Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: होली पर्व पर एस०डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर में रंग उत्सव -२०२३ मनाया गया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर में आज महाविद्यालय की कल्चरल एण्ड एक्टीविटी सेल द्वारा आने वाले होली पर्व पर एक ष्रंग उत्सव -२०२३ष् का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारम्भ प्राचार्य डा० सचिन गोयल, डा० रवि अग्रवाल, श्रीमति एकता मित्तल, डा० सौरभ जैन, अमित कुमार आदि ने संयुक्त रूप से किया।

होली रंग उत्सव समारोह के साथ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर छात्र/छात्राओं को अपने हुनर दिखाने का मौका दिया गया जिसमें महाविद्यालय से जुडे छात्र ध् छात्राओं ने नृत्य एवं गायन की अनेक प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम का संचालन डा० मोनिका रूहेला व श्रीमति मानसी अरोरा ने किया ।कॉलेज प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस त्योहार में पुरानी बातों को भूलकर आपस में भाईचारा बनाए रखना चाहिए । इस त्योहार को बिना किसी भेदभाव के मनाना चाहिए। किसी प्रकार का हुड़दंग नहीं करना चाहिए और न किसी को जबरन रंग लगाना चाहिए।
कार्यक्रम में अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार रखे और सभी को होली की बधाई दी विद्यार्थियों ने होली गीत एवं कविताएं प्रस्तुत कियें। सभी शिक्षकों और विद्यार्थी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर होली की बधाई दी ।

वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डा० रवि अग्रवाल ने कहा कि होली हमें देश की सभ्यता और संस्कृति का भी संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार एकता का संदेश देता है ।गृहविज्ञान संकाय की विभागाध्यक्षा श्रीमति नीतु गुप्ता ने कहा कि इस दिन सभी लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूलकर गले लगते हैं और एक दूजे को गुलाल लगाते हैं। बच्चे और युवा रंगों से खेलते हैं।

मानिवकी संकाय की विभागाध्यक्षा श्रीमति एकता मित्तल ने कहा हम सभी को भी आपसी द्वेष को भूलकर होली मनानी चाहिए व सभी को होली की शुभकामनाएं दी।
अंत में आईक्यूएसी समन्वयक डा० सौरभ जैन ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए होली पर्व के बारे में कहा कि प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्वहर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है। होली एक ऐसा रंगबिरंगा त्योहार है, जिसेहर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं।

इस समारोह को सफल बनाने में डा० नवनीत वर्मा, डा० नवेद अख्तर, डा० मोनिका रूहेला, डा० रिंकु एस० गोयल, डा० ज्ञानेन्द्र, डा० सुरेश चन्द शुक्ला, डा० जगमोहन, डा० अतुल वर्मा, डा० बुशरा आकिल, डा० महेन्द्र, अमन वर्मा, आशा, प्राची चौधरी, प्रशान्त, नुपुर अरोरा, विरेन्द्र, नीरज कुमार, गगनप्रीत कौर, सपना, गरिमा, सोनम, डा० अर्पणा, शिवांगी, मोनिका पंवार, तनु सिंह, शिखा पाल, वंशिका गुप्ता, पिंकी, श्पूजा, विंशु, विपाशा, नितिन गोयल, कमररजा, कृष्ण कुमार, अंकित धामा, संकेत जैन, आशीष, दीपक आदि का योगदान रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 17 =