Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नई शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर डीएवी कालेज में अपने विचार रखे

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। डी०ए०वी० कॉलेज मुजफ्फरनगर में नई शिक्षा नीति- २०२० का प्रभावी क्रियान्वयन (चुनौतियां एवं सम्भावनाए) विषय पर  ८ दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम के सातवें दिन दो वक्ताओं ने नई शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम ईआईसीटी, आईआईटी, रुड़की के सहयोग से एवं मिनिस्ट्री आफ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता प्रोफेसर मुकेश कुमार त्यागी, पूर्व संकाय अध्यक्ष विज्ञान संकाय, मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर ने ष्शिक्षण और सीखने में प्रौद्योगिकी का व्यापक उपयोगष् विषय पर अपना व्याख्यान दिया।
उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी (मल्टीमीडिया, वर्चुअल लैब, गूगल क्लास आदि विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म) शिक्षकों को अपने छात्रों के साथ नए तरीके से जुड़ने का अवसर प्रदान करती है। यह आपको संचार के रास्ते खोलने और पाठ्यक्रम सामग्री को नए तरीके से समझाने के लिए इंटरनेट का उपयोग करने की अनुमति देता है, जो छात्रों के लिए बहुत मददगार हो सकता है।
इसके पश्चात विशिष्ट वक्ता डॉ दीप्ति जैन, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर   ने ष्नई शिक्षा नीति मे समग्र विकासष् विषय पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने  कहा कि इस नीति के अंतर्गत समग्र दृष्टिकोण वाली शिक्षा प्रदान की जाएगी, जिसके माध्यम से  प्रत्येक व्यक्ति की बौद्धिक, भावनात्मक, सामाजिक, शारीरिक, कलात्मक, रचनात्मक और आध्यात्मिक क्षमताओं का  विकास संभव हो पाएगा। यह  नीति छात्रों को शिक्षणध्सीखने की प्रक्रिया में शामिल करना चाहती है और व्यक्तिगत और सामूहिक जिम्मेदारी को प्रोत्साहित करती है।
कार्यक्रम के अंत मे प्राचार्य डॉ संजीव कुमार मित्तल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया । समन्वयक प्रोफेसर गरिमा जैन (संकाय अध्यक्ष विज्ञान संकाय, माँ शाकुम्भरी  विश्वविद्यालय, सहारनपुर) ने कार्यक्रम के आयोजन में लगातार सहयोग कर रहे  सभी  शिक्षक साथियों, शिक्षणेत्तर साथियों व टेक्निकल कमेटी का धन्यवाद दिया । कार्यक्रम के दौरान ७० प्रतिभागियों ने प्रतिभागिता की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 16 =