Muzaffarnagar News: रामपुर तिराहे के समीप युवक का मिला फांसी लगा शव
छपार।(Muzaffarnagar News) रामपुर तिराहे के समीप जंगल मे युवक का फांसी लगा शव लटका देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस नने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार छपार थाना क्षेत्र के रामपुर तिराहा के समीप पेड पर युवक का फांसी लगा शव लटका देख राहगीरों सहित दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी। युवक का शव मिलने की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया। कुछ ही देर मे पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने भीड की मदद से जब शव की शिनाख्त का प्रयास किया तो मृतक की पहचान गांव रामपुर निवासी युवक अरविन्द पुत्र चमन सिह के रूप मे हुई। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। बताया जाता है कि युवक अरविन्द बीते दिन से लापता चल रहा था। युवक की मौत से परिजनो मे शोक छाया हुआ है।
वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त तथा चैकिंग के दौरान दो वांछितो को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव के निर्देशन मे चल रहे अभियान विशेष के तहत इंस्पैक्टर थाना नई मन्डी पंकज पन्त की मौजूदगी मे चल रहे चैकिंग/तलाशी अभियान के तहत मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या-122/22-धारा 457,411,380 के वांछित अभियुक्त रिजवान पुत्र जमीन निवासी मदीना कालोनी व ईरफान पुत्र कल्लू निवासी सुभाष नगर नई मन्डी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की।









