उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar News: ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गई चीना, देर रात दोनों पति-पत्नी में फैसला

Muzaffarnagar News: नई मंडी क्षेत्र की पारस एन्क्लेव कॉलोनी का बताया जा रहा  एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपनी ससुराल की चौखट पर बैठकर रोती बिलखती दिखाई दे रही है.

गुरुवार की शाम मोदीनगर निवासी चीना मित्तल नाम की एक महिला अपने मायके से अपनी ससुराल लौटी थी. महिला का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे घर के अंदर नहीं जाने दिया, जिसपर पीड़ित महिला चीना अपनी ससुराल की चौखट पर ही धरने पर बैठ गई.

अपनी ससुराल की चौखट पर बैठी चीना का वीडियो किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद पीड़ित महिला के मायके वाले मौके पर पहुंच गए और पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने भी आनन-फ़ानन में पहुंचकर महिला को समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन महिला टस से मस नहीं हुई.

पीड़ित महिला चीना का कहना है कि लगभग 12 साल पहले उसकी शादी प्रतीक मित्तल नाम के व्यक्ति से हुई थी जो कि शहर का एक प्रतिष्ठित व्यापारी है. पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति उसे पिछले 4 सालों से परेशान करता था और उसका किसी अन्य महिला से भी अफ़ेयर चल रहा है. इसके चलते आज जब वह अपने ससुराल पहुंची तो उसके पति ने उसे तलाक के पेपर देकर घर से निकाल दिया. उसके बच्चों से भी उसे नहीं मिलने दिया गया.

इसके बाद पीड़ित महिला अपनी ससुराल की चौखट पर धरने पर बैठ गई. घंटों चले इस ड्रामे के बाद पुलिस पीड़ित महिला और उसके पति को थाने ले आई, जहां देर रात दोनों पति-पत्नी में किसी तरह फैसला हो गया, जिसके बाद कही जाकर मामला शांत हुआ.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21058 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − 5 =