Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर संकल्प मोर्चा चुनाव लड़ेगाः रामपाल मांडी

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने मेरठ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता की। जिसमें सुहैल देव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल मांडी ने कहा कि संकल्प मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की १० सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

उन्होंने कहा कि हाईकमान द्वारा मुजफ्फरनगर के १ सीट पर भी चुनाव लड़ाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी को जनता अब बेदखल करने की तैयारी कर चुकी है। प्रेस वार्ता के दौरान रामपाल मांडी ने कहा कि किसानों गन्ने का पेमेंट मांगता है, नौजवान अपने लिए रोजगार मांगता है

महंगाई आसमान छू रही है ३० वर्ष का बेटा भी रोजगार न होने के कारण अपने बाप की कमाई खा रहा है। भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ने के लिए हिंदू मुस्लिम की राजनीति करती है दीया जलाने का ढोंग कर जनता का बेवकूफ बना रही है।

वह भ्रष्टाचार सोच ईमानदार व्यक्ति दमदार के नारे के बीच जनता का भारतीय जनता पार्टी से विश्वास उठने लगा है। भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर शर्मा ने कहा कि संकल्प मोर्चा अपनी सरकार बनाने के बाद जो वादे करके सरकार बनाएगा

जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी का वादा भी निभाएगा नौजवानों को रोजगार एक समाज शिक्षा का संकल्प मोर्चा पूरा करेगा। इस दौरान अमित बालियान एडवोकेट, अनुराधा त्यागी आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =