Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अवैध अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर

खतौली। (Muzaffarnagar News)  नगर की मुख्य सड़कों ,दुकानों के बाहर अवैध रूप से अतिक्रमण ,ग्राम सभाओं की भूमि, तालाब, पोखर, चारागाह, कब्रिस्तान पर किए जा रहे अवैध कब्जे और अतिक्रमण को लेकर प्रशासन का रवैया सख्त रवैया देखने व सुनने को लगातार मिल रहा है।

जनपद स्तर के हर एक थाना क्षेत्र में बुलडोजर रफ्तार अतिक्रमण को कुचल रहा है तो वही अभी तक खतौली में यह अभियान पर व्यापारियों के द्वारा स्वयं अतिक्रमण हटाने के संबंध में आग्रह एसडीएम खतौली जीत सिंह राय से किया था। जिसके लिए व्यापारियों व एसडीएम के बीच हुई बातचीत के बाद ३१ मार्च २०२२ तक का समय देते हुए रियायत दी गई है।

हालांकि की कुछ लोगों ने तो अपने आप अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है, लेकिन अधिकांश जगह पर समस्या जस से तस है। जिसके बारे में आज एसडीएम खतौली से जानकारी दी गई कि जिन लोगों ने अभी तक अतिक्रमण नही हटाया है। वह तत्काल नियमनुसार अतिक्रमण हटा लें कहा कि जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखे हैं, उसे तत्काल स्वयं हटा लें अन्यथा उसे हटाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही अवैध कब्जाधारकों से जुर्माना भी वसूला जाएगा। ऐसी शिकायतें मिलने पर एसडीएम, सीओ तत्काल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर अवैध कब्जा, अतिक्रमण हटवाएंगे और मौके पर फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी कराकर जुर्माना भी वसूलेंगे। इससे पूर्व खतौली एसडीएम जीत सिंह राय व क्षेत्र अधिकारी राकेश सिंह व्यापारियों के साथ मीटिंग कर उन्हें स्वयं ही अतिक्रमण हटाने की चेतावनी भी दी थी।

 

बुके भेंटकर शहर कोतवाल का किया स्वागत

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय किसान यूनियन के उदंडी कार्यकर्ताओ को जेल भेजने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल नगर कोतवाल आनंद देव मिश्र को बुके भेट किया

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − seven =