Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पुलिस एवं एसओजी द्वितीय की संयुक्त टीम द्वारा लूट का खुलासाः चार शातिर दबोचे

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना पुरकाजी पुलिस एवं एसओजी द्वितीय की संयुक्त टीम द्वारा शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ बंधक बनाकर लूट के अभियोग का सफल अनावरण किया जहां ०४ शातिर लुटेरे अभियुक्त गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से बुलेरो पिकअप बरामद किया।
जनपद में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर व थाना प्रभारी पुरकाजी के कुशल नेतृत्व में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ चौकीदार को बंधक बनाकर लूट के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०४ शातिर लुटेरे अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जेध्निशादेही से लूटी गई २३ प्लेट सेटरिग, ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा कारतूस १२ बोर, ०१ चाकू नाजायज तथा घटना में प्रयुक्त ०१ महिन्द्रा बुलेरो पिकअप न०- यूपी १५ जीटी १७५९ बरामद की गई। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि १०/११ सितम्बर की रात्रि को अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा चौकीदार संजय पुत्र श्री महकार निवासी ग्राम शेरपुर खादर थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर को बन्धक बनाकर लक्सर- पुरकाजी रोड के चौड़ीकरण कार्य हेतु झबरपुर के पास पुलिया निर्माण हेतु रखे लोहे के २३ सेटरिंग प्लेटों  को महिन्दा पिकअप में लूट कर ले जाने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में वादी श्री संजय उपरोक्त द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना पुरकाजी पुलिस एवं एसओजी द्वितीय की संयुक्त टीम द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के सफल अनावरण तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी थीं।
गठित टीम द्वारा  उपरोक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए ०४ शातिर लुटेरे अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण अयाज पुत्र नूरमोहम्मद निवासी कस्बा व थाना मीरापुर, शहजादा पुत्र नैना निवासी ग्राम निवादा थाना भोपा,  नौशाद पुत्र यामीन निवासी ग्राम शेरपुर थाना नई मण्डी,  सलमान पुत्र मौ० अहमद निवासी मौ० शराफन चौक थाना खतौली, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से २३ प्लेट लोहा सैटरिंग (लूट के अभियोग से सम्बन्धित), ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा कारतूस १२ बोर, ०१ चाकू नाजायज, ०१ महिन्द्रा बुलेरो पिकअप न०- यूपी १५ जीटी १७५९ (घटना में प्रयुक्त)।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र०नि० ज्ञानेश्वर बौद्ध थाना पुरकाजी, उ०नि० मोहित कुमार प्रभारी एसओजी द्वितीय, उ०नि० अमित कुमार, सतवीर सिंह, कां. तेजवीर, बॉबी, विवेक थाना पुरकाजी शामिल रहे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =