व सेवा पखपाडा अभियान को लेकर एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन जिला महामंत्री विनित कात्यायन द्वारा किया गया। सर्व प्रथम मंचासीन पदाधिकारियो द्वारा भारतमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं वंदे मातरम् गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल जी को पुष्प गुच्छ भेंट व पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल जी ने बताया कि भारत यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस सेवा पखवाडा १७ सितंबर से २ अक्टूबर तक जनपद प्रत्येक मण्डल में सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल जी ने निकाय चुनाव २०२२ की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने सभी मण्डल अध्यक्ष व प्रभारियो से आवहान किया की सभी अपने-अपने मण्डलो के शक्ति केन्द्रो पर बैठक कर बूथ समिति के प्रबन्धन (गठन ) को दूरूस्त करने का कार्य करें सभी पदाधिकारी एवं कार्यकताओ से आवहान किया कि सभी मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारी अपने-अपने मण्डलो में सम्पर्क व शक्ति केन्द्र व बूथ स्तर पर बैठक कर नये मतदाता बनवाने का कार्य करें व छुटे मतदाताओ के नामों को मतदाता सूची में सूचीबद्ध कराने का कार्य करें और भारतीय जनता पार्टी के सभी छरू पर्व बूथ स्तर पर मनाने का कार्य करें एवं मोदी जी के मन की बात माह के अंतिम रविवार २५ सितम्बर को प्रत्येक बूथ पर अवश्य सुने । क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल जी ने सेवा पखवाडा अभियान १७ सितम्बर को रक्तदान शिविर १८ सितम्बर को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण (स्वास्थ्य मेला), १९ सितम्बर को मोदी व्यक्तित्व प्रदर्शनी २०-२१ सितम्बर को स्वच्छता अभियान २२ सितम्बर जल ही जीवन ( जागरूकता अभियान ), २३ सितम्बर को वोकल फार लोकल, २४ सितम्बर को कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरण कैम्प, २५ सितम्बर को पं० दीनदयाल जयंति ध् मन की बात ध् पुष्पांजलि एवं गोष्ठी २६ सितम्बर को विविधता में एकता, २७ सितम्बर को शुभकामनाए एवं अभिनन्दन पत्र २८ सितम्बर को प्रबुद्धजन ध् बुद्धिजीवी सम्मेलन, २९ सितम्बर को कोविड टिकाकरण केन्दों पर स्टॉल, ३० सितम्बर को टी०बी० मुक्त राष्ट्र १ अक्टूबर को वृक्षारोपण, २ अक्टूबर गाँधी जयंति सेवा पखवाडा कार्यक्रम रहेंगे। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला जी ने बैठक का समापन करते हुए सभी का धन्यवाद किया और कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर अभियानों को सफल बनाने के लिए कहा। बैठक में मुख्य रूप से विधायक खतौली विक्रम सैनी क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखविन्द सोम, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक प्रमोद ऊटवाल, अशोक कंसल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, क्षेत्रीय मंत्री डॉ० पुरूषोत्तम, जिला निकाय संयोजक बिजेन्द्र पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेन्द सैनी, सुधीर सैनी, सुरेन्द्र देव शर्मा, जिला महामंत्री सुषमा पुण्डीर, विजय सैनी, रोहिल वाल्मीकि, संजय गर्ग, राकेश आडवाणी, अमित चौधरी, राजीव सिंह गुर्जर, राहुल वर्मा, रेणु गर्ग, वैभव त्यागी, सचिन सिंघल, बोबिन्द्र सहरावत, सुधीर खटीक, रमेश खुराना, अचिंत मित्तल, विकास अग्रवाल, रक्षित नामदेव, सचिन सैनी, मनीष ऐरन कार्तिक काकरान मौ० सलीम, अमित रावल, राजकुमार सिद्धार्थ, समस्त मण्डल प्रभारी व अध्यक्ष आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

