Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नई मण्डी मण्डल युवा मोर्चा द्वारा वोट बनवाने के लिए चला अभियान

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर । नई मण्डी मण्डल युवा मोर्चा द्वारा मण्डल मंत्री युवा मोर्चा अर्थव मित्तल के प्रतिष्ठान सरगम इलेक्ट्रॉनिक्स जानसठ रोड़ पर नई मण्डी मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा नवनीत गुप्ता की अध्यक्षता में सदस्यता कैम्प का आयोजन किया गया।

जिसका शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक अशोक कंसल, नई मण्डी मण्डल प्रभारी राजकुमार छाबड़ा, नई मण्डी मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर ने संयुक्त रूप से किया। कैम्प में लोगों ने भारी संख्या में पूरे उत्साह व उमंग के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर नई मण्डी मण्डल उपाध्यक्ष बशेश्वर दयाल, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अजय सागर, कूकड़ा मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रशान्त गौतम, नई मण्डी मण्डल महामंत्री युवा मोर्चा शुभम भारद्वाज, मण्डल उपाध्यक्ष अर्ष सिंघल, पारस कश्यप, मण्डल मंत्री अर्थव मित्तल, मीडिया प्रभारी आयुष गोयल, सह मीडिया प्रभारी कुनाल मित्तल, सोशल मीडिया प्रभारी अंकुर शर्मा, कार्यालय प्रभारी अमृत बालियान, कूकड़ा मण्डल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा शुभम गोयल, मनुराज सिंह, मण्डल मंत्री हरिओम गुप्ता, अभिषेक शर्मा, मण्डल कार्यकारिणी सदस्य विशाल शर्मा, सुमित गोयल, विशाल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नई मण्डी मण्डल के अन्तर्गत विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पहुँचकर वोट बनाने के कार्य की जानकारी लेते हुए नई मण्डी मण्डल प्रभारी राजकुमार छाबड़ा, नई मण्डी मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर ने वोट बनाने में जुटे बी०एल०ओ० अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस किसी की वोट कट गई हो उसकी वोट अवश्य बने 

जिस किसी की उम्र १८ वर्ष हो गई हो उन सभी की वोट बनाने का कार्य भी निरन्तर चलता रहे। इस अवसर पर नई मण्डी मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा नवनीत गुप्ता, मण्डल महामंत्री शुभम भारद्वाज, मण्डल उपाध्यक्ष अर्ष सिंघल, विभिन्न शक्ति केन्द्रों पर सभी शक्ति केन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष पदाधिकारी उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 1 =