Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बच्चों की मिड डे मिल खाने से हालत बिगडी, छिपकली गिरने की सूचना

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) तहसील सदर के जानसठ रोड स्थित गांव बीबीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय मे मिड डे मील के खाने मे छिपकली गिरने की सूचना से हडकम्प मच गया। बताया जाता है कि इस दौरान कई बच्चों की तबियत खराब हो गई।हादसे पर परिजनो सहित कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।

जिला पंचायत सदस्य तरूणपाल ने अपनी गाडी से तुरंत ही सभी बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। गांव बीबीपुर प्राथमिक विद्यालय के मामले की जानकारी मिलने पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने जिला चिकित्सालय पहुंच कर अस्पताल मे भर्ती बच्चों का हाल जाना तथा चिकित्सकों को निर्देशित किया कि बच्चों के उपचार मे किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए।

भर्ती बच्चों को देखने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल सहित अन्य भाजपा नेता पहुंचे हैं।

सीएमएस राकेश कुमार ने वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर योगेंद्र तिरखा को बच्चों की पूर्ण स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश दिए हैं। वही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मिड डे मील का सैंपल लेने विद्यालय पहुंची हैं। सीएमएस ने बताया कि सभी बच्चे सामान्य है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − twelve =