Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: राष्ट्रीय पोषण माह के तहत सी एस आर कॉन्क्लेव का आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। राष्ट्रीय पोषण माह सितम्बर, २०२३ के अंतर्गत जिला पंचायत सभागार में सी एस आर कॉन्क्लेव का आयोजन जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में किया गया
जिसमें मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद अन्ना, महिला ग्राम प्रधान, आई एम ए चेयरपर्सन ललिता माहेश्वरी, शशांक श्रीवास्तव- आई पी एल, एस के त्यागी-बजाज हिंदुस्तान लिमिटेड, पवन गोयल -चेयरमैन, आई आई ए, गर्ग-बिंदल पेपर लिमिटेड, डी जी एम-पी एन बी राजकुमार अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक एस बी आई राजेंद्र कुमार ढींगरा, प्रतिनिधि कैनरा बैंक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी महावीर सिंह फौजदार, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार, सहायक आयुक्त, जिला उद्योग केंद्र, समस्त मीडिया प्रतिनिधि एवं समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारीध्प्रभारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।
मंच का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी राहुल गुप्ता द्वारा किया गया। सर्वप्रथम जिला कार्यक्रम अधिकारी राहुल गुप्ता द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जिलाधिकारी  एवं मुख्य विकास अधिकारी  को पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सी एस आर कॉन्क्लेव के उद्देश्य – पोषण के हितधारकों को संवेदनशील बनाना और महिलाओं व बाल पोषण के लिए निजी निवेशकों की पहचान करना, से अवगत कराया गया तथा सी एस आर मैपिंग के विषय में बताया गया।
हितधारकों की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी सी एस आर प्रतिनिधि सहित समस्त प्रतिभागियों से सी एस आर के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों/आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभार्थियों को लाभान्वित करने की अपेक्षा की गई एवं सभी को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए मिलकर आंगनबाड़ी केंद्रों के विकास हेतु कार्यध्सहयोग करने का अनुरोध किया गया।
जिलाधिकारी  द्वारा जिला प्रशासन की और से प्रयास करने का आश्वासन दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी  द्वारा आंगनबाड़ी कायाकल्प एवं मिनी पोषण पुनर्वास केंद्र में सहयोग का अनुरोध किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा यथासंभव आंगनबाड़ी केंद्रों को १८ पैरामीटर से संतृप्त कराने तथा वृक्षरोपणध् पौधारोपण का आश्वासन देते हुए सभी से इसकी अपील की गई।
उक्त अवसर पर समस्त प्रतिभागियों को सैम और मैम प्रबंधन फोल्डर, कुपोषित बच्चों एवं महिलाओं हेतु भोजन प्रबंधन गाइड, सी एस आर मैपिंग प्रारूप का वितरण किया गया। आज के कार्यक्रम की मुख्य थीम-सही पोषण देश रोशन थी। इस अवसर पर डॉ. राजीव शर्मा के तत्वाधान में जिलाधिकारी द्वारा समस्त प्रतिभागियों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =