Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मजदूरी के लिए निकले वृद्ध की मौत, पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मोहल्ला शिवपुरी से सवेरे मजदूरी करने निकले वृद्ध का शव बुढ़ाना मोड़ के पास मिलने से हड़कंप मच गया। वृद्ध के साथ मौजूद उसके बेटे समेत दो युवकों ने घर पहुंचकर बदमाशों पर हत्या करने का आरोप लगाया, जबकि एक युवक लापता बताया जा रहा है।

वही, बुढाना मोड़ के ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त सभी लोग चोरी करने के इरादे से पहुंचे थे, जिनमें से बुजुर्ग की पिटाई से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। वही मारे गए बुजुर्ग के परिजनों ने मामले में कार्रवाई को लेकर पुलिस ऑफिस पर जमकर हंगामा किया, जिन्हें थाना पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर समझा-बुझाकर शांत करते हुए घर भेज दिया।

मौहल्ला शिवपुरी स्थित धर्मशाला में किराए पर बनारसी (६०) प्रातः अपने बेटे विकास के साथ ही मोहल्ले के ही अरुण व शंकर नामक युवकों के साथ मजदूरी करने के नाम पर घर से निकले थे। उक्त सभी लोग रेहडा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिजनों के अनुसार, सुबह करीब सात बजे बनारसी ने अपनी पत्नी बेबी के साथ ही पड़ोस में रहने वाली लक्ष्मी नामक महिला के मोबाइल पर कॉल कर बताया कि कुछ लोगों उसे पीट रहे हैं

जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने सभी लोगों की तलाश करनी शुरू कर दी। इसी दौरान बनारसी का बेटा विकास व शंकर नामक युवक घर पहुंचे और बताया कि बुढाना मोड़ पर बदमाशों ने उन्हें घेर लिया था जिन्होंने बुजुर्ग बनारसी
की पीटकर हत्या कर दी है।

इतना सुनते ही परिजनों में व गया। इसके कुछ ही देर बाद शहर कोतवाली पुलिस ने बनारसी के परिजनों को फोन कर बताया कि बुजुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस पर परिजन रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें बुजुर्ग की मौत की सूचना पुलिस द्वारा दी गई।

बुजुर्ग की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कुछ देर बाद ही बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिजनों को साथ लेकर पुलिस ऑफिस जा पहुंचे और बदमाशों पर बनारसी की पीट-पीटकर हत्या करने और अरुण नामक युवक के लापता होने का आरोप लगाते हुए उसकी भी हत्या की आशंका जताकर जमकर हंगामा किया।

गुस्साए लोगों ने एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव से मुलाकात कर मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं थाना पुलिस क कहना है कि सभी लोग चोरी के इरादे से बुढाना मोड़ स्थित एक गांव में पहुंचे थे, जहां ग्रामीणों ने उन्हें देखकर शोर मचा दोषियों को गिरफ्तारी की मांग की।

वहीं थाना पुलिस का कहना है कि सभी लोग चोरी के इरादे से बुढाना मोड़ स्थित एक गांव में पहुंचे थे, जहां ग्रामीणों ने उन्हें देखकर शोर मचा दिया। इसी बीच हुई हाथापाई में पिटाई से बुजुर्ग बनारसी की मौत होने की आशंका है। इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20844 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + fifteen =