Muzaffarnagar News: खेत की डोल पर मिला युवक का शव, मचा हडकम्प
मीरापुर (Muzaffarnagar News) गांव भूम्मा के एक खेत की डोल पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सरकारी अस्पताल में भिजवाया दिया है।
मृतक की पहचान गांव भूम्मा निवासी विपिन पुत्र संतु के रूप में हुई है।गांव भूम्मा निवासी लोगो ने बताया कि गांव के बहार से कुछ दूर पर एक खेत है। सुबह वह खेत में पानी देने गया थे ।
नजदीक जाने पर युवक का शव पड़ा मिला। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था इंस्पेक्टर मीरापुर दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गांव के लोगो द्वारा शव की शनाख्त हो सकी।
इंस्पेक्टर मीरापुर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

