Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- पैंशनर एवम वरिष्ठ सीनियर सिटीजन का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  भारतीय पैंशनर्स मंच सम्बद्ध, भारत पैंशनर्स समाज एवम सीनियर सिटिजन वेलफेयर सोसायटी के सामूहिक सौजन्य से राष्ट्रीय अमृतकाल महोत्सव बेला वर्ष में 75 वर्ष से अधिक आयु के पैंशनर एवम वरिष्ठ सीनियर सिटीजन का सम्मान समारोह आज 9 अक्टूबर 2022 को गांधी कालोनी बारात घर, पचैण्डा रोड पर आयोजित किया गया।

इस समारोह में भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के उपरान्त दीप प्रज्वलित चुन्नी लाल, जनार्दन शर्मा, सेवा निवृत प्रवर अधीक्षक डाक हंसराज माही,सेवा निवृत्त सहायक रेलवे निदेशक अमिताभ श्रीवास्तव सचिव, आयकर कर्मचारी महासंघ सुधीर शर्मा, प्रमोद अरोरा उपाध्यक्ष, अनिल सोबती सचिव, सीनियर सिटिजन वेलफेयर सोसायटी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जनार्दन शर्मा, सेवा निवृत्त एसएसपी डाक विभाग द्वारा की गई।

मुख्य अतिथि एस.के.शर्मा, सेवा निवृत्त आयकर विभाग आयकर विभाग, विजेन्द्र, प्रवर अधीक्षक, डाकघर, राधेश्याम शर्मा, अधीक्षक रेलवे डाक सेवा व्यवस्था, सहारनपुर एवं राहुल शर्मा, सेवा निवृत्त, एसएसपी डाक रहे। अमिताभ श्रीवास्तव, सचिव आयकर कर्मचारी महासंघ, मुजफ्फरनगर परिक्षेत्र के द्वारा पैंशनर के माध्यम से सरकार से मुख्य तीन सूत्रीय मांग की गई। जिसमें वर्ष 2004 के बाद भर्ती हुए सरकारी कर्मियो के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुनः बहाल किये जाने, 18 माह के बकाया मंहगाई भत्ते की मांग एवं मुजफ्फरनगर जिले में सीजीएचएस डिस्पेन्सरी वैलनेस सैन्टर खुलवाये जाने की मांग की।

इन तीन मांगो का सभी गणमान्य अतिथियों ने स्वागत किया। हंसराज माही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारत पेंशनर्स समाज द्वारा पेंशनर्स की राष्ट्रीय स्तर की समस्याओं को भारत सरकार के समक्ष प्रस्तुत करते हुए समाधान करान का सभी पेंशनर्स को आश्वासन दिया।

हरिदेव गुप्ता, विश्म्भर नाथ, जय सिंह, कंवलजीज रान्याल, खुर्शीद आलम, कुबेर चन्द्र अग्रवाल, माधोराम गर्ग, राजेश्वर प्रसाद शर्मा, सीनियर सिटिजन सोसायटी से अमर लाल धमीजा, चुन्नीलाल सुनेजा, देवी सिंह वर्मा, जगदीश लाल बाधवा, बलदेव राज वाधवा, खैराती लाल आदि मौजूद रहे। इस दौरान हरिमोहन शर्मा ने केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के पेंशनर्स की समस्याओं को संकलित कर ज्ञापन के माध्यम केन्द्र एवं राज्य सरकार से समाधान कराने हेतु आश्वासन दिया। केन्द्र एवं राज्य सरकार से अनुमानित 200 सेवा निवृत्त साथियों ने इस सम्मान समारोह मे उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 3 =