Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: दिन निकलते ही हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। दिन निकलते ही सड़क हादसे में बच्ची सहित तीन की मौत हो गयी जिसमें दो महिलाएं शामिल है। सड़क हादसे में चार लोगों की मौत से कोहराम मच गयां फुगाना थाना क्षेत्र के मेरठ करनाल हाईवे पर ट्रक और कार की हाईवे के पास सराय गेट पर हुइ भीषण टक्कर में मां बेटी और जेठानी की जान चली गयी।

बताया गया है कि उक्त मां और बेटी अपनी जेठानी के साथ भर्ती परीक्षा देने के लिए मेरठ जा रही थी कि हादसा हो गया। अचानक हुए हादसे से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर मौके पर परिवार के अन्य लोग भी वहां पर पहुंच गये और पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार सोहंजनी जाटान निवासी सोंहजनी निवासी रुबी (३० वर्ष) पत्नी श्रीपाल, विनीता (२३ वर्ष) पत्नी सुरेश पंवार, मिस्टी (०१ वर्ष) पुत्री सुरेश पंवार, विपिन (२५ वर्ष) पुत्र भूषण, सोनू (२१ वर्ष) पुत्र देशपाल कार में सवार होकर मेरठ के लिए निकले थे। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से कार की टक्कर हो गई।

हादसे में रुबी, विनीता और मिस्टी की मौके पर ही मौत हो गई। विपिन और सोनू की हालत गंभीर के चलते उन्हे मेरठ रैफर कर दिया जहां विपिन की भी मौत हो गयी। कार हाईवे पर फुगाना के समीप पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। विनीता, उसकी बेटी मिष्टी और जेठानी रूबी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। चार लोगों की मौत से सोहजनी जाटान में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से परिवार के में बुरी तरह से कोहराम मचा हुआ है। वहीं घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गयां सुबह सुबह हुए हादसे में तीन की मौत होने से शोक की लहर दौड गयी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =