Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: थूकने को लेकर विवाद, जमकर हुआ पथराव, महिला सहित छह लोग घायल

मुजफ्फरनगर(Muzaffarnagar  News) बुढ़ाना कस्बे की सफीपुर पट्टी में घर के सामने थूकने के विवाद में दो वर्गों के लोग फिर से आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर पथराव भी हुआ। इसमें महिला सहित छह लोग घायल हो गए। सीओ ने पुलिस के साथ पहुंच कर स्थिति संभाली। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया।

मोहल्ला सफीपुर पट्टी में आसिफ और जितेंद्र पक्ष के बीच दस दिन पहले घर के सामने थूकने को लेकर कहासुनी हो गई थी। मोहल्ले के लोगों ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कर दिया था। इसी विवाद को लेकर शनिवार की शाम दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर पथराव हुआ। इस पथराव में दोनों पक्षों की एक महिला सहित छह ग्रामीण घायल हो गए।

सीओ विनय गौतम और इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। पुलिस ने घायल जितेंद्र, उसके पुत्र सुमित व विनीत तथा दूसरे पक्ष के आसिफ, मुकीश व काशो पत्नी मुकीश को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई ग्रामीणों को भी हिरासत में लिया।

सीओ विनय गौतम ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। घायल जितेंद्र के मकान के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 18 =