उत्तर प्रदेश

Bijnor News: जिला पंचायत सदस्यों ने डीएम को शपथ पत्र सौंपा,जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

Bijnor News: जिला पंचायत सदस्यों के 22 लोग डीएम से अविश्वास प्रस्ताव  को लेकर मुलाकात की है। साथ ही 33 सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र चौधरी  के खिलाफ डीएम को लिखित शपथ पत्र भी सौंपा है। अविश्वास प्रस्ताव नोटिस को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र के गुट के लोगों में खलबली का माहौल है।

जिला पंचायत सदस्यों ने आरोप लगाया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा सदस्यों को अलग-अलग तरीके से परेशान किया जा रहा है। जिसको लेकर जिला पंचायत सदस्यों ने अध्यक्ष को हटाने के लिए आज डीएम को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सौंपा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर बीजेपी (BJP) जिला पंचायत सदस्य सहित अन्य सदस्य अब आमने-सामने है। जिला पंचायत सदस्य बीजेपी आयुष चौहान के साथ आज 22 जिला पंचायत सदस्यों ने डीएम के पास जाकर 33 जिला पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षर सहित शपथ पत्र डीएम को सौपा है। 

कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी द्वारा उनका लगातार उत्पीड़न किया जा रहा था।साथ ही क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों में गड़बड़ी को लेकर जिला पंचायत सदस्य व अध्यक्ष में काफी समय से तनातनी चल रही थी।

इसी तनातनी के बीच में जिला पंचायत सदस्य आयुष चौहान ने अन्य जिला पंचायत सदस्यों के साथ डीएम से मुलाकात कर अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए उन्हें नोटिस सौंपा है। बहरहाल जिला पंचायत सदस्यों द्वारा नोटिस सौंपने के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र चौधरी के गुट में तनातनी का माहौल देखने को मिल रहा है।

अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जिला पंचायत सदस्य आयुष चौहान ने बताया कि आज 22 जिला पंचायत सदस्य अविश्वास प्रस्ताव को लेकर डीएम से मिले हैं। साथ ही 33 जिला पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षर सहित शपथ पत्र भी डीएम को सौंपा गए हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 15 =