Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: लंबित समस्याओं को गठबंधन सरकार सुलझाएगीः मांडी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सुहेलदेव पार्टी के उपाध्यक्ष रामपाल मांडी ने कहा कि वर्तमान विधानसभा चुनावों में यदि प्रदेश में गठबंधन सरकार आती है तो जहां शुक्रताल में एम्स की स्थापना कराई जाएगी वहीं पर सरकार बदमाशों पर चार गुना ताकत से शिकंजा कसेंगी।

रुड़की रोड पर एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में मांडी ने कहा कि लंबे समय से हाई कोर्ट की बेंच लंबित पड़ी है। गठबंधन सरकार जल्द से जल्द इसकी स्थापना कराएगी। महिलाओं को ३३प्रतिशत आरक्षण, किसानों को १४ दिन में गन्ने का भुगतान कराने और युवाओं को पारदर्शिता के के साथ रोजगार उपलब्ध कराने की भी उन्होंने घोषणा की।

रामपाल मांडी ने कहा कि सत्ता में वापसी के साथ ही गठबंधन सरकार पूरे प्रदेश में शराब बंदी लागू करेगी क्योंकि शराब के कारण महिला वर्ग बेहद परेशान हैं। इस अवसर पर उन्होंने निशांत को युवा तथा तोसीफ को मंडल अध्यक्ष बनाने की घोषणा की।

पत्रकार वार्ता में अधिवक्ता संघ के अमित बालियान, सोमेश गौतम, यामीन, ठाकुर खचेडू सिंह, कल्लू बालियान, निशांत, तौसीफ आदि उपस्थित थे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =