Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: समाज को एकजुट करना प्राथमिकताः त्यागी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शाहपुर ब्लॉक के त्यागी समाज के नवनियुक्त क्षेत्रिय अध्यक्ष सुनील त्यागी सोहजनी तगान ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता त्यागी समाज को एकजुट करने की रहेगी ताकि श्रीकांत त्यागी प्रकरण को मजबूती से निपटवाया जा सके।

आज दोपहर के वक्त इन्द्रा कालोनी स्थित त्यागी सभा भवन मे आयोजित प्रेसवार्ता में 12 गांवो के नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील त्यागी ने बताया कि शाहपुर ब्लॉक के अध्यक्ष का पद पिछले 3 माह से खाली चल रहा था। पूर्व अध्यक्ष सत्यपाल त्यागी का निधन हो जाने के कारण गत दिवस गांव मुबारिकपुर मे एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता रामफल त्यागी व संचालन मास्टर राजेश त्यागी ने किया।

इस बैठक मे सर्व सम्मति से सोहजनी तगान के सुनील त्यागी को क्षेत्रिय अध्यक्ष चुना गया।त्यागी समाज के युवा नेता हिमांशु त्यागी सरना ने नए अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि श्रीकांत त्यागी प्रकरण मे मामी इंगला त्यागी के साथ हुई ज्यादती की पूरी जांच हो। और महिला सशक्तिकरण के इस दौर मे महिला के साथ किए गए दुर्व्यहार पर पूरा त्यागी समाज एकजुट है। त्यागी समाज के जिलाध्यक्ष हरिओम त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज के बहुत सारे लोग भाजपा मे हैं।

जो अपने स्तर से श्रीकांत त्यागी प्रकरण का पटाक्षेप कराने के लिए भाजपा नेतृत्व से बातचीत कर रहे हैं। अन्यथा 2024 के चुनाव मे त्यागी समाज मजबूरी मे भाजपा के विरूद्ध खडा होगा। संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा की इस पत्रकार वार्ता मे कुलदीप त्यागी,जोनू त्यागी, सुनील त्यागी, मोनू त्यागी, पूर्व सभासद रवि त्यागी, दिलशाद त्यागी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। त्यागी समाज की अगली रणनीति शीघ्र ही प्रचारित की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + three =