Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: साइबर हेल्प सेन्टर का सराहनीय कार्य जारी, रुपये को आवेदक के खाते में वापस कराया गया

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आवेदक यादेश सैनी निवासी लालबाग, अंकित बिहार थाना नई मण्डी, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा परिचित बनकर कुल ४३,०००- रुपये की धोखाधडी की गयी है।

साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आईपी पेय व सम्बन्धित बैंक को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा कुल धनराशि ४३,०००/- रूपये में से धनराशि ३३,०००/- रुपये को आवेदक के खाते में वापस कराया गया।

आवेदक महबूब अली पुत्र जरीफ अहमद निवासी दधेडू कंला थाना चरथावल, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा रिमोट एक्सिस ऐप डाउनलोड कराकर १६,८२३- रुपये की आनलाइन धोखाधडी की गयी है।

साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए फ्री चार्ज एंव एयरटेल पेयमेंट बैंक को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि १६,८२३/- रुपये को आवेदक के खाते में वापस कराया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 10 =