ऑपरेशन के दौरान एक प्रसूता की हालत बिगड़ीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मीरापुर में ऑपरेशन के दौरान एक प्रसूता की हालत बिगड़ गई। रेफर किए जाने पर हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में नवजात और उसके पेट में मौजूद बच्चे की भी मौत हो गई। रविवार को परिवार के लोगों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप लगाया कि नॉर्मल डिलीवरी के हालात में भी ऑपरेशन का प्रयास किया गया। लापरवाही के चलते पेट में पल रहे बच्चे और उसकी मां की मौत हो गई।
सिकंदरपुर निवासी आजम ने अपनी गर्भवती पत्नी गुलिस्तां को डिलीवरी के लिए मीरापुर में भाटी लाइब्रेरी के निकट स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप लगाया कि हॉस्पिटल की महिला चिकित्सक ने नॉर्मल डिलीवरी होने की बात कही थी। कई घंटे तक उसकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती रखा और देर शाम अचानक तैनात डॉक्टर उसका ऑपरेशन करने की बात कहने लगे। उसका ऑपरेशन शुरू कर दिया। आरोप है कि देर तक बच्चे का सिर फंसा होने की बात कहकर महिला को ऑपरेशन के दौरान खुले पेट में ही मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उसकी पत्नी को टांके भी नहीं लगाए गए और ब्लीडिंग की हालत में ही उसे मेरठ रेफर किया गया। इस दौरान कुछ दूरी पर ही गुलिस्तां और पेट में उसके बच्चे की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर परिवार और गांव के लोग हॉस्पिटल पहुंच गए। चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया।
पीड़ित के अनुसार, चिकित्सक की लापरवाही से उसकी पत्नी और होने वाले बच्चे की मौत हुई। आरोप है कि नॉर्मल डिलीवरी की स्थिति होने के बावजूद चिकित्सक ने लालचवश बड़ा ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के दौरान ही उसकी पत्नी की हालत बिगड़ गई। इसके बाद चिकित्सक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बिना टांके लगाते ही उसे मरणासन्न हालत में रेफर कर दिया।
बीच रास्ते मे ही महिला और उसके पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। वहीं मामला बढ़ता देख डॉक्टर अस्पताल से फरार हो गए। मृतक महिला के पति के साथ ग्रामीण महिला ने शव को लेकर थाने पहुंच गए। चिकित्सक के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।वही दूसरी ओर चिकित्साधिकारी व पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

सेमिनार का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जीनियस अबेकस एकेडमी के तत्वावधान में वैदिक गणित के महत्व पर सेमिनार हुआ। जिसमें जानकारी दी गई कि तीव्र गणना के लिए वैदिक गणित को अहम बताया गया।
आदर्श कॉलोनी पर वैदिक गणित विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। जीनियस अबेकस एकेडमी निदेशक वारिका शर्मा ने सेमीनार में कहा कि आज के आधुनिक युग में हमारी पुरानी विरासत वैदिक गणित को बिल्कुल ही दरकिनार कर दिया गया था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से वैदिक गणित के प्रचार व प्रयास को नए आयाम मिले। गणित को सभी एक कठिन विषय मानते हैं तथा बच्चे भी इससे मन चुराते हैं। जबकि हकीकत में गणित एक ऐसा विषय है जो बच्चों के लिए उनकी पढ़ाई के साथ साथ, मानसिक स्वास्थ्य तथा उनके आमजीवन के लिए भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे गणित में तेज होते हैं उन बच्चों का दिमाग बाकी बच्चों से अपेक्षाकृत तीव्र होता है। उन्होंने बताया कि जीनीयस अबेकस एकेडमी के तत्वावधान में एमजी पब्लिक स्कूल में वैदिक मैथ लेवल फर्स्ट का क्लास ६ ,७ ,८ ,९ के लिए पेपर लिया गया था। उन्होंने जानकारी दी कि जिन विद्यार्थियों ने फर्स्ट राउंड को क्लियर किया उन्हें २ठ्ठस्र राउंड एग्जाम के लिए माता पिता के साथ जीनीयस अबेकस एकेडमी लिंक रोड बुलाया गया। बताया कि वहां उनके सेकंड राउंड का टेस्ट हुआ तथा जो बच्चे फर्स्ट, सेकंड,थर्ड आये उनके नामों की घोषणा की गई। इनके प्राइज एमजी पब्लिक स्कूल की असेंबली में वितरित किए जाएंगे।कार्यक्रम में विद्यार्थियों तथा उनके माता-पिता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मंच का संचालन डॉक्टर संजीव कुमार ने किया। डॉ मोनिका गर्ग, नरेश कुमार जी, सचिन शर्मा जी, संदीप कुमार, नीतू शर्मा,ममता नारायण, रुचि गोयल, मीरा सैनी आदि का सहयोग रहा।

समाज को एकजुट करना प्राथमिकताः त्यागीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शाहपुर ब्लॉक के त्यागी समाज के नवनियुक्त क्षेत्रिय अध्यक्ष सुनील त्यागी सोहजनी तगान ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता त्यागी समाज को एकजुट करने की रहेगी ताकि श्रीकांत त्यागी प्रकरण को मजबूती से निपटवाया जा सके।
आज दोपहर के वक्त इन्द्रा कालोनी स्थित त्यागी सभा भवन मे आयोजित प्रेसवार्ता में 12 गांवो के नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील त्यागी ने बताया कि शाहपुर ब्लॉक के अध्यक्ष का पद पिछले 3 माह से खाली चल रहा था। पूर्व अध्यक्ष सत्यपाल त्यागी का निधन हो जाने के कारण गत दिवस गांव मुबारिकपुर मे एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता रामफल त्यागी व संचालन मास्टर राजेश त्यागी ने किया। इस बैठक मे सर्व सम्मति से सोहजनी तगान के सुनील त्यागी को क्षेत्रिय अध्यक्ष चुना गया।
त्यागी समाज के युवा नेता हिमांशु त्यागी सरना ने नए अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि श्रीकांत त्यागी प्रकरण मे मामी इंगला त्यागी के साथ हुई ज्यादती की पूरी जांच हो। और महिला सशक्तिकरण के इस दौर मे महिला के साथ किए गए दुर्व्यहार पर पूरा त्यागी समाज एकजुट है। त्यागी समाज के जिलाध्यक्ष हरिओम त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज के बहुत सारे लोग भाजपा मे हैं। जो अपने स्तर से श्रीकांत त्यागी प्रकरण का पटाक्षेप कराने के लिए भाजपा नेतृत्व से बातचीत कर रहे हैं। अन्यथा 2024 के चुनाव मे त्यागी समाज मजबूरी मे भाजपा के विरूद्ध खडा होगा। संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा की इस पत्रकार वार्ता मे कुलदीप त्यागी,जोनू त्यागी, सुनील त्यागी, मोनू त्यागी, पूर्व सभासद रवि त्यागी, दिलशाद त्यागी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। त्यागी समाज की अगली रणनीति शीघ्र ही प्रचारित की जाएगी।

 

श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारम्भMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा समिति के तत्वाधान में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारम्भ हुआ। जिसमें शहर के प्रबुद्ध लोगों ने भी हिस्सा लिया। कलश यात्रा टाउनहाल प्रागंण से प्रारम्भ होकर झांसी की रानी, हनुमान मंदिर होते हुए शिवचौक पर भोले बाबा की आरती में शामिल हुई इसके पश्चात सनातन धर्म कथा स्थल पर कलश यात्रा का समापन हुआ। जहां श्रद्धालुओं को भोजन के रूप में प्रसाद भी वितरित किया गया। दिन में तीन बजे दीप प्रज्जवलित कर कथा का शुभारम्भ किया गया। कथा के प्रथम दिन मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री कपिलेदव अग्रवाल व वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप मौजूद रहे। कथाव्यास परम पूजनीय श्रद्धेय युवासंत श्री प्रमोद सुधाकर जी महाराज रंगमहल धाम हरिद्वार ने मुखारविन्द से कहा कि भगवान के भक्त धुंधकारी का चरित्र आत्मसात कर लें तो जीवन की उलझनें समाप्त हो जाएंगी। परीक्षित जन्म सुखदेव आगमन की कथा सविस्तार सुनाई। महाराजने बताया पांडवों के पुत्र अर्जुन, अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु, अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा, जो राजा विराट की पुत्री थी। वह अभिमन्यु को ब्याही गई थी। युद्ध में गुरु द्रोण के मारे जाने से क्रोधित होकर उनके पुत्र अश्वत्थामा ने क्रोधित होकर पांच पांडवों को मारने के लिए ब्रह्मास्त्र चलाया। लेकिन वे पांडव ना होकर द्रोपदी के पांच पुत्र थे। जानबूझकर चलाए गए इस अस्त्र से उन्होंने उत्तरा को अपना निशाना बनाया। अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा उस समय गर्भवती थी। बाण लगने से उत्तरा का गर्भपात हुआ और गर्भपात होने से परीक्षित का जन्म हुआ। परीक्षित जब बड़े हुए नाती पोतों से भरा पूरा परिवार था। सुख वैभव से समृद्ध राज्य था। वे जब 60 वर्ष के थे एक दिन वे क्रमिक मुनि से मिलने उनके आश्रम गए। उन्होंने उन्हें आवाज लगाई लेकिन तप में लीन होने के कारण मुनि ने प्रति उत्तर नहीं दिया। राजा परीक्षित स्वयं का अपमान मानकर निकट मृत पड़े सर्प को क्रमिक मुनि के गले में डाल दिया और वहां से चले गए। अपने पिता के गले में मृत सर्प को देख मुनि के पुत्र ने श्राप दे दिया कि जिस किसी ने भी मेरे पिता के गले में मृत सर्प डाला है। उसकी मृत्यु ७ दिनों के अंदर सांप के डसने से हो जाएगी। ऐसा ज्ञात होने पर राजा परीक्षित ने विद्वानों को अपने दरबार में बुलाया और उनसे राय मांगी। उस समय विद्वानों ने उन्हें सुखदेव का नाम सुझाया और इस प्रकार सुखदेव का आगमन हुआ कथा विस्तार देते हुए महाराज श्री ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भागवत श्रवण से प्रेत योनि से मुक्ति मिलती है। चित्त की स्थिरता के साथ ही श्रीमद भागवत महापुराण कथा सुननी चाहिए। भागवत श्रवण मनुष्यों के सभी क्लेशों को दूर कर भक्ति की और अग्रसर करती है।पितरों की शांति के लिए श्रीमद्भागवत का शुभारम्भ हुआ है इस कथा को सुनने से सम्पूर्ण मनोकामना पूर्ण होती है। कथा के यजमान विनोद धीमान, प्रदीप गोयल, संदीप मित्तल, राजेंद्र गोयल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य पदाधिकारी पवन गोयल, अजय गुप्ता, संदीप मित्तल, अजय गोयल, आनंद गुप्ता, अमित गोयल, नवीन मित्तल, रजत गोयल, अभिषेक आदि कार्यक्रम की सफलता में जुटे है।

 

सदस्यता अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) क्रांतिसेना ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन की घोषणा करते हुऐ कहा कि ज्नहित के मुद्दो को नजरंदाज करने की कोशिश की जा रही है, आज पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत नए नौजवानों को पार्टी से जोड़ने की कवायद में कार्यालय पर आयोजित बैठक में क्रांतिसेन अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने यह घोषणा की। बैठक का संचालन सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अमित अग्रवाल, बंटी ने किया,। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित अग्रवाल व जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश गोयल ने पार्टी में शामिल होने वाले संजीव तायल,अरुण शर्मा, प्रशांत गर्ग, अमित कुमार, अर्पित गर्ग, सोनू वर्मा, अंशुल गर्ग को भगवा पटका पहनकर क्रांतिसेना की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि क्रांतिसेना हिंदुत्व और जनहित के मुद्दो को उठाने वाला एकमात्र ऐसा संगठन है जो बिना किसी भेदभाव के कार्य करता है। उन्होंने युवाओं को क्रांतिसेना के झंडे के नीचे एकत्र होने का आह्वान किया, इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शरद कपूर, अनुज चौधरी, गौरव गर्ग, नरेंद्र ठाकुर, सुनील सैनी, ब्रजपाल कश्यप, मंगतराम खटीक, जितेंद्र गोस्वामी, आशीष मिश्रा, राजन वर्मा, ललित रुहेला, राजेंद्र तायल, मोनू सौशैलेंद्र तायल, प्रदीप जैन, अमित ठाकुर, मोनू बंसल मौजूद रहे।

