Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जनता दरबार का आयोजन, जनमानस की समस्याओं का निस्तारण कराया गया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)जिलाधिकारी द्वारा कलैक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन कर आम जनमानस की समस्याओं का निस्तारण कराया गया।

कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत जनता जर्नादन की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से जल भराव, बिजली से सम्बन्धित अवैध कब्जा, अतिक्रमण से सम्बन्धित साफ-सफाई एवं सडक मरम्मत आदि से सम्बंधित शिकायतो को गंभीरता पूर्वक सुना गया।

जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। कावड मार्ग पर किसी भी तरह की अव्यवस्था न पायी जाए।

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया कि समस्त अधिकारी अपने कार्यालय में प्राप्त कावड यात्रा के अंतर्गत शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण कराना सुनिश्चित करे। शासन से प्राप्त निर्देशो के अनुरूप जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रत्येक दिन सर्वप्रथम अपने कार्यालय में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना जाता है जिसका गुणवत्तापरक निस्तारण करने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 1 =