Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चौ. जगवीर हत्याकांडः भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत कोर्ट में हुए पेश

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत गुरुवार को चौ. जगबीर सिंह हत्याकांड के मामले में कोर्ट में पेश हुए। राष्ट्रीय किसान मार्चा अध्यक्ष चौ. जगबीर सिंह की १८ वर्ष पूर्व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में चौ. नरेश टिकैत सहित तीन आरोपियों को नामजद कराया गया था।

जिनमें दो हत्यारोपियों की मौत हो चुकी है। पूर्व मंत्री योगराज सिंह के पिता एवं राष्ट्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष चौ. जगबीर सिंह की छह सितंबर २००३ को थाना भोराकला क्षेत्र के गांव अलावलपुर माजरा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में चौ. जगबीर सिंह के पुत्र तथा पूर्व मंत्री चौ. योगराज सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए नरेश टिकैत सहित तीन लोगों का आरोपी बनाया था। मुकदमे की सुनवाई के दौरान दो हत्यारोपियों की मौत हो चुकी है।

घटना के मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-९ में चल रही थी। कुछ दिन पूर्व जिला जज चवन प्रकाश ने मुकदमे की फाईल अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-११ शाकिर हसन को स्थानांतरित कर दी थी।

जिसके बाद गुरुवार को चौ. नरेश टिकैत एडीजे-११ शाकिर हसन की कोर्ट में पेश हुए। बचाव पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल जिंदल ने बताया कि चौ. नरेश टिकैत गुरुवार को कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने बताया कि बार चुनाव के चलते हड़ताल के कारण इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि लग जाएगी। जिसकी जानकारी बात में की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 1 =