हादसे में घायल
छपार। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सडक हादसे मे बुरी तरह घायल व्यक्ति को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां डाक्टरो ने उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बीती रात छपार क्षेत्र के हाईवे के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति पुरकाजी-छपार हाईवे पर बुरी तरह घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरो ने उसे मेरठ रैफर कर दिया। पुलिस घायल के सम्बन्ध मे जानकारी हासिल करने मे जुटी है।

 

गांधी कालोनी मैजिक डांस एकेडमी धूमधाम से मनाएगी इंजीनियर्स डेः मोहन अरोरा डांस कोरियोग्राफर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) स्थानीय २८३ गांधी कॉलोनी गांधी वाटिका के सामने मेन रोड पर स्थित मैजिक डांस एकेडमी इंजीनियर्स डे बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास, उमंग उत्साह के साथ मनाएगी यह जानकारी एकेडमी के संस्थापक डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा( प्रशिक्षित श्यामक डाबर डांस केंद्र मुंबई) ने दी है उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष इंजिनियर्स डे मैजिक डांस एकेडमी बड़े ही उत्साह के साथ मनाती आ रही है इस वर्ष भी बड़े ही उल्लास के साथ मनाएगी डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा ने बताया कि १५ सितंबर २०२२ समय शाम ५ः३० बजे से ८रू३० बजे तक महफिल रेस्टोरेंट निकट बालाजी चौक टाउन हॉल रोड मुजफ्फरनगर इस अवसर पर इंजीनियरस क्लब के सभी सदस्य पदाधिकारी अधिकारी मौजूद रहेंगे, मैजिक डांस एकेडमी के सभी डांसर अपनी प्रतिभा को दिखाएंगे जिसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र मैजिक डांस एकेडमी के दिव्यांग डांसर रहेंगे, श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट रजिस्टर( दिव्यांगों को समर्पित संस्था ) व इंजीनियर क्लब के सचिव वसंत गोयल ने कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी है।

 

रोडवेज बस स्टेंड के समीप मिले शव की शिनाख्त का प्रयास
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तीन दिन पूर्व रोडवेज बस स्टैण्ड के समीप मिले अज्ञात युवक के शव की अभी तक कोई शिनाख्त नही हो पाई है। पुलिस मृतक के हुलिये के आधार पर शव की शिनाख्त के प्रयास में लगी है।
उल्लेखनीय है कि तीन दिन पूर्व थाना सिविल लाईन क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैण्ड के समीप एक युवक का शव पडा देख आसपास के दुकानदारों सहित दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिकों ने इसकी सूचना जब पुलिस को दी तो कुछ ही देर मे थाना सिविल लाईन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां मौजूद भीड व स्थानीय दुकानदारों की मदद से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन शव की पहचान नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने नागरिकों की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उक्त व्यक्ति के हुलिये के आधार पर शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि उसके परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया जा सके।

मांगों को लेकर दिया धरना
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ट्यूबवेल की हार्सपावर चेक करने के विरोध में किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने कुरालसी बिजलीघर पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि विद्युत निगम के विद्युत निगम के कर्मचारी किसानों की ट्यूबवेल की हार्सपावर चौक करते घूम रहे है, इसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। विद्युत निगम के कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त है। हार्सपावर चेक करने की धमकी देकर किसानों से अवैध वसूली कर रहे है। तहसील अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि किसानों को उत्पीड़न नही होने दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं का ज्ञापन विद्युत निगम के अधिकारियों को भेजा है। इस मौके पर सतेन्द्र, बबलू, प्रमोद, हरबीर, शिवराज, विनोद व सोनू आदि मौजूद रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 11 =