Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बैंक परिसर के बाहर खड़े दुपहिया वाहनों की चेकिंग

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में स्थित बैंक, ग्राहक सेवा केंद्र व एटीएम में चेकिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है। चेकिंग के दौरान बैंक व बैंक परिसर के आस-पास मौजूद लोगों से पूछताछ करते हुए तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

इसी कडी में सिसौली में बैंक परिसर में सुरक्षा के दृष्टि से लगे सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यन्त्र, सायरन, आपातकाल में बैंक से निकलने के लिए पर्याप्त मार्ग आदि का निरीक्षण किया गया। एसएसपी अभिषेक यादव ने थाना प्रभारियों को बैंकों तथा आसपास चेकिंग के आदेश दिए थे। इसके बाद सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों ने अपने क्षेत्र में एटीएम व बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के आसपास चेकिंग अभियान चलाया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान बैंक व बैंक के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। संदिग्ध दिखने वाले व्यक्ति व वाहनों पर घूमने वाले युवकों की तलाशी भी ली। पुलिस ने बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र, आपातकाल में बैंक से निकलने के लिए पर्याप्त मार्ग आदि स्थलों का निरीक्षण किया।

थाना प्रभारियों ने शाखा प्रबंधकों से कहा कि यदि आसपास या फिर बैंक में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे। पुलिस ने बैंक परिसर के बाहर खड़े दुपहिया वाहनों की चेकिंग भी की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + fourteen =