Muzaffarnagar News: चेयरमैन ने सफाईकर्मियों पर की पुष्प वर्षा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नगर को गंदगी मुक्त करने के लिए सफाई अभियान शुरू हुआ है। मंगलवार की साप्ताहिक बंदी के दिन शुरू हुए विशेष सफाई अभियान की पहली पाली में पर्यवेक्षण को निकली पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने सफाई में जुटे कर्मियों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया।
मंगलवार सुबह विशेष सफाई अभियान की शुरुआत सूजड़ु चुंगी से की गई। अभियान के तहत पहली टीम को सूजड़ु चुंगी से डीएम आवास तक डिवाइडर के दोनों और सफाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डिवाइडर के दानों और सफाइ में जुटी दोनों टीमों में १०-१० सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। सफाई प्रारंभ होने के कुछ देर बाद ही चेयरपर्सन मौके पर पहुंची और उन्होंने सफाई में जुटे पालिका कर्मियों का उत्साहवर्धन किया।
पालिका सफाई कर्मचारियों ने तन्मयता एवं पूर्ण निष्ठा के साथ ड्यूटी करने का आश्वासन पालिका चेयरपर्सन को दिया। नगर पालिका स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में शहरी क्षेत्र में साप्ताहिक बंदी के दिन प्रारंभ किये गए विशेष सफाई अभियान में पालिका आउटसोर्सिंग के १५१ तथा पालिका के ६८ सफाई कर्मचारियों सहित १८ नाला गैंग में शामिल कर्मचारी लिये गए हैं।
शहर में डिवाइडर के दोनों और कराई जा रही सफाई के लिए रोबोट मशीन का भ्ज्ञी प्रयोग हो रहा है। मैनुअली सफाई कार्य भी जोरो पर चल रहा है। सफाई के लिए १० टीमें लगाई गई। शुभारंभ सूजड़ु चुंगी से हुआ।
शहर को पूर्ण स्वच्छ व सुंदर बनाना उद्देश्य
नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि शहर को पूर्ण स्वच्छ व सुंदर बनाना उनका उद्देश्य है। उन्होंने जनता के लोगों से भी सफाई अभियान में सहयोग की अपील की।
चेयरपर्सन ने कहा कि उनका अनुरोध है कि नागरिक सड़कों पर कूड़ा न डालें। उन्होंने कहा कि सभी लोग कूड़ेदान में ही कूड़ा डालें। उन्होंने कहा कि वह सबका साथ, सबका विकास के नारे को लेकर आगे चल रही हैं।
कहा कि कोई भी कर्मी या व्यक्ति एवं पद छोटा या बड़ा नहीं होता। सभी के काम महत्वपूर्ण हैं। इंसान का काम ही उसे बड़ा या छोटा बनाता है। स्टेनो गोपाल त्यागी, एसके बिटटू शामिल रहे।
समाचार (Muzaffarnagar News)
पुलिस ने अभियान चलाकर जिला बदर पकड़ा
भोपा।(Muzaffarnagar News) थाना भोपा पुलिस द्वारा कासमपुरा मोड, ०१ अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में शातिर ने हाजी शान मौहम्मद उर्फ जानू पुत्र याकूब निवासी ग्राम सीकरी थाना भोपा बताया। अभियुक्त द्वारा थाना क्षेत्र भोपा में जिलाबदर अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं कार सरकार में वाधा उत्पन्न की गयी थी जिसमें अभियुक्त हाजी शान मौहम्मद उर्फ जानू वांछित चल रहा था।

