Muzaffarnagar News- चौराहों पर पैदल गश्त कर चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चौराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया
आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीय/अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग अभियान के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-२ क्षेत्रों में पडने वाले बैंको, ग्राहक सेवा केन्द्र, एटीएम, पेट्रोल पम्प, जनसेवा केन्द्रों एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चेकिंग की गई तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक करते हुए प्रबंधकों से कुशलता जानी गई।
जनपदीय पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन कीं चेकिंग हेतु स्थान चिन्हित कर मुख्य मार्गों, संवेदनशील स्थानों, जनपदीय बॉर्डर, हाइवे आदि स्थानो पर बैरियर लगाकर तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों, फेस मास्क लगाए हुए , दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, चार पहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट तथा संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चेकिंग की गयी।वहीं पुलिस द्वारा चलाये गये चैकिंग अभियान से कई वाहन स्वामी तो इधर उधर से होते हुए भी दिखाई दिये।
गंग नहर में कूदकर आत्महत्या की परिजनों ने जताई आशंका
भोपा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना क्षेत्र के गांव नगला बुजुर्ग निवासी कफिल ४५ वर्ष सुबह सवेरे दिशा सोच के लिए घर से निकले थे गंग नहर पुल पर पहुंचकर कफिल ने अपनी पत्नी को फोन पर बताया कि मैं काफी परेशान हूं इसलिए मैं गंग नहर में कूदकर आत्महत्या कर रहा हूं
पत्नी के काफी समझाने पर भी वह नहीं माने तथा पत्नी को बताया कि कपड़े फोन आदि सामान गंग नहर पटरी पर रखा मिलेगा आकर उठा लेना इतना कहकर उन्होंने फोन काट दिया परिजन आनन-फानन में गंग नहर पर पहुंचे तो वहां पर कपड़े फोन वह जूते रखे मिले। परिजनों ने गंग नहर में कूदकर आत्महत्या की आशंका जताई है सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी है।

