Muzaffarnagar News- बच्चों को मिले सुविधा, जिला कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के मीरापुर क्षेत्र में एक बच्चे के स्कूल में शौच करने को लेकर सुखिर्यो में आया मामला डीएम तक पहुंच गया है। आज जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन देकर इस मामले में कार्यवाही किए जाने की मांग की। साथ ही सभी स्कूलों का सर्वे कराकर ऐसे स्कूलों की मान्यता रद्द करने की मांग की जिनमें छोटे बच्चों की देखरेख के लिए महिला कर्मचारी की व्यवस्था नहीं है।
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष तारिक कुरैशी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने डीएम को ज्ञापन देते हुए बताया कि मीरापुर क्षेत्र के ५ साल के बच्चे का मामला सामने आया है, जिसमें बच्चे ने स्कूल में शौच कर दिया था। इसके बाद बच्चे के अभिभावकों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया था। ज्ञापन में कहा गया कि अधिकतर स्कूलों में बच्चो की देखरेख के लिए महिला कर्मचारी की व्यवस्था रहती है। बच्चे उसे बुआ कहकर बुलाते है।
ज्ञापन में कहा गया कि ऐसे स्कूल वाले बच्चो का शोषण कर रहे है इसके अलावा स्कूल वालो का कोई दूसरा उद्देश्य नहीं है। ज्ञापन में ये भी कहा है जिस स्कूलों में छोटे बच्चे पढ़ते है उन्हें छोटे बच्चो की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी देखभाल पर भी ध्यान देना चाहिये, अन्यथा ऐसे स्कूलों की मान्यता रद्द की जानी चाहिए।
ज्ञापन में स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ भी कार्यवाही की मांग की गई। साथ ही कहा गया कि सभी स्कूलों का भी सर्वे कराया जाये और ये देखना चाहिए की बच्चो के लिए अच्छी व्यवस्था है या नहीं। जिन स्कूलों में ये व्यवस्था नहीं है उन स्कूलों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाई की जाये। इस दौरान गोपाल शर्मा, जगदीश अरोरा, मदन मोहन शर्मा, अनमोल जैन आदि मौजूद रहे।

