Muzaffarnagar News: चेयरमैन ने किया निरीक्षण -दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) प्रातः ७ः०० बजे से १०ः३० बजे तक श्रीमती अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में शिव चौक से लेकर भगत सिंह रोड होते हुए शामली बस स्टैंड से काली नदी के पुल के अंतिम छोर तक तीसरे दिन विशेष सफाई अभियान चलाया गया इसके अलावा हनुमान चौक से चुंगी नंबर दो होते हुए नॉवल्टी चौक तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
विशेष सफाई अभियान में पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा अपने समक्ष निकले कूड़े एवं डिवाइडर के पास से निकली मिट्टी का रोबोट मशीन तथा मैनुअली ट्रैक्टर ट्रॉली एवं ट्रिपर के माध्यम से निस्तारण कराया गया। शामली रोड पर मैनुअली नाले की सफाई कराई गई तथा बघरा तांगा स्टैंड पर मैनुअली तथा रोबोट मशीन के माध्यम से नालों के ऊपर से जाल हटवा कर एवं पुलिया की तली झाड़ सफाई कराई गई।
स्थानीय नागरिकों की पालिका अध्यक्ष से मांग करने पर मौके पर तुरंत इंडिया मार्का नल ऊंचा करते हुए ठीक कराने हेतु टीम मंगाई गई तथा दोनों मंदिरों के बीच के स्थान में गर्मी के मौसम में जनता को ठंडे पानी की आपूर्ति हेतु वाटर कूलर लगवाए जाने का आश्वासन दिया गया।
साथ ही तांगा स्टैंड पर ही खराब यूरिनल को हाईटेक करने हेतु मौके पर ठेकेदार को बुलाकर अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया। यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर तत्काल प्रारंभ कर महिलाओं एवं पुरुषों के लिए सुंदर यूरिनल तैयार करने के निर्देश दिए गए। विशेष सफाई अभियान में ड्यूटी पर लगाए गए
समस्त सफाई कर्मी उपस्थित मिले दूसरे क्षेत्रों से लगाए गए सफाई नायक भी मौजूद रहे परंतु वार्ड २७ श्रीमती सपना मलिक सभासद के वार्ड के सफाई नायक अजय कुमार अनुपस्थित पाए गए क्षेत्रीय नागरिक गण द्वारा भी अवगत कराया गया कि वह कभी अपने कार्य पर उपस्थित नहीं होते हैं।
पालिका अध्यक्ष द्वारा इस पर रोष प्रकट करते हुए अजय कुमार के आज के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए इनकी कार्यप्रणाली की जांच करने के अधिशासी अधिकारी एवं जोनल सेनेटरी अधिकारी को मौके पर निर्देश दिए गए। शाम की पारी में ३ः०० से ६ः०० तक वार्ड संख्या २, ४, ३६,३९ एवं ४५ में सफाई अभियान चलाने हेतु अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिए गए तथा अपने संबोधन में कहा गया की सफाई स्टाफ में कुछ चेतना जागृत हुई है और इसे बनाए रखना है
प्रत्येक दशा में हर अधिकारी एवं कर्मचारी को अपने दायित्वों का निर्वहन अनिवार्य रूप से करना होगा अन्यथा कड़ी कार्रवाई को मजबूर होना पड़ेगा। विशेष सफाई अभियान में पालिका अध्यक्ष के साथ हेमराज सिंह अधिशासी अधिकारी मोहित मलिक एवं नवनीत कुछल सभासदगण के अलावा राजीव कुमार जोनल सेनेटरी अधिकारी, कार्यवाहक सेनेटरी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह, अमित कुमार, विजय कुमार तथा सफाई नायकगन जितेंद्र मचल, देवी प्रसाद राजकुमार आईटी ऑफिसर प्रियेश कुमार, अवनीश कुमार, राजेश कांट्रेक्टर स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एवं क्षेत्रीय नागरिक गण मौजूद रहे।

