Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- ब्लाक स्तरीय बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मोरना (मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) )। ब्लाक मुख्यालय पर नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित ब्लाक स्तरीय बालिका खेलकूद प्रतियोगिता में लंबी कूद व २०० मीटर दौड़ प्रतियोगिता में तिस्सा की शबनम प्रथम रही। कबड्डी में गांव तिस्सा की टीम ने भुवापुर गांव की टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि कवियत्री प्रीति अग्रवाल, प्राचार्य सुमैया, समाज सेविका बबीता पाल व ग्राम सुधार सेवा समिति के अध्यक्ष मा. ऋषिपाल सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। जिसके बाद विभिन्न गांव से आई बालिकाओं ने प्रतियोगिताओं में अपने जौहर दिखाए।

जिसमें २०० मीटर दौड़ में शबनम तिस्सा, सलोनी भुवापुर, वंशिका व जोया बेहडा सादात तथा लंबी कूद में शबनम तिस्सा, खुशी ककरौली, आंचल भवापुर व रूबी चौरवाला क्रमश प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चौथे स्थान पर रही।

कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में तिस्सा की टीम ने भुवापुर को हराकर ट्राफी कब्जाई। रेफरी के रूप में महर्षि शुकदेव इंटर कालेज के खेल प्रशिक्षक रवि कुमार, कैप्टन सिंह व उधम सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल व विशिष्ट अतिथि भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक रविंद्र कुमार ने विजेताओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।

राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक प्रीति पाल, शिक्षक उमेश्वर सिंह, अंकित कुमार, शिखा चौहान राजकुमारी, साक्षी पाल ने मुख्य भूमिका निभाई। कबड्डी की प्रथम टीम में शबनम, अंजलि, मीनाक्षी, खुशी, छाया, खुशी, ज्योति,व भुवापुर की द्वितीय टीम में अंजलि, स्वाति, विपुल, आंचल, आरती, करीना सलोनी ने मुख्य भूमिका निभाई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =