Muzaffarnagar News: जैन इंटर कालेज मे कैरियर काउंसलिंग का हुआ आयोजन
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। नासा के साथ काम कर चुके, अर्न्तराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक डा० राम करण शर्मा ने स्थानीय जैन इंटर कालेज (मीनाक्षी चौक) मुजफ्फरनगर मे छात्रों को कैरियर काउसलिंग टिप्स दिये। डा. राम करण शर्मा ने बताया कि नियमित अध्ययन करके छात्र अपने केरियर बनाने के लिये किसी भी लक्ष्य को भेद सकते है।
उन्होने बताया कि छात्रों को कक्षा नौ से ही अपना कैरियर चपन करके अपना अध्ययन आरम्भ कर सकते है। ज्ञातव्य है कि जिला बागपत के छोटे से गांव ट्यौट़ी से निकलकर अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम चमकाने वाले वैज्ञानिक डा. राम करण ने आज जैन इण्टर कालेज मुजफ्फरनगर में एक कैरियर काउंसलिंग सभा में कक्षा छह को कक्षा १२ तक के छात्रों को विभिन्न व्यवसायो तथा कैरियर के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने साधन और साध्य के सही समय पर सही उपयोग पर जोर दिया तथा आरम्भ से ही अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसके प्रति विभिन्न विषयो पर अध्ययन करने के तरीको प्रभावी शिक्षण, तथा प्रभावी शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं का निर्माण करने पर विशिष्ट गुरू समझायें।
डा० राम करण शर्मा ने छात्रों को समय का सही उपयोग करने के तरीको पर जोर देते हुये अध्ययन मे, न्यूज, पेपरस तथा अन्य अध्ययन संबंधि वेबसाइटस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस सभा का संचालन विजय कुमार शर्मा अध्यापक जीव विज्ञान ने किया।
इस अवसर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य हेमन्त विशनोई तथा डा०वशिष्ट भारद्वाज ने भी छात्रों को मार्ग दर्शन प्रदान किया। विजय शर्मा, विनीत गुप्ता, सतेंद्र तोमर, इत्यादी विद्यालय के सभी अध्यापक गण उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में लिया बढ़-चढकर हिस्सा
मुजफ्फरनगर। एस. डी. ग्लोबल स्कूल में राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय मे निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र – छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
निबन्ध प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अन्य स्कूलों से भी छात्र / छात्राएं आये । निबन्ध प्रतियोगिता में कक्षा ८ की छात्रा यशिका चहल प्रथम , कक्षा ७ की छात्रा यशिका अवाना व राधिका मावी दिवतीय कक्षा ६ के छात्र वैष्णवी मावी व शिवम सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
निबन्ध प्रतियोगिता में मौजूद विद्यालय के निदेशक डा० सिद्धार्थ शर्मा ने विजयी विद्यार्थीयों को मैडल पहनाए तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही डा. सिद्धार्थ शर्मा ने बच्चों को राष्ट्रीय मानवाधिकार के बारे में बताया कि हमे सभी मनुष्यो के साथ समान व्यवहार करना चाहिए, क्योंकि ये अच्छे जीवन स्तर के लिए आवश्यक है। साथ ही ये भी बताया की मानवाधिकार किसी देश के नागरिकों के हितो की रक्षा करता है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्वेता वत्स ने भी विजयी विद्यार्थीयों का उत्साहवर्धन किया तथा मानवाधिकारों का पालन करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकगण अनुमलिक मंजु श्यामा भारती, शिल्पी शर्मा, मेघा, पूजा पाल, लाविना गुप्ता, ज्योति सैनी, दीपावली, दीपमाला, श्वेता जैन, सुमित गुप्ता, मोहित शर्मा, सोनिका शर्मा, प्रीति गोयल आदि का योगदान रहा।

