Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ग्राम अहरोडा के पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, छानबीन शुरु

मुज़फ्फरनगर। जनपद में आज दिन निकलते ही एक पूर्व ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के बाद अग्रिम कार्यवाही शुरु कर दी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जानसठ थाना क्षेत्र में ग्राम अहरोडा के पूर्व प्रधान की आज सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि मृतक के शव को भी जलाने का प्रयास किया गया।

घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक पूर्व प्रधान का नाम मांगेराम बताया जा रहा है।उधर, घटना की सूचना पाते ही पुलिस अफसर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मृतक पूर्व प्रधान का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरु कर दी। मृतक के परिजन ग्रामीणों के साथ थाने पहुंच गए है, जहां उनकी ओर से एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − thirteen =