Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: लालूखेडी चेकपोस्ट के पास से ०२ अंतर्राज्यीय शराब तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बुधवार देर रात को थाना तितावी पुलिस द्वारा लालूखेडी चेकपोस्ट के पास से ०२ अंतर्राज्यीय शराब तस्कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। ये शराब तस्कर बेहद शातिर हैं और हरियाणा तथा चंडीगढ़ से अवैध शराब की तस्करी करने का काम करते थे। बोतल के टैग बदल कर अवैध शराब को उत्तर प्रदेश, दिल्ली व उत्तराखंड मार्का की बनाकर सप्लाई करने का काम कर रहे थे।

थाना तितावी प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि देर रात थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में दूसरे राज्य से मार्का शराब बरामद की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम अंकुश राजेंद्र निवासी गांव सिखेड़ा थाना किला परीक्षतगढ़ मेरठ और धीरज पुत्र कृष्णपाल निवासी कशेरूखेड़ा थाना लालकुर्ती मेरठ हैं। इन शराब तस्करों से पुकलस ने ५५ पेटी अवैध शराब ६६० बोतल चण्डीगढ मार्का बरामद की है।

पकड़ी गई शराब की कीमत बाजार में २,६०,००० रुपये बताई गयी है।इसके अलावा ०१ बुलेरो पिकअप नम्बर यूपी १५ एफटी ४९६३ भी पकड़ी है। इसी गाड़ी में ये लोग शराब की तस्करी करने का काम करते थे। पुलिस ने इस शातिर तस्करों के पास से १५५ नकली टैग भी बरामद किये हैं।

इन्हीं नकली टैग के सहारे ये शराब की बोतलों को सील करते हुए उनको अन्य राज्यों का मार्का प्रदान करने का काम करते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गये दोनों अभियुक्तगण हरियाणा व चण्डीगढ से शराब की तस्करी करते थे तथा बोतल का टैग बदलकर दिल्ली, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश मार्का बनाते थे तथा उपरोक्त राज्यों में बेच देते थे।

स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। उनके साथ अन्य कई आरोपी भी इसमें लिप्त हो सकते हैं।

बाइक सवार घायल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कार की चपेट मे आकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी दीपक पुत्र सुनील बाईक द्वारा शनिधाम के समीप किसी काम से जा रहा था। कि इसी बीच वह डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया।

बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी डीसीएम चालक अपने डीसीएम सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे लोगो ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने हादसे की जानकारी मिलते ही घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा घायल के परिजनो को इसकी सूचना दी।

शराब के पव्वों सहित पकड़ा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अवैध शराब के पव्वों सहित शातिर के गिरफ्तार किया। थाना फुगाना पर नियुक्त व0उ0नि0 जितेन्द्र कुमार द्वारा अभियुक्त टिंकू उर्फ पहाडी पुत्र राजा निवासी सराय थाना फुगाना, मु0नगर को होटल सराय के पास सराय रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब बरामद किये।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 6 =