Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चरथावल थाना प्रभारी ने ली गणमान्य लोगों की बैठक

चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आगामी त्योहार बकरीद व कांवड़ यात्रा को लेकर थाना प्रांगण में शांति समिति की मीटिंग आहूत की गई।थाने में आहूत मीटिंग में आमंत्रित सम्मानित व्यक्तियों से थाना प्रभारी आईपीएस अभिजीत कुमार ने कहा कि ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर सड़कों पर नमाज अदा न करे। ईदगाह और मस्जिदों में ही अदा करें।
ईद का त्यौहार शांतिपूर्वक मनाएं। कांवड़ यात्रा को लेकर मार्गों का निरीक्षण किया जा रहा है। सभी लोग शांति व्यवस्था बनाए रखें।   चरथावल थाने में आगामी त्योहारों ईद उल जुहा बकरीद व कावड़ यात्रा को लेकर अमन कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया था। मीटिंग में थाना क्षेत्र के गणमान्य लोग पहुंचे। थाने में आहूत की गई मीटिंग में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने वक्ताओं के रूप में अपनी अपनी बात रखी। वक्ता मदरसा काशिफुल उलूम के मोहतमिम मौलाना कासिम ने मुसलमानों से अपील की। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करें।
कुर्बानी के अवशेषों को खुलें में न डालें।उन्होंने नगर पंचायत की ओर से सफाई व्यवस्था रखने व जलापूर्ति सुनिश्चित करने तथा नगर पंचायत द्वारा कुर्बानी के अवशेषों को समय से गाड़ियां लगाकर उठाने की मांग की है।थाना प्रभारी आईपीएस अभिजीत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि कुर्बानी व कांवड़ यात्रा को लेकर मीटिंग रखी गई है।कोई भी व्यक्ति मस्जिद व ईदगाह के अलावा रोड पर नमाज अदा न करें।
रास्ते बाधित न करें कुर्बानी खुलें में बिल्कुल न करें। कांवड़ यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में कावड़ यात्रा के मार्गों का निरीक्षण किया जा रहा है।इस अवसर इंस्पेक्टर चन्द्रसेन, एसएसआई रेशमपाल सिंह, प्रधान संगठन के जिला प्रभारी व अध्यक्ष अशोक पुण्डीर,बिरालसी प्रधान लोकेश पुण्डीर,कामिल प्रधान सैदपुरा, कुटेसरा प्रधान नययुम, कुशलपाल, सन्तराम,संजय त्यागी, मतलूब राइन, अफसरून प्रधान आदि मौजूद रहे।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Dr. S.K. Agarwal has 403 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =