Muzaffarnagar News: न्याजीपुरा स्थित एक मकान में छापा मारकर पर्ची सहित शातिर दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली पुलिस ने न्याजीपुरा स्थित एक मकान में छापा मारकर वहां चल रहे सट्टा घर का भंडाफोड करते हुए सट्टा किंग को हजारों की नकदी व सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने एक सूचना के आधार पर न्याजीपुरा निवासी फिरोज पुत्र मौहम्मद के मकान पर छापा माराफ पुलिस के अनुसार फिरोज वहां सट्टे की खाईबाडी कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से हजारों की नकदी, पर्चीया व अन्य सामान बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी कई बार सट्टे की खाईबाडी करने के आरोप में जेल जा चुका है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
कई दबोचे
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई शातिरों को गिरफ्तार किया। थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 जीत सिंह द्वारा 01 बाल अभिचारी को निरान बहादुरपुर रजवाहे के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 इन्द्रजीत सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त नरेश पुत्र रघुवीरा निवासी ग्राम खाईखेडी थाना पुरकाजीको गिरफ्तार किया।
इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 विरेन्द्र सिंह द्वारा एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त अमीर हमजा उर्फ राजा पुत्र मौहम्मद सरताज निवासी मौहम्मदपुर माफी थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर को बस स्टैण्ड कस्बा शाहपुर से गिरफ्तार किया।
वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 श्रीमती ममता गौतम द्वारा पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त आबिद पुत्र शेरदीन निवासी ग्राम चांदसमद थाना खतौली को गिरफ्तार किया।
चोर दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पुलिस ने एक शतिर चोर को एक बाइक, इर्न्वटर सहित गिरफ्तार किया। थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 ललित कुमार द्वारा अभियुक्त मुबारिक पुत्र हारुन निवासी मौहम्मदपुर माफी थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर को सथेडी नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 इन्वर्टर व 02 डम्बर (चोरी के अभियोग से सम्बन्धित) तथा 01 फर्जी नम्बर प्लेट व 01 मोटर साइकिल बरामद की गई है।
इसके अलावा थाना खतौली पर मु0अ0सं0 78/22 धारा 379/411 भादवि के वादी हमजा पुत्र जहीन रिजवी निवासी रोडवेज के सामने इस्लामनगर थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 01 चोर अभियुक्त गजाली पुत्र अशरफ अली निवासी रोडवेज के सामने इस्लामनगर थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को इस्लाम नगर , खतौली से गिरफ्तार कर थाना खतौली पुलिस के सुपुर्द किया। अभियुक्त के कब्जे से 01 ट्रैक्टर की बैटरी बरामद हुई.
साइबर हेल्प सेन्टर ने रूपये कराये वापस
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)साइबर हैल्प सैन्टर द्वारा लगातार साइबर ठगों द्वारा ठगी के रूपये वापस कराने का काम जारी है। सन्दीप कुमार निवासी नासिरपुर थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर मनी रिक्वेस्ट भेजते हुए उनसे ५६,५००- रुपये की आनलाइन धोखाधडी की गयी है।
साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए फ्रॉड से अवगत कराया गया
सम्पूर्ण धनराशि आवेदेक के खाते में वापस करायी गयी। रामनिवास निवासी कस्बा व थाना खतौली, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर मनी रिक्वेस्ट भेजते हुए उनसे ४७६५- रुपये की आनलाइन धोखाधडी की गयी है।
साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि आवेदेक के खाते में वापस करायी गयी। इसके अलावा तारिख पुत्र अहतेश्याम निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा उनसे ३०००- रुपये की आनलाइन धोखाधडी की गयी है।
साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंक को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि आवेदेक के खाते में वापस करायी गयी।
सरिये सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने पेपर मिल से चोरी हुए लोहे सहित आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम तथा विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाल पंकज पन्त के निर्देशन मे चैकिंग के दौरान बीवीपुर चौकी प्रभारी राघवेन्द्र चौहान ने जानसठ रोड स्थित पेपर मिल से चोरी हुए करीब 200 किलो सरिये सहित आरोपी इसरार पुत्र मंगता निवासी भण्डूरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 84/22 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की